एक्सप्लोरर

Rajya Sabha Election Result: केंद्रीय मंत्री राणे ने कहा- महा आघाड़ी सरकार अल्पमत में, मांगा उद्धव से इस्तीफा

Maharashtra Politics: राज्यसभा चुनावों में महाराष्ट्र में बीजेपी को तीन सीटें मिली. जीत से गदगद केंद्रीय मंत्री नारायण राणे ने सीएम उद्धव ठाकरे से इस्तीफे की मांग कर दी. उन्होंने पूरा गणित भी समझाया.

Narayan Rane On Uddhav Thackeray: केंद्रीय मंत्री (Central Minister) और बीजेपी नेता (BJP Leader) नारायण राणे (Narayan Rane) ने राज्यसभा चुनाव (Rajya Sabha) में शिवसेना (Shivsena) के प्रदर्शन को लेकर रविवार को महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री (Maharashtra CM) उद्धव ठाकरे (Uddhav Thackeray) से इस्तीफे देने की मांग की और दावा किया कि उनकी महा विकास आघाड़ी सरकार (MVA Government) अल्पमत में है. शिवसेना और ठाकरे के कटु आलोचक माने जाने वाले राणे ने संवाददाताओं (Reporters) से कहा कि चुनाव में शिवसेना के दूसरे उम्मीदवार की हार मुख्यमंत्री के लिए शर्मिंदगी की बात है वो तो पार्टी के अध्यक्ष (Party President) भी हैं.

महाराष्ट्र की 6 राज्यसभा सीटों के लिये शुक्रवार को हुए चुनाव में शिवसेना के संजय पवार बीजेपी के धनंजय महादिक से हार गए. इन चुनाव में बीजेपी को तीन और एमवीए में शामिल दलों शिवसेना, राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी और कांग्रेस को 1-1 सीट पर जीत मिली.

अल्पमत में है सीएम उद्धव

राणे ने कहा कि उन्हें सत्ता में बनाए रखने के लिए आवश्यक वोट भी नहीं मिले. उन्हें एमवीए गठबंधन के वोट भी नहीं मिले. संजय राउत भी सिर्फ एक वोट की वजह से हार बचा पाए हैं. महा विकास आघाड़ी के 8 से 9 उम्मीदवार टूट चुके हैं. इसका मतलब यही है कि मुख्यमंत्री अल्पमत में हैं. आप (ठाकरे) इस्तीफा दें. वह महाराष्ट्र को 10 साल पीछे ले गए हैं. उन्होंने कहा कि बहुमत के लिए 145 विधायकों की जरूरत होती है आपके पास वो भी नहीं हैं. ऐसे में आपको सत्ता में रहने का कोई हक नहीं है.

शिवसेना की दुर्गति होनी तय

नारायण राणे (Narayan Rane) ने शिवसेना (Shivsena) और उद्ध ठाकरे (Uddhav Thackeray) पर जबरदस्त हमला करते हुए कहा है कि आने वाले विधानसभा चुनाव (Assembly Election) में शिवसेना को 20 सीटें भी नहीं आने वाली. उन्होंने ये भी कहा कि शिवसेना की दुर्गति होना तय है. उन्होंने ये विश्वास जताया है कि बीएमसी (BMC) समेत आगामी महानगरपालिका चुनावों में भी बीजेपी (BJP) की ही जीत होगी. उन्होंने उद्धव ठाकरे पर हमला करते हुए कहा कि उद्ध खुद को बाघ (Tiger) कहते हैं लेकिन उनके काम तो बकरियों (Goat) वाले भी नहीं हैं.

ये भी पढ़ें: Mumbai News: नारायण राणे का दावा, सीएम उद्धव ठाकरे का घर अवैध, बाला साहेब का नाम लेकर कह दी यह बड़ी बात

ये भी पढ़ें: 'बालासाहेब जिंदा होते तो कभी नहीं बनाते महाराष्ट्र का CM', केंद्रीय मंत्री नारायण राणे का उद्धव ठाकरे पर निशाना

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

CEC के खिलाफ सारी याचिकाएं मंजूर, 27 अक्टूबर को SC में होगी सुनवाई
CEC के खिलाफ सारी याचिकाएं मंजूर, 27 अक्टूबर को SC में होगी सुनवाई
INDIA Bloc March Live: सुप्रीम कोर्ट तक राहुल गांधी का मार्च जारी, नेहा बोरा भी साथ में मौजूद
LIVE: सुप्रीम कोर्ट तक राहुल गांधी का मार्च जारी, नेहा बोरा भी साथ में मौजूद
अनुराग ठाकुर की चुनौती, ‘वोट चोरी’ के आरोपों के सबूत पेश करें राहुल गांधी
अनुराग ठाकुर की चुनौती, ‘वोट चोरी’ के आरोपों के सबूत पेश करें राहुल गांधी
कैंसर की दवाएं होंगी सस्ती,SC की सख्ती के बाद सरकार ने लिया फैसला
कैंसर की दवाएं होंगी सस्ती,SC की सख्ती के बाद सरकार ने लिया फैसला

वीडियोज

कैमरे पर हुस्न की खतरनाक 'जादूगर'!
दिल्ली पुलिस अलर्ट, 'कॉकरोचों' की धरपकड़
प्रदर्शन पर अंकुश...जरूरी या पुलिस निरंकुश?
SC ने क्यों दिखाई सख्ती?
सड़क पर तकरार...खामोश ज्ञानेश कुमार!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अनुराग ठाकुर की चुनौती, ‘वोट चोरी’ के आरोपों के सबूत पेश करें राहुल गांधी
अनुराग ठाकुर की चुनौती, ‘वोट चोरी’ के आरोपों के सबूत पेश करें राहुल गांधी
गृह मंत्रालय के इस फैसले पर भड़के डिंपल-अखिलेश, कहा- 'चारों दिशाओं से...'
गृह मंत्रालय के इस फैसले पर भड़के डिंपल-अखिलेश, कहा- 'चारों दिशाओं से...'
'घबरा गई PM-HM की जोड़ी', जंतर मंतर को प्रोटेस्ट साइट से हटाने पर भड़की कांग्रेस
'घबरा गई PM-HM की जोड़ी', जंतर मंतर को प्रोटेस्ट साइट से हटाने पर भड़की कांग्रेस
बेटी सारा तेंदुलकर के बर्थडे पर भावुक हुए सचिन, बोले- 'एक वक्त था जब मैं...'
बेटी सारा तेंदुलकर के बर्थडे पर भावुक हुए सचिन, बोले- 'एक वक्त था जब मैं...'
सैफ अली खान का ऑफिशियली इंस्टाग्राम डेब्यू, दिखाई 'पटौदी लाइब्रेरी', सिर्फ करीना को करते हैं फॉलो
सैफ अली खान का ऑफिशियली इंस्टाग्राम डेब्यू, दिखाई 'पटौदी लाइब्रेरी', सिर्फ करीना को करते हैं फॉलो
बिना खेत कैसे कर सकते हैं मशरूम की खेती, इसमें कितनी लागत?
बिना खेत कैसे कर सकते हैं मशरूम की खेती, इसमें कितनी लागत?
इकोनॉमिक्स में नोबेल का ऐलान, रॉबर्ट हॉल और माइकल वुडफोर्ट को मिला सम्मान
इकोनॉमिक्स में नोबेल का ऐलान, रॉबर्ट हॉल और माइकल वुडफोर्ट को मिला सम्मान
राहुल गांधी का बड़ा दावा, बोले- मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के आते हैं मैसेज
राहुल गांधी का बड़ा दावा, बोले- मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के आते हैं मैसेज
Embed widget