एक्सप्लोरर

केंद्र ने अनलॉक के लिए राज्यों को दिए दो अहम सुझाव- संक्रमण दर 5% से कम और 70% वैक्सीनेशन

सभी राज्य सरकारों को दो बातों का ख्याल रखने की सलाह दी गई है. पिछले 17 दिनों से लगातार कोरोना के मामलों में कमी आ रही है. अब 239 जिलों में संक्रमण की दर 10 फीसदी से कम रह गई है.

नई दिल्ली: कोरोना के मामलों में लगातार हो रही कमी के चलते अब दिल्ली समेत कई राज्यों में लॉकडाउन में ढील दिए जाने का सिलसिला शुरू हो गया है. अनलॉक की प्रक्रिया चरणबद्ध तरीके से शुरू कर दी गई है. इस बीच केंद्र ने राज्य सरकारों से इस मामले में जल्दबाजी नहीं करने की सलाह दी है.

मंगलवार को कोरोना पर होने वाली स्वास्थ्य मंत्रालय की नियमित प्रेस कांफ्रेंस में भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद (ICMR) के महानिदेशक बलराम भार्गव ने सभी राज्य सरकारों को चेताया है. भार्गव ने कहा कि कोरोना के मामलों में आई कमी से ये नहीं समझा जाना चाहिए कि वायरस खत्म हो गया. भार्गव के मुताबिक, लॉकडाउन के चलते वायरस को जबरदस्ती दबा कर रखा गया है. इसलिए अनलॉक करने के पहले राज्यों को बीमारी रोकने के लिए पुख्ता इंतजाम करने और कोरोना प्रोटोकॉल का पालन सुनिश्चित करवाने की सलाह दी गई है.

दो बातों का ख्याल रखने की सलाह
अनलॉक करने के पहले डॉ बलराम भार्गव ने सभी राज्य सरकारों को दो बातों का ख्याल रखने की सलाह दी है. पहला उन जिलों में लॉकडाउन में ढील दी जानी चाहिए जहां संक्रमण दर 5 फीसदी से कम हो गई हो. दूसरे, जिन जिलों में ऐसे कम से कम 70 फीसदी लोगों को वैक्सीन लगा दी गई हो जिनकी उम्र 60 साल या 45 साल से ज्यादा हो और उन्हें कोई गंभीर बीमारी हो. डॉ भार्गव ने इन दो लक्ष्यों को पूरा करने के बाद ही लॉकडाउन में ढील देने की सलाह दी है.

हालांकि सरकार के आंकड़ों के मुताबिक, पिछले 17 दिनों से लगातार कोरोना के मामलों में कमी आ रही है. डॉ भार्गव के मुताबिक, अप्रैल के पहले हफ्ते में ऐसे जिलों की संख्या 200 से भी कम थी जिनमें कोरोना संक्रमण दर 10 फीसदी से कम थी. लेकिन अप्रैल के आखिरी हफ्ते में ऐसे जिलों की 600 से भी ज्यादा हो गई थी. अब ऐसे जिलों की संख्या 239 रह गई है.

ये भी पढ़ें-
23 फीसदी लोगों ने वैक्सीन की एक डोज के लिए हजार रुपये से ज्यादा का भुगतान किया- सर्वे

ब्रिटेन में मार्च 2020 के बाद से पहली बार कोरोना से कोई मौत दर्ज नहीं, 3.94 करोड़ लोगों को लगी वैक्सीन

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

परिवार खोया, निर्वासन की जिंदगी और अब…, बांग्लादेश वापसी पर क्या बोलीं शेख हसीना?
परिवार खोया, निर्वासन की जिंदगी और अब…, बांग्लादेश वापसी पर क्या बोलीं शेख हसीना?
असम में बाढ़ से हालात बिगड़े, 14 जिलों के डेढ़ लाख से ज्यादा लोग प्रभावित
असम में बाढ़ से हालात बिगड़े, 14 जिलों के डेढ़ लाख से ज्यादा लोग प्रभावित
मानसून सत्र का बढ़ेगा समय या बुलाया जाएगा विशेष सत्र? सरकार ने किया साफ
मानसून सत्र का बढ़ेगा समय या बुलाया जाएगा विशेष सत्र? सरकार ने किया साफ
परिसीमन-FCRA बिल पर नजर, लेकिन गतिरोध में फंसकर रह गया संसद का मानसून सत्र
परिसीमन-FCRA बिल पर नजर, लेकिन गतिरोध में फंसकर रह गया संसद का मानसून सत्र

वीडियोज

गोरखपुर की लेडी नटवरलाल का करोड़ों वाला मायाजाल!
Pati Brahmachari:💔Isha-Suraj के बीच फिर आई Avni, तकरार के बीच पनपने लगा प्यार। #sbs
Bollywood News: बिग बॉस के टीज़र से मचा तहलका: क्या टीवी पर फिर दिखेगी 'करण-अर्जुन' की जोड़ी? ( 05.08.26 )
Jharkhand Job Protest: झारखंड नौकरी आंदोलन से घिरी सरकार! इस्तीफा देंगे हेमंत सोरेन? ABPLIVE
Mannat: Dhairya का खतरनाक खेल फेल, Mannat ने बचा लिया Vikrant को मौत के मुंह से!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मानसून सत्र का बढ़ेगा समय या बुलाया जाएगा विशेष सत्र? सरकार ने किया साफ
मानसून सत्र का बढ़ेगा समय या बुलाया जाएगा विशेष सत्र? सरकार ने किया साफ
'संप्रभुता का अपमान', शेख हसीना की PC से भड़क उठी बांग्लादेश सरकार
'संप्रभुता का अपमान', शेख हसीना की PC से भड़क उठी बांग्लादेश सरकार
यूपी चुनाव पर राहुल गांधी की बड़ी बैठक, बनाया ये खास मास्टर प्लान!
यूपी चुनाव पर राहुल गांधी की बड़ी बैठक, बनाया ये खास मास्टर प्लान!
वैभव सूर्यवंशी का भी होगा कांबली और शॉ जैसा हाल? दिग्गज के बयान से दुनिया हैरान 
वैभव सूर्यवंशी का भी होगा कांबली और शॉ जैसा हाल? दिग्गज के बयान से दुनिया हैरान 
ऋषभ पंत, संजू सैमसन या ईशान किशन, किसे मिलना चाहिए 2027 वनडे वर्ल्ड कप में मौका? 
ऋषभ पंत, संजू सैमसन या ईशान किशन, किसे मिलना चाहिए 2027 वनडे वर्ल्ड कप में मौका? 
Xप्लेन: विकसित भारत के ख्वाब के बीच कुपोषण ने 'दोहरी तस्वीर' कैसे बना दी?
विकसित भारत के ख्वाब के बीच कुपोषण ने 'दोहरी तस्वीर' कैसे बना दी?
'पाकिस्तान कर रहा यौम-ए-इस्तेहसाल की नौटंकी', भारत बोला- बंद करो प्रोपेगेंडा
'पाकिस्तान कर रहा यौम-ए-इस्तेहसाल की नौटंकी', भारत बोला- बंद करो प्रोपेगेंडा
परिसीमन बिल पर सरकार ने मांगा समर्थन तो अड़ गए राहुल गांधी, बोले- 'No, पहले...'
परिसीमन बिल पर सरकार ने मांगा समर्थन तो अड़े राहुल, बोले- 'पहले सदन में आएं गृहमंत्री'
Embed widget