एक्सप्लोरर

COVID 19: पश्चिम बंगाल में कोरोना के मामलों में बढ़ोतरी पर केंद्र का निर्देश, जल्द करें समीक्षा

West Bengal COVID 19 Cases: केंद्रीय स्वास्थ्य सचिव राजेश भूषण ने पश्चिम बंगाल सरकार को भेजी चिट्ठी में कहा है कि राज्य में साप्ताहिक कोविड जांच की संख्या में भी कमी देखी गई है.

Bengal COVID 19 Cases: पश्चिम बंगाल में कोरोना वायरस के मामलों में बढ़ोतरी के बीच केंद्र सरकार ने राज्य सरकार से संक्रमण के मामलों और मौतों की तत्काल समीक्षा करने को कहा है. साथ ही केंद्र ने त्योहारी सीजन में कोविड बचाव संबंधी सावधानियां सुनिश्चित करने पर भी जोर दिया.

पश्चिम बंगाल के स्वास्थ्य सचिव को जारी पत्र में केंद्रीय स्वास्थ्य सचिव राजेश भूषण ने कहा कि राज्य में पिछले 30 दिन के दौरान संक्रमण के 20,936 नए मामले और 343 मरीजों की मौत के मामले दर्ज किए गए हैं जोकि इस अवधि में भारत में सामने आए नए मामलों का 3.4 फीसदी जबकि मौत के मामलों का 4.7 फीसदी है.

कोलकाता में संक्रमण के मामलों में वृद्धि पर चिंता जताते हुए भूषण ने कहा कि 21 अक्टूबर को समाप्त हुए सप्ताह के दौरान जिले में औसत दैनिक मामलों के मद्देनजर अत्याधिक मामले सामने आए.

कमियां गिनाई
केंद्रीय स्वास्थ्य सचिव ने कहा कि कोलकाता में पिछले सप्ताह की तुलना में संक्रमण की दर में करीब 27 फीसदी की बढ़ोत्तरी दर्ज की गई. भूषण ने कहा कि जिले में साप्ताहिक कोविड जांच की संख्या में भी कमी देखी गई है जोकि जांच के मोर्चे पर सक्रियता बरते जाने की जरूरत को दर्शाता है.

बता दें कि बंगाल में सोमवार को कोरोना के 805 नए मामले आए थे और 11 मरीजों की मौत हो गई थी. राज्य में दुर्गा पूजा के बाद से कोरोना के मामलों में बढ़ोतरी देखी गई है. इससे पहले रविवार को 989 नए मामले सामने आए थे. वहीं 23 अक्टूबर को 974, 22 को 846, 21 को 833 और 20 को 867 मामलों की पुष्टि हुई थी.

कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने लोगों से मास्क ठीक से पहनने की अपील की है. ममता बनर्जी ने रविवार को एक सभा में कहा, ''कृपया मास्क ठीक से पहनें. दुर्गा पूजा के बाद कोविड के मामलों में वृद्धि दर्ज की गई है. इसलिए, आपको कोविड सुरक्षा सावधानियों का पालन करना चाहिए, मास्क को अपनी ठुड्डी पर लटकाकर न रखें.''

पूर्व गवर्नर तथागत रॉय ने कैलाश विजयवर्गीय के साथ कुत्ते की तस्वीर की पोस्ट, केंद्र पर साधा निशाना

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'BJP कनेक्शन नहीं', बांकुड़ा में शख्स पर मौत पर बोले शुभेंदु अधिकारी
'BJP कनेक्शन नहीं', बांकुड़ा में शख्स पर मौत पर बोले शुभेंदु अधिकारी
कावेरी के बाद कर्नाटक-तमिलनाडु में एक और विवाद, DKS पर भड़के विजय
कावेरी के बाद कर्नाटक-तमिलनाडु में एक और विवाद, DKS पर भड़के विजय
बॉडी शेमिंग केस: बेंगलुरु में महिला ट्रैफिक SI से बदसलूकी, FIR
बॉडी शेमिंग केस: बेंगलुरु में महिला ट्रैफिक SI से बदसलूकी, FIR
शत्रुघ्न सिन्हा का बड़ा दावा, 'BJP से मिला था ऑफर, ब्लैंक चेक...'
'BJP से मिला था ऑफर...', टीएमसी MP शत्रुघ्न सिन्हा का बड़ा दावा

वीडियोज

Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर
Bollywood News: इलायची ऐड पर घिरे SRK, अजय और टाइगर, FDA ने भेजा नोटिस (16.08.26)
Udne ki Asha: Sachin-Sailee के जाने पर रोया Laksh, Roshini को लगी मिर्ची!
Amit Shah On Vande Matarm: वंदे मातरम् पर Amit Shah का कांग्रेस पर हमला, कहा - 'जनता से मांगे माफी'
Vande Mataram Controversy: वंदे मातरम् पर कांग्रेस को बीजेपी ने घेरा, कहा- 'संविधान का अपमान किया'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'जिंदा या मुर्दा लाओ इनाम पाओ', ईरान की स्कीम सुनकर बौखला उठेंगे ट्रंप
'जिंदा या मुर्दा लाओ इनाम पाओ', ईरान की स्कीम सुनकर बौखला उठेंगे ट्रंप
पंजाब में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 12 IPS अधिकारियों के तबादले
पंजाब में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 12 IPS अधिकारियों के तबादले
देवदत्त पडिक्कल ने खोला 'ऐतिहासिक पारी' का राज, जानें क्या कहा
देवदत्त पडिक्कल ने खोला 'ऐतिहासिक पारी' का राज, जानें क्या कहा
Batwara 1947 बनी सनी देओल-प्रीति जिंटा की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड
'बंटवारा 1947' बनी सनी देओल-प्रीति जिंटा की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड
करीबी नेता की 'आत्महत्या' पर ममता बोलीं, 'दर्दनाक बात है कि...'
करीबी नेता की 'आत्महत्या' पर ममता बोलीं, 'मानसिक तनाव झेलना पड़ा'
जावेद अख्तर ने PAK राष्ट्रपति की उधेड़ी बखिया, कहा - 'हिंदुओं की...'
जावेद अख्तर ने PAK राष्ट्रपति की उधेड़ी बखिया, कहा - 'हिंदुओं की...'
घरों में क्यों लगाया जाता है MCB? जानें क्या होती है जरूरत
घरों में क्यों लगाया जाता है MCB? जानें क्या होती है जरूरत
थम्ब्स अप इमोजी पर छिड़ी बहस, लोगों ने कहा सबसे Rude है तरीका
थम्ब्स अप इमोजी पर छिड़ी बहस, लोगों ने कहा सबसे Rude है तरीका
Embed widget