केन्द्र को चुनावों के बाद बजट पेश करने पर विचार करना चाहिए: एसवाई कुरैशी

नई दिल्ली: पूर्व चीफ इलेक्शन कमीशनर एस.वाई. कुरैशी ने सुझाव दिया कि केन्द्र को पांच राज्यों में विधानसभा चुनावों से पहले लेखानुदान पेश करने और चुनाव खत्म होने के बाद बजट पेश करने पर विचार करना चाहिए.
साइकिल चुनाव निशान पर दावे को लेकर समाजवादी पार्टी के दो खेमों के बीच कशमकश के मुद्दे पर उन्होंने कहा कि चुनाव आयोग इस पर रोक लगा सकता है और दोनों पक्षों को अंतरिम नाम और चिह्न देकर एक अंतरिम आदेश जारी कर सकता है. कुरैशी ने कहा कि चुनावों के दौरान चुनाव आयोग आमतौर पर राज्यों को पूर्ण बजट के बजाय लेखानुदान पेश करने को कहता है.
पूर्व चीफ इलेक्शन कमीशनर ने कहा, ‘‘ मुझे आशा है कि सरकार समाज के एक बड़े वर्ग की इन भावनाओं पर निश्चित तौर पर विचार करेगी कि बजट चुनाव बाद पेश किया जाना चाहिए क्योंकि उन्हें लगता है कि चुनावी नतीजों पर इसका कुछ असर हो सकता है.’’
Source: IOCL























