एक्सप्लोरर

विपक्ष की मांगों के बीच चुनाव आयोग ने कहा- अब इतिहास हो गए बैलेट पेपर, EVM से नहीं हो सकती छेड़छाड़

मुख्य चुनाव आयुक्त सुनील अरोड़ा ने आगामी विधानसभा चुनाव से पहले बैलेट पेपर के इस्तेमाल को खारिज किया है. उन्होंने कहा कि बैलेट पेपर अब इतिहास हो गए हैं और ईवीएम से छेड़छाड़ संभव नहीं है.

मुंबई: चुनाव आयोग ने महाराष्ट्र के साथ हरियाणा और झारखंड में होने वाले विधानसभा चुनाव में बैलेट पेपर के इस्तेमाल को खारिज किया है. इसके साथ ही आयोग ने कहा कि बैलेट पेपर अब ‘इतिहास’ हो गये हैं. उन्होंने ईवीएम का बचाव करते हुए कहा कि इन मशीनों से छेड़छाड़ नहीं की जा सकती. बता दें कि कांग्रेस और एनसीपी ने चुनाव में ईलेक्ट्रानिक वोटिंग मशीन (ईवीएम) के इस्तेमाल को लेकर आपत्ति जताई है.

मुख्य चुनाव आयुक्त (सीईसी) सुनील अरोड़ा ने राज्यों में चुनाव तैयारियों की समीक्षा के बाद कहा कि विधानसभा चुनाव में उम्मीदवारों के चुनावी खर्च की सीमा में फिलहाल बदलाव नहीं हो सकता. जानकारी हो कि शिवसेना और राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एनसीपी) जैसी पार्टियों ने प्रति उम्मीदवार चुनावी खर्च की सीमा मौजूदा 28 लाख रूपये से बढ़ाने की मांग की थी.

सीईसी ने कहा कि आगामी विधानसभा चुनावों में महाराष्ट्र के वामपंथी चरमपंथ से प्रभावित क्षेत्रों में अधिक केंद्रीय सशस्त्र बल तैनात किए जाएंगे. सुनील अरोड़ा ने कहा, ‘‘पार्टियां इस मुद्दे (ईवीएम) को उठाती रही हैं. हमने उन्हें विनम्रता और दृढ़ता से कहा है बैलेट पेपर अब इतिहास हो गये हैं और मैं आपसे कह सकता हूं कि ईवीएम के साथ छेड़छाड़ नहीं हो सकती है.’’

मुख्य चुनाव आयुक्त बोले

मुख्य चुनाव आयुक्त ने कहा, ‘‘यह किसी अन्य मशीन आपकी घड़ी या गाड़ी की तरह खराब हो सकती है लेकिन इससे छेड़छाड़ नहीं हो सकती. यह अन्य मशीनों से हट कर है.’’ सुनील अरोड़ा ने कहा कि यहां तक कि सुप्रीम कोर्ट ने ईवीएम से जुड़े मुद्दे पर अपने फैसलों में एक तरह से इस बात को बरकरार रखा है. दिवाली के त्योहार को लेकर कुछ दलों द्वारा चुनाव की विशेष तारीखों की मांग किये जाने पर अरोड़ा ने कहा कि आयोग चुनाव कार्यक्रम तैयार करने से पहले विभिन्न कारकों पर विचार करता है.

सीईसी ने आने वाले दिनों में त्योहार और चुनाव तारीख के बारे में भी बताया. उन्होंने कहा, ‘‘किसी भी मामले में तारीखों पर फैसला करने में आयोग विभिन्न कारकों को ध्यान में रखता है जैसे कि छुट्टियां और स्कूल, बच्चों की परीक्षाएं, विभिन्न धर्मों के महत्वपूर्ण त्योहार. उन्होंने कहा कि चुनाव कार्यक्रम की घोषणा दिल्ली में की जाएगी. सुनील अरोड़ा ने कहा कि मतदान की तारीखें तय करने में केंद्रीय बलों को एक स्थान से दूसरे स्थान तक ले जाना एक महत्वपूर्ण कारक है.

मुख्य चुनाव आयुक्त ने कहा कि मतदाता पर्ची का वितरण जल्दी शुरू किया जाना चाहिए. महाराष्ट्र के मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने आश्वासन दिया है कि इस संबंध में अधिक ध्यान दिया जाएगा. उन्होंने कहा कि महाराष्ट्र की उनकी यात्रा के दौरान चुनाव आयुक्तों ने बुधवार को राजनीतिक दलों, जिला प्रशासन और केंद्रीय नियामक एजेंसियों, मुख्य सचिव, डीजीपी और अन्य वरिष्ठ अधिकारियों के साथ बातचीत की और राज्य विधानसभा चुनाव की तैयारियों की समीक्षा की.

यह भी पढ़ें-

स्वदेशी लड़ाकू विमान तेजस में उड़ान भरेंगे रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, जानें क्या है विमान की खासियत

PNB घोटाला मामला: आज ब्रिटेन की अदालत में हो सकती है नीरव मोदी की पेशी

दिल्ली: PM मोदी के बाद आज अमित शाह से मुलाकात कर सकती हैं ममता बनर्जी, मांगा समय

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

SIR विवाद: बीजेपी के अपनों ने उठाए सवाल! चुनाव आयोग से की स्पष्टीकरण की मांग
SIR विवाद: बीजेपी के अपनों ने उठाए सवाल! चुनाव आयोग से की स्पष्टीकरण की मांग
अब रेल से कश्मीर तक पहुंचेंगे बिस्किट, BDU की कोशिश से कमोडिटी बास्केट में विविधता
अब रेल से कश्मीर तक पहुंचेंगे बिस्किट, BDU की कोशिश से कमोडिटी बास्केट में विविधता
4 शहरों में अटिका गोल्ड के 16 ठिकानों पर ED के छापे, दो दिन चली रेड
4 शहरों में अटिका गोल्ड के 16 ठिकानों पर ED के छापे, दो दिन चली रेड
ज्यूरिख से दिल्ली उड़ान से पहले Air India का पायलट ने किया था नशा, सस्पेंड
ज्यूरिख से दिल्ली उड़ान से पहले Air India का पायलट ने किया था नशा, सस्पेंड

वीडियोज

पिता की अय्याशी पर मौत का खेल
Ram Mandir Donation Scam | Breaking: 'चढ़ावा चोरी' पर चार्जशीट! | Nripendra Mishra | Champat Rai
Chitra Tripathi | Samastipur-Jamui Case: बिहार पुलिस...मनचलों के साथ या खिलाफ? | Bihar News | ABP
पहचान उजागर करने के मामले में CM Samrat पर होगी कार्रवाई?
SIR Controversy | Gyanesh Kumar: ज्ञानेश कुमार का इस्तीफा विपक्ष लेकर रहेगा? | Breaking | Congress

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'जिनपिंग- ट्रंप के बीच रिश्ते से जलन नहीं..', रूस के राष्ट्रपति पुतिन का बड़ा बयान
'जिनपिंग- ट्रंप के बीच रिश्ते से जलन नहीं..', रूस के राष्ट्रपति पुतिन का बड़ा बयान
8 बार के MLA सपा नेता राम गोविंद चौधरी का निधन, CM योगी ने जताया शोक
8 बार के MLA सपा नेता राम गोविंद चौधरी का निधन, CM योगी ने जताया शोक
भारत के 7 दिग्गज क्रिकेटर, जिन्हें BCCI ने नहीं दिया फेयरवेल मैच
भारत के 7 दिग्गज क्रिकेटर, जिन्हें BCCI ने नहीं दिया फेयरवेल मैच
सनग्लास लगाकर ही क्यों नेपाल PM बलेन शाह ने यूएनजीए में दी स्पीच? जानें वजह
सनग्लास लगाकर ही क्यों नेपाल PM बलेन शाह ने यूएनजीए में दी स्पीच? जानें वजह
ममता कुलकर्णी ने उतारा भगवा चोला? 'करण अर्जुन' के गाने पर जमकर थिरकीं
ममता कुलकर्णी ने उतारा भगवा चोला? 'करण अर्जुन' के गाने पर जमकर थिरकीं
'आतंकवादी देश मुझसे पूछ रहा सवाल', पाकिस्तानी पत्रकार को जयशंकर ने दिखाया आईना
'आतंकवादी देश मुझसे पूछ रहा सवाल', पाकिस्तानी पत्रकार को जयशंकर ने दिखाया आईना
EC विवादः कांग्रेस का CEC ज्ञानेश कुमार पर हमला, कहा- ‘अप्रूवर बन जाइए, नहीं तो...’
EC विवादः कांग्रेस का CEC ज्ञानेश कुमार पर हमला, कहा- ‘अप्रूवर बन जाइए, नहीं तो...’
UP में अब अंग्रेजी नहीं हिन्दी में लिखे जाएंगे दवाइयों के नाम! डॉक्टर्स को निर्देश
UP में अब अंग्रेजी नहीं हिन्दी में लिखे जाएंगे दवाइयों के नाम! डॉक्टर्स को निर्देश
Embed widget