एक्सप्लोरर

Solicitor General: सॉलिसिटर जनरल के पद पर बने रहेंगे तुषार मेहता, केंद्र सरकार ने बढ़ाया कार्यकाल

Solicitor General News: केंद्र सरकार ने सॉलिसिटर जनरल के रूप में तुषार मेहता का कार्यकाल तीन साल के लिए बढ़ा दिया है.

Solicitor General of India: केंद्र सरकार ने तुषार मेहता (Tushar Mehta) को सॉलिसिटर जनरल (Solicitor General) के रूप में फिर से नियुक्त किया है. केंद्र ने शुक्रवार (30 जून) को नोटिस जारी कर कहा कि कैबिनेट की नियुक्ति समिति ने सॉलिसिटर जनरल के रूप में तुषार मेहता की दोबारा नियुक्ति को मंजूरी दे दी है. वे तीन वर्ष की अवधि के लिए या अगले आदेश तक पद पर रहेंगे. 

अक्टूबर 2018 में केंद्र सरकार ने तत्कालीन अतिरिक्त सॉलिसिटर जनरल तुषार मेहता को सॉलिसिटर जनरल नियुक्त किया था. जून 2020 में, केंद्र ने उन्हें 1 जुलाई 2020 से तीन साल की अवधि के लिए सॉलिसिटर जनरल के रूप में फिर से नियुक्त किया था. 

अतिरिक्त सॉलिसिटर जनरल के पद पर बने रहेंगे ये लोग

केंद्र ने नोटिस जारी कर कहा कि विक्रमजीत बनर्जी, केएम नटराज, बलबीर सिंह, एसवी राजू, एन वेंकटरमन और ऐश्वर्या भाटी को अतिरिक्त सॉलिसिटर जनरल के रूप में फिर से नियुक्त किया गया है. अतिरिक्त सॉलिसिटर जनरल के रूप में माधवी दीवान, संजय जैन और जयंत के सूद का कार्यकाल समाप्त हो गया है. 

कौन हैं तुषार मेहता?

तुषार मेहता ने गुजरात विश्वविद्यालय से कानून की डिग्री प्राप्त की है. उन्हें कर्नाटक स्टेट लॉ यूनिवर्सिटी से मानद डॉक्टरेट की उपाधि भी मिली है. तुषार मेहता ने 1987 में एक वकील के रूप में अपना करियर शुरू किया था और 2007 में 42 साल की उम्र में गुजरात हाई कोर्ट की ओर से उन्हें वरिष्ठ वकील के रूप में नामित किया गया था.

उन्हें 2008 में अतिरिक्त एडवोकेट जनरल के रूप में नियुक्त किया गया था. तुषार मेहता को 2014 में भारत के अतिरिक्त सॉलिसिटर जनरल के रूप में नियुक्त किया गया था. इसके बाद मेहता को 2018 में भारत के सॉलिसिटर जनरल के रूप में नियुक्त किया गया था.

ये भी पढ़ें- 

Delhi Ordinance: केंद्र के अध्यादेश के खिलाफ केजरीवाल सरकार पहुंची सुप्रीम कोर्ट, याचिका में क्या है मांग?

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

मोदी कैबिनेट का बड़ा फैसला, बिहार समेत इन राज्यों को दिया बड़ा तोहफा
मोदी कैबिनेट का बड़ा फैसला, बिहार समेत इन राज्यों को दिया बड़ा तोहफा
‘हॉरर फिल्म जैसा था मंजर’, कोलकाता होटल अग्निकांड की आपबीती
‘हॉरर फिल्म जैसा था मंजर’, कोलकाता होटल अग्निकांड की आपबीती
Xप्लेन: बर्खास्तगी से इस्तीफे तक, NTA कैसे 9 साल में हुआ ध्वस्त
Xप्लेन: बर्खास्तगी से इस्तीफे तक, NTA कैसे 9 साल में हुआ ध्वस्त
'PM मोदी चाहते हैं कि...', तारिक रहमान के दौरे पर भारत ने साफ किया रुख
तनाव के बीच भारत आएंगे रहमान! उच्चायुक्त ने कहा- यादगार होगी यात्रा

वीडियोज

Bigg Boss House में भूत? Himanshi Khurana का डरावना दावा, बोलीं- कोई गला दबा रहा था
Bhojpuri Bawal में Pawan Singh की ‘तीसरी बीवी’ बनेंगी Amrapali Dubey? मजेदार बातचीत वायरल
Sunita Ahuja विवाद के बीच Govinda का Thailand Club Dance Video Viral, Fans ने किया React
Kangana Ranaut के ‘Generation Gutter’ बयान पर Baba Ramdev नाराज, BJP को दी सख्त नसीहत
Ramayana के ₹4000 करोड़ Budget पर Yash ने दिया बड़ा Clarification, बताया रकम का पूरा गणित

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CM विजय का यू-टर्न, छात्रों का प्रोटेस्ट से दूर रहने का आदेश लिया वापस
CM विजय का यू-टर्न, छात्रों का प्रोटेस्ट से दूर रहने का आदेश लिया वापस
सर्जियो गोर ने की CM फडणवीस की तारीफ तो अमृता बोलीं, 'देश की...'
सर्जियो गोर ने की CM फडणवीस की तारीफ तो अमृता बोलीं, 'देश की...'
10 विकेट लेने के बाद भी मानव सुतार को क्यों नहीं मिला 'प्लेयर ऑफ द मैच' का अवॉर्ड?
10 विकेट लेने के बाद भी मानव सुतार को क्यों नहीं मिला 'प्लेयर ऑफ द मैच' का अवॉर्ड?
Box Office: 6ठे दिन दोपहर 3 बजे तक 102 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का कलेक्शन
6ठे दिन 3 बजे तक 102 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
स्कॉटिश सांसद मार्टिन डे ने केरल में की पारंपरिक शादी, फोटो वायरल
स्कॉटिश सांसद मार्टिन डे ने केरल में की पारंपरिक शादी, फोटो वायरल
क्रेडिट कार्ड के 46 पैसे नहीं चुकाए, HDFC बैंक ने BJP नेता पर ठोका 1200 का जुर्माना
क्रेडिट कार्ड के 46 पैसे नहीं चुकाए, HDFC बैंक ने BJP नेता पर ठोका 1200 का जुर्माना
दिल्ली की महिलाओं के खाते में कब आएगी पेंशन? सामने आई तारीख
दिल्ली की महिलाओं के खाते में कब आएगी पेंशन? सामने आई तारीख
Guru Gochar 2026: सुबह मोबाइल देखने की आदत पड़ सकती है भारी
सुबह उठते ही देखते हैं मोबाइल? आज 19 अगस्त से ये आदत पड़ सकती है भारी
Embed widget