एक्सप्लोरर

ममता बनर्जी के भतीजे की पत्नी से कल CBI की टीम करेगी पूछताछ, आज साली से किए गए सवाल-जवाब

आज सीबीआई ने अभिषेक बनर्जी की साली यानी रुजिरा की बहन मेनका गंभीर से उनके आवास पर करीब 3 घंटे तक कोयला घोटाले को लेकर पूछताछ की. मेनका और रुजिरा को सीबीआई ने रविवार को पूछताछ का नोटिस भेजा था.

कोलकाता: कोयला स्कैम मामले में सीबीआई की टीम मंगलवार सुबह करीब 11 बजे टीएमसी के सांसद अभिषेक बनर्जी की पत्नी रुजिरा बनर्जी से पूछताछ करेगी. ये पूछताछ हरीश मुखर्जी रोड पर स्थित अभिषेक बनर्जी के घर पर होगी. सूत्रों के मुताबिक रुजिरा से पूछताछ करने वाली सीबीआई की टीम की अगुवाई एडिशनल सुप्रिटेंडेंट ऑफ पुलिस सीबीआई उमेश कुमार करेंगे. उनके साथ टीम में तकरीबन 5,6 सदस्य होंगे, जिनमें दो महिला अधिकारी भी रहेंगी.

आज सीबीआई ने अभिषेक बनर्जी की साली यानी रुजिरा की बहन मेनका गंभीर से उनके आवास पर करीब 3 घंटे तक कोयला घोटाले को लेकर पूछताछ की. मेनका और रुजिरा को सीबीआई ने रविवार को पूछताछ का नोटिस भेजा था. हालांकि रुजिरा बनर्जी रविवार को घर पर मौजूद नहीं थीं, इसलिए सीबीआई को बिना पूछताछ किए ही उनके आवास से लौटना पड़ा था. बाद में रुजिरा ने कहा था कि वो मंगलवार को सुबह 11 बजे से लेकर दोपहर 3 बजे तक अपने घर पर पूछताछ के लिए उपलब्ध रहेंगी.

डायमंड हार्बर से तृणमूल कांग्रेस के सांसद अभिषेक बनर्जी बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के भतीजे हैं. पश्चिम बंगाल में जल्द ही विधानसभा चुनाव होने वाले हैं. ऐसे में सीबीआई के इस एक्शन पर अभिषेक बनर्जी ने कल ट्वीट कर कहा था कि वो झुकने वालों में से नहीं हैं.

उन्होंने ट्वीट कर कहा, "आज दोपहर 2 बजे, सीबीआई ने मेरी पत्नी के नाम पर एक नोटिस दिया. हमें कानून पर पूरा भरोसा है. हालांकि, अगर उन्हें लगता है कि वे हमें डराने-धमकाने के लिए इन हथकंडों का उपयोग कर सकते हैं, तो वे गलत हैं. हम वे नहीं हैं, जिन्हें कभी झुकाया जा सके."

क्या है मामला ? सीबीआई ने बीते नवंबर में चोरी रैकेट के कथित सरगना मांझी उर्फ लाला, ईस्टर्न कोलफील्ड लिमिटेड (ईसीएल) के महाप्रबंधकों-अमित कुमार धर (तत्कालीन कुनुस्तोरिया क्षेत्र और अब पांडवेश्वर क्षेत्र) और जयेश चंद्र राय (काजोर क्षेत्र), ईसीएल के सुरक्षा प्रमुख तन्मय दास, क्षेत्र सुरक्षा निरीक्षक, कुनुस्तोरिया, धनंजय राय और एसएसआई एवं काजोर क्षेत्र के सुरक्षा प्रभारी देबाशीष मुखर्जी के खिलाफ मामला दर्ज किया था. आरोप है कि मांझी उर्फ लाला कुनुस्तोरिया और काजोर क्षेत्रों में ईसीएल की पट्टे पर दी गईं खदानों से कोयले के अवैध खनन और चोरी में शामिल हैं.

पेट्रोल की कीमत पर राहुल गांधी का हमला, बोले- आपकी जेब खाली कर ‘मित्रों’ का खजाना भर रही सरकार 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

असम में बाढ़ से हालात बिगड़े, 14 जिलों के डेढ़ लाख से ज्यादा लोग प्रभावित
असम में बाढ़ से हालात बिगड़े, 14 जिलों के डेढ़ लाख से ज्यादा लोग प्रभावित
मानसून सत्र का बढ़ेगा समय या बुलाया जाएगा विशेष सत्र? सरकार ने किया साफ
मानसून सत्र का बढ़ेगा समय या बुलाया जाएगा विशेष सत्र? सरकार ने किया साफ
परिसीमन-FCRA बिल पर नजर, लेकिन गतिरोध में फंसकर रह गया संसद का मानसून सत्र
परिसीमन-FCRA बिल पर नजर, लेकिन गतिरोध में फंसकर रह गया संसद का मानसून सत्र
'सुरक्षा के लिए गंभीर खतरा', CJP के सौरभ दास ने किस पर लगाया आरोप?
'सुरक्षा के लिए गंभीर खतरा', CJP के सौरभ दास ने किस पर लगाया आरोप?

वीडियोज

Pati Brahmachari:💔Isha-Suraj के बीच फिर आई Avni, तकरार के बीच पनपने लगा प्यार। #sbs
Bollywood News: बिग बॉस के टीज़र से मचा तहलका: क्या टीवी पर फिर दिखेगी 'करण-अर्जुन' की जोड़ी? ( 05.08.26 )
Jharkhand Job Protest: झारखंड नौकरी आंदोलन से घिरी सरकार! इस्तीफा देंगे हेमंत सोरेन? ABPLIVE
Mannat: Dhairya का खतरनाक खेल फेल, Mannat ने बचा लिया Vikrant को मौत के मुंह से!
Bollywood News: सोहेल को सपोर्ट करने पहुंचे सलमान खान, जेल के दिनों और 16 किलो वेट लॉस पर किया खुलासा (04.08.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मानसून सत्र का बढ़ेगा समय या बुलाया जाएगा विशेष सत्र? सरकार ने किया साफ
मानसून सत्र का बढ़ेगा समय या बुलाया जाएगा विशेष सत्र? सरकार ने किया साफ
Xप्लेन: विकसित भारत के ख्वाब के बीच कुपोषण ने 'दोहरी तस्वीर' कैसे बना दी?
विकसित भारत के ख्वाब के बीच कुपोषण ने 'दोहरी तस्वीर' कैसे बना दी?
यूपी चुनाव पर राहुल गांधी की बड़ी बैठक, बनाया ये खास मास्टर प्लान!
यूपी चुनाव पर राहुल गांधी की बड़ी बैठक, बनाया ये खास मास्टर प्लान!
इस साल कब होगा भारत और पाकिस्तान के बीच क्रिकेट मैच? क्या विराट-रोहित दिखेंगे एक्शन में?
इस साल कब होगा भारत और पाकिस्तान के बीच क्रिकेट मैच? क्या विराट-रोहित दिखेंगे एक्शन में?
ऋषभ पंत, संजू सैमसन या ईशान किशन, किसे मिलना चाहिए 2027 वनडे वर्ल्ड कप में मौका? 
ऋषभ पंत, संजू सैमसन या ईशान किशन, किसे मिलना चाहिए 2027 वनडे वर्ल्ड कप में मौका? 
‘अब चाहे जेल में डालें या जान से मारें’, बांग्लादेश वापसी पर शेख हसीना की खरी-खरी
‘अब चाहे जेल में डालें या जान से मारें’, बांग्लादेश वापसी पर शेख हसीना की खरी-खरी
'पाकिस्तान कर रहा यौम-ए-इस्तेहसाल की नौटंकी', भारत बोला- बंद करो प्रोपेगेंडा
'पाकिस्तान कर रहा यौम-ए-इस्तेहसाल की नौटंकी', भारत बोला- बंद करो प्रोपेगेंडा
परिसीमन बिल पर सरकार ने मांगा समर्थन तो अड़ गए राहुल गांधी, बोले- 'No, पहले...'
परिसीमन बिल पर सरकार ने मांगा समर्थन तो अड़े राहुल, बोले- 'पहले सदन में आएं गृहमंत्री'
Embed widget