एक्सप्लोरर

Covid-19: केंद्र ने हिमाचल, आंध्र, जम्मू कश्मीर को किया सतर्क, कोरोना मामलों में वृद्धि की समीक्षा के आदेश

Covid-19: देश के कुछ राज्यों में कोरोना के मामलों में बढ़ोत्तरी देखी जा रही है. जिसके मद्देनजर केंद्र सरकार ने हिमाचल प्रदेश, आंध्र प्रदेश और जम्मू कश्मीर को कोरोना मामलों की समीक्षा करने को कहा है.

Covid-19: केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने बुधवार को हिमाचल प्रदेश, आंध्र प्रदेश और जम्मू कश्मीर को कोविड-19 के बढ़ते मामलों और साप्ताहिक संक्रमण दर की समीक्षा करने और जांच बढ़ाने को कहा. केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय में अतिरिक्त सचिव आरती आहूजा ने हिमाचल प्रदेश के स्वास्थ्य सचिव, आंध्र प्रदेश के प्रधान स्वास्थ्य सचिव और जम्मू कश्मीर के अतिरिक्त मुख्य स्वास्थ्य सचिव को लिखे एक पत्र में पिछले सप्ताह (26 अक्टूबर- एक नवंबर) से साप्ताहिक नए मामलों में वृद्धि और पिछले चार सप्ताह से 31 अक्टूबर तक संक्रमण दर में वृद्धि के शुरुआती संकेतों को रेखांकित किया.

कोरोना संक्रमण को लेकर केंद्र ने दिखाई सख्ती

आरती आहूजा ने विशेष रूप से उत्सव के दौरान कोविड संबंधी उपयुक्त व्यवहार को सख्ती से लागू करने पर भी जोर दिया. इससे पहले उन्होंने 30 अक्टूबर को, पश्चिम बंगाल और असम को पत्र लिखकर कोविड मामलों की संख्या में वृद्धि पर चिंता जतायी थी. हिमाचल प्रदेश को लिखे पत्र में आहूजा ने कहा कि पिछले सप्ताह से साप्ताहिक नए मामलों में करीब 22 प्रतिशत की वृद्धि हुई है. उन्होंने कहा कि राज्य के तीन जिलों - कांगड़ा, बिलासपुर और शिमला की पहचान चिंता पैदा करने वाले जिलों के रूप में की गयी है क्योंकि वहां नए मामलों की संख्या अधिक है.

आरटी-पीसीआर जांच में होगी वृद्धि

उन्होंने कहा कि बढ़ती संक्रमण दर के कारण, राज्य को आरटी-पीसीआर जांच में वृद्धि करने की जरूरत है क्योंकि इससे राज्य में संक्रमण की जल्द पहचान में मदद मिलेगी. उन्होंने कहा कि जहां तक ​​​​जम्मू कश्मीर का संबंध है, केंद्रशासित प्रदेश में साप्ताहिक नए मामलों में करीब 61 प्रतिशत की वृद्धि हुई है. हालांकि साप्ताहिक संक्रमण दर एक प्रतिशत से कम है, लेकिन पिछले दो सप्ताह में इसमें 67 प्रतिशत की वृद्धि हुई है.

आहूजा ने कहा कि केंद्रशासित प्रदेश में भी परीक्षणों में गिरावट दर्ज की गयी है और इसे बढ़ाने की आवश्यकता है. इसी प्रकार उन्होंने आंध्र प्रदेश को भी आगाह किया है और कोविड के नए मामलों पर काबू के लिए जरूरी कदम उठाने को कहा है.

इसे भी पढ़ेंः
Covaxin Gets WHO Approval: भारत बायोटेक की कोवैक्सीन को मिली WHO की मंजूरी, स्वास्थ्य मंत्री बोले- यह आत्मनिर्भर भारत की दिवाली है

IAF Promotes Abhinandan Varthaman: भारतीय वायु सेना ने बालाकोट एयर स्ट्राइक के हीरो अभिनंदन को ग्रुप कैप्टन रैंक पर किया प्रमोट

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

छात्र आंदोलन के बीच सरकार का बड़ा फैसला, विनीत जोशी को शिक्षा विभाग से हटाया
छात्र आंदोलन के बीच सरकार का बड़ा फैसला, विनीत जोशी को शिक्षा विभाग से हटाया
दिल्ली में आज घर से निकलें तो संभल के! एक तरफ CJP का अनशन, दूसरी तरफ 17 मेट्रो स्टेशन रहेंगे बंद
दिल्ली में आज घर से निकलें तो संभल के! एक तरफ CJP का अनशन, दूसरी तरफ 17 मेट्रो स्टेशन रहेंगे बंद
'मेरे सिर पर पत्थर लगा', ACP जयप्रकाश ने सुनाई धरना स्थल पर हुए 22 जुलाई की शाम के उपद्रव की दास्तां
'मेरे सिर पर पत्थर लगा', ACP जयप्रकाश ने सुनाई धरना स्थल पर हुए 22 जुलाई की शाम के उपद्रव की दास्तां
'अराजक तत्व उठा रहे फायदा', सोनम वांगचुक ने की शांतिपूर्ण प्रदर्शन की अपील
'अराजक तत्व उठा रहे फायदा', सोनम वांगचुक ने की शांतिपूर्ण प्रदर्शन की अपील

वीडियोज

Bigg Boss 20 का नया लोगो जारी, Salman Khan की वापसी को लेकर बढ़ा उत्साह
Jana Nayagan Review: Thalapathy Vijay के स्वैग और एक्शन ने जीता फैंस का दिल
NEET Paper Leak पर Salman Khan ने तोड़ी चुप्पी, स्टूडेंट्स के लिए कही बड़ी बात
Lock Upp 2 में Yogesh Rawat की वापसी? Reports ने बढ़ाई फैंस की उम्मीद
Shah Rukh Khan की King का आखिरी शूट विदेश में? नई Reports आईं सामने

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जंतर-मंतर प्रदर्शन से जुड़ा पाकिस्तान कनेक्शन, दिल्ली पुलिस ने लिया ये एक्शन, लोगों से की अपील
जंतर-मंतर प्रदर्शन से जुड़ा पाकिस्तान कनेक्शन, दिल्ली पुलिस ने लिया ये एक्शन, लोगों से की अपील
Mumbai News: दादर में हिरासत में लिए गए छात्र का दावा, ' पुलिस ने कहा तुम्हारी जेब में 50-50 ग्राम ड्रग्स...'
मुंबई: दादर में हिरासत में लिए गए छात्र का दावा, ' पुलिस ने कहा तुम्हारी जेब में 50-50 ग्राम ड्रग्स...'
Exclusive: NEET UG पेपर लीक रोकने का ब्लूप्रिंट तैयार था, फिर क्यों फेल हुआ सिस्टम? जानिए अंदर की खबर
NEET UG पेपर लीक रोकने का ब्लूप्रिंट तैयार था, फिर क्यों फेल हुआ सिस्टम? जानिए अंदर की खबर
भारतीय टीम की नई टी20 सीरीज का जल्द हो सकता है एलान, इस पड़ोसी देश से होगी टक्कर
भारतीय टीम की नई टी20 सीरीज का जल्द हो सकता है एलान, इस पड़ोसी देश से होगी टक्कर
शिल्पा शेट्टी के लिए वेलेंटाइन डे गिफ्ट के तौर राज कुंद्रा ने खरीदे थे IPL टीम राजस्थान रॉयल्स के शेयर, इंवेस्टमेंट किए थे 82 करोड़
शिल्पा शेट्टी के लिए वेलेंटाइन डे गिफ्ट के तौर राज कुंद्रा ने खरीदे थे IPL टीम राजस्थान रॉयल्स के शेयर, इंवेस्टमेंट किए थे 82 करोड़
'हम लड़ते रहेंगे', सुसाइड करने वाले NEET अभ्यर्थियों को राहुल गांधी-विपक्षी नेताओं की श्रद्धांजलि
'हम लड़ते रहेंगे', सुसाइड करने वाले NEET अभ्यर्थियों को राहुल गांधी-विपक्षी नेताओं की श्रद्धांजलि
CJP आंदोलन के दौरान लाठीचार्ज को लेकर आया पाकिस्तान का रिएक्शन, जानें क्या कहा
CJP आंदोलन के दौरान लाठीचार्ज को लेकर आया पाकिस्तान का रिएक्शन, जानें क्या कहा
‘महिलाओं और युवतियों पर बर्बरता’, लाठीचार्ज पर बोले मुरली मनोहर जोशी- ऐसे बल प्रयोग से तो भारत का बड़ा…
‘महिलाओं और युवतियों पर बर्बरता’, लाठीचार्ज पर बोले मुरली मनोहर जोशी- ऐसे बल प्रयोग से तो भारत…
Embed widget