एक्सप्लोरर

SC ने CBSE से कहा- कंपार्टमेंट परीक्षा का रिजल्ट जल्द घोषित हो, 24 सितंबर को होगी अगली सुनवाई

इसके साथ ही सुप्रीम कोर्ट ने यूजीसी को भी ये कहा कि वह एडमिशन की कट ऑफ तारीख को आगे बढ़ाए ताकि इन छात्रों को दाखिले में दिक्कत न हो.

नई दिल्ली: सीबीएसई के किसी विषय में असफल रहने के चलते कंपार्टमेंट परीक्षा दे रहे लगभग दो लाख छात्रों के लिए राहत के संकेत आए हैं. सुप्रीम कोर्ट ने मंगलवार को केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) को कम्पार्टमेंट परीक्षा के परिणाम जल्द से जल्द घोषित करने को कहा.

इसके साथ ही कोर्ट ने विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (UGC) से भी कॉलेज एडमिशन की कट ऑफ तारीख आगे बढ़ाने को कहा, जिससे इन छात्रों को एडमिशन में दिक्कत न हो. गुरुवार 24 सितंबर को मामले की अगली सुनवाई होगी.

मामले की सुनवाई के दौरान यूजीसी की तरफ से वकील अपूर्व कुरुप पेश हुए थे. उन्होंने पीठ को बताया कि कॉलेजों में दाखिले के लिए कट ऑफ की तारीख के आने की संभावना अक्टूबर के अंत में सबसे अधिक है. अगर सीबीएसई इससे पहले कंपार्टमेंट परीक्षा का परिणाम घोषित करता है, तो छात्र दाखिला ले सकेंगे.

वहीं छात्रों के एक समूह की तरफ से पेश हुए वकील विवेक तन्खा ने कहा कि कंपार्टमेंट परीक्षाएं 29 सितंबर को खत्म हो रही हैं. अगर हम परीक्षा देते हैं और दाखिला नहीं ले पाते हैं तो इसका कोई मतलब नहीं है. उन्होंने कहा कि सीबीएसई को जल्द परीक्षा के नतीजे घोषित करने चाहिए और यूजीसी को शैक्षणिक कैलेंडर में कंपार्टमेंट परीक्षा देने वाले छात्रों को समायोजित करना चाहिए.

बता दें कि सीबीएसई की दसवीं और बारहवीं की कंपार्टमेंट परीक्षाएं आज से शुरू हो रही हैं. बोर्ड ने स्टूडेंट्स की सेफ्टी को ध्यान में रखते हुए हर संभव तैयारी की है. साथ ही गाइडलाइंस भी जारी की हैं. स्टूडेंट्स की सेफ्टी को देखते हुए एग्जाम सेंटर्स की संख्या 575 से बढ़ाकर 1278 की गई है.

तीसरा किसान बिल भी राज्यसभा से पास, कांग्रेस समेत विपक्ष का विरोध प्रदर्शन जारी 

करीब 2 दशक से सुप्रीम कोर्ट के गलियारों का एक जाना-पहचाना चेहरा. पत्रकारिता में बिताया समय उससे भी अधिक. कानूनी ख़बरों की जटिलता को सरलता में बदलने का कौशल. खाली समय में सिनेमा, संगीत और इतिहास में रुचि.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

LPG सिलेंडर 200 रुपए सस्ता, कोलकाता-दिल्ली समेत कहां-कहां घटे दाम?
LPG सिलेंडर 200 रुपए सस्ता, कोलकाता-दिल्ली समेत कहां-कहां घटे दाम?
अपने गांव पहुंचकर सोनम वांगुचक ने जारी किया पहला वीडियो, सरकार से की अपील
अपने गांव पहुंचकर सोनम वांगुचक ने जारी किया पहला वीडियो, सरकार से की अपील
तमिलनाडु में संगठन को धार देने उतरेंगे राहुल गांधी, 74 जिला अध्यक्षों के साथ करेंगे मंथन
तमिलनाडु में संगठन को धार देने उतरेंगे राहुल गांधी, 74 जिला अध्यक्षों के साथ करेंगे मंथन
मुझे और मेरी स्वर्गीय मां को दी गई गाली, गुमराह बच्चों को माफ करता हूं - पीएम मोदी
मुझे और मेरी स्वर्गीय मां को दी गई गाली, गुमराह बच्चों को माफ करता हूं - पीएम मोदी

वीडियोज

जंतर मंतर की पुलिस फाइल्स!
Nia Sharma ने किया Relationship Soft Launch? Sikander Singh संग Photos ने मचाई हलचल
Bollywood News: अभिषेक बच्चन से क्यों टूटी थी करिश्मा कपूर की सगाई? सालों बाद डायरेक्टर के इस बड़े दावे ने मचाया तहलका! (31.07.26)
Sairaab:😱Ishan-Nayanika के रिश्ते पर परिजनों का बवाल, मुश्किल घड़ी में बुरी तरह टूटी Nayanika #sbs
PM Modi Video | Gen-Alpha: Gen-Alpha की आवाज...मोदी हैं तो विकास मुमकिन | NEET Paper Leak

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अपने गांव पहुंचकर सोनम वांगुचक ने जारी किया पहला वीडियो, सरकार से की अपील
अपने गांव पहुंचकर सोनम वांगुचक ने जारी किया पहला वीडियो, सरकार से की अपील
हरिद्वार में बड़ा हादसा, नहाते समय 4 कांवड़ियों की डूबने से मौत
हरिद्वार में बड़ा हादसा, नहाते समय 4 कांवड़ियों की डूबने से मौत
Birth Anniversary: 15 साल बड़े शादीशुदा डायरेक्टर से शादी, शराब की थी बुरी लत, 39 की उम्र में निधन, मीना कुमारी का दर्दभरा सफर
मीना कुमारी: 15 साल बड़े शादीशुदा डायरेक्टर से शादी, शराब की थी बुरी लत, 39 की उम्र में निधन
2026 में कितने टेस्ट और खेलेगी टीम इंडिया? WTC फाइनल के लिए कितनी जीत जरूरी
2026 में कितने टेस्ट और खेलेगी टीम इंडिया? WTC फाइनल के लिए कितनी जीत जरूरी
84,084 करोड़ की 'समुद्र मंथन स्कीम', जानें आज कैबिनेट में क्या लिए गए फैसले
84,084 करोड़ की 'समुद्र मंथन स्कीम', जानें आज कैबिनेट में क्या लिए गए फैसले
'हम नजर रख रहे..., यूएस की 100% टैरिफ की धमकी पर भारत का आया रिएक्शन
'हम नजर रख रहे..., यूएस की 100% टैरिफ की धमकी पर भारत का आया रिएक्शन
किचन गार्डन में ऐसे उगाएं भिंडी, होगी बंपर पैदावार
किचन गार्डन में ऐसे उगाएं भिंडी, होगी बंपर पैदावार
क्या iPhone में Emergency Override Charging करना सेफ? जानिए सच्चाई
क्या iPhone में Emergency Override Charging करना सेफ? जानिए सच्चाई
Embed widget