एक्सप्लोरर

पत्रकार हत्याकांड: CBI की हिरासत में पूर्व आरजेडी सांसद शहाबुद्दीन

नई दिल्ली: केंद्रीय जांच ब्यूरो ने बिहार के पत्रकार राजदेव रंजन की हत्या के मामले में राष्ट्रीय जनता दल के पूर्व सांसद मोहम्मद शहाबुद्दीन को सोमवार को अपने हिरासत में ले लिया. शहाबुद्दीन फिलहाल तिहाड़ जेल में हैं. आपको बता दें कि पत्रकार रंजन की हत्या के मामले में 26 मई को 10 आरोपियों में से एक आरोपी शहाबुद्दीन भी हैं. वह बिहार के सीवान जिले से ताल्लुक रखते हैं.

CBI हिरासत में शहाबुद्दीन

सीबीआई ने पत्रकार राजदेव रंजन की हत्या के मामले में आरोपी आरजेडी नेता शहाबुद्दीन को आज हिरासत में ले लिया. सीबीआई के सूत्रों ने बताया कि शहाबुद्दीन को इस मामले में पूछताछ के लिए एजेंसी के मुख्यालय लाया गया. एजेंसी ने मुजफ्फरनगर की एक अदालत को बताया कि उसका नाम इस मामले में आरोपी के रूप में सामने आया है और उसे हिरासत में लेकर उससे पूछताछ करना जरूरी है. अदालत ने एजेंसी को उससे पूछताछ करने की अनुमति दे दी.

अपराधियों के लिए खतरा बन चुके थे राजदेव रंजन

सूत्रों के मुताबिक, सीवान जिले की बिगड़ती कानून-व्यवस्था के खिलाफ अपनी लेखनी से आवाज मुखर करने वाले राजदेव रंजन अपराधियों के लिए खतरा बन चुके थे. 13 मई 2016 को कार्यालय से लौटते समय पत्रकार की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी, उस समय शहाबुद्दीन जेल में थे. शहाबुद्दीन पर अपहरण और हत्या सहित 39 आपराधिक मामले दर्ज हैं. उन्हें 18 फरवरी को तिहाड़ जेल लाया गया था.

सबूतों के आधार पर आरोपपत्र दाखिल करने की तैयारी

आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि सीबीआई एकत्र किए गए सबूतों के आधार पर आरोपपत्र दाखिल करने की तैयारी कर रही है. दिवंगत पत्रकार की विधवा पत्नी आशा रंजन और पिता राधे कृष्णा चौधरी द्वारा इस हमले में शहाबुद्दीन का हाथ होने का बार-बार आरोप लगाए जाने के बाद पिछले साल सितंबर में इस मामले को सीबीआई को सौंप दिया गया था.

शहाबुद्दीन को बनाया गया है 10वां आरोपी

जांच के दौरान शहाबुद्दीन के दो गुर्गो मोहम्मद कैफ और मोहम्मद जावेद का नाम सामने आने के बाद उन पर (शहाबुद्दीन) पर शक पर बढ़ गया था. छह आरोपियों के खिलाफ आरोपपत्र दाखिल कर दिया गया है. जावेद और कैफ जमानत पर हैं जबकि शहाबुद्दीन को 10वां आरोपी बनाया गया है. इससे पहले बिहार पुलिस ने दावा किया था कि यह हत्या पूर्वनियोजित साजिश का परिणाम थी.

45 से अधिक आपराधिक मामलों में मुकदमे का सामना

सिवान से चार बार सांसद रहे शहाबुद्दीन पर आरोप है कि वह रंजन की हत्या में शामिल है. रंजन सिवान में एक हिंदी समाचार पत्र के पत्रकार थे. शहाबुद्दीन 45 से अधिक आपराधिक मामलों में मुकदमे का सामना कर रहा है. सिवान निवासी चंद्रशेखर प्रसाद की याचिका पर सुप्रीम कोर्ट के आदेश के अनुसार उसे इस साल फरवरी में तिहाड़ जेल भेज दिया गया था. प्रसाद के तीन बेटे दो अलग-अलग घटनाओं में मार दिए गए थे. रंजन की पिछले साल 13 मई को गोली मारकर हत्या कर दी गई थी और उनकी पत्नी ने इस हत्या में शहाबुद्दीन की भूमिका होने का आरोप लगाया है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'पूरे देश में होगा...', धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर अड़ी CJP, मीटिंग से ठीक पहले केंद्र सरकार को दिया अल्टीमेटम
'पूरे देश में होगा...', धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर अड़ी CJP, मीटिंग से ठीक पहले केंद्र सरकार को दिया अल्टीमेटम
'मेट्रो बंद करो, रास्ते बंद करो और...', राहुल गांधी ने केंद्र सरकार पर कसा तंज, पीएम मोदी को लेकर क्या कहा?
'मेट्रो बंद करो, रास्ते बंद करो और...', राहुल गांधी ने केंद्र सरकार पर कसा तंज, पीएम मोदी को लेकर क्या कहा?
'धर्मेंद्र प्रधान ने इस्तीफा नहीं दिया तो...', CJP का क्या है 'प्लान बी'? आशुतोष रांका ने दिया जवाब
'धर्मेंद्र प्रधान ने इस्तीफा नहीं दिया तो...', CJP का क्या है 'प्लान बी'? आशुतोष रांका ने दिया जवाब
CJP और सरकार के बीच तीसरे दौर की बैठक, धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा होगा या नहीं? पढ़ें अपडेट
CJP और सरकार के बीच तीसरे दौर की बैठक, धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा होगा या नहीं? पढ़ें अपडेट

वीडियोज

Ishqnama Review: Shehnaaz Gill और Jai Randhhawa की दिल छू लेने वाली लव स्टोरी
The India Story Review: खाने और सेहत पर बड़ा सवाल उठाती Shreyas Talpade की फिल्म
Bollywood News: युवा सड़कों पर, स्टार्स अपने स्वैग में, ट्रोल्स बोले—
Udne ki Asha: Renuka को चौखट पर देख हक्के-बक्के रहे Sachin-Sailee, बीते दुखों की यादें ताजा
Badshah-Isha Rikhi के Viral Post ने बढ़ाई हलचल, क्या शादी में सब कुछ ठीक नहीं?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ब्लैक सी में जहाज पर हुए हमले में भारतीय की मौत, विदेश मंत्रालय ने जाहिर किया गुस्सा, जानें क्या कहा
ब्लैक सी में जहाज पर हुए हमले में भारतीय की मौत, विदेश मंत्रालय ने जाहिर किया गुस्सा, जानें क्या कहा
CJP Jantar Mantar Protest Live: दिल्ली मेट्रो के 18 स्टेशन अगले आदेश तक बंद, CJP नेताओं की सरकार के साथ आज फिर बैठक
Live: दिल्ली मेट्रो के 18 स्टेशन अगले आदेश तक बंद, CJP नेताओं की सरकार के साथ आज फिर बैठक
किस टीम ने लगाए हैं एक T20I में सबसे ज्यादा छक्के? क्या वैभव सूर्यवंशी के आने से भारत तोड़ पाएगा ये रिकॉर्ड
किस टीम ने लगाए हैं एक T20I में सबसे ज्यादा छक्के? क्या वैभव सूर्यवंशी के आने से भारत तोड़ पाएगा ये रिकॉर्ड
'जो डर गया सो मर गया…', सलमान खान ने सुबह-सुबह लिख दी ऐसी बात, फैंस बोले- 'भाई से पंगा नहीं'
'सलमान खान डर गया...', एक्टर ने सुबह-सुबह तस्वीरें शेयर कर लिख दी ऐसी बात
जंतर-मंतर प्रोटेस्ट: 18 मेट्रो स्टेशन बंद, सरकार संग आज फिर बैठक; जानें CJP का नया प्लान?
जंतर-मंतर प्रोटेस्ट: 18 मेट्रो स्टेशन बंद, सरकार संग आज फिर बैठक; जानें CJP का नया प्लान?
'AI का गलत इस्तेमाल बर्दाश्त नहीं...' फर्जी वीडियो पर भड़के केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल, थाने में दर्ज कराई FIR
'AI का गलत इस्तेमाल बर्दाश्त नहीं...' फर्जी वीडियो पर भड़के केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल, थाने में दर्ज कराई FIR
किसान हरी भिंडी की जगह अपनाएं लाल भिंडी की खेती, बाजार में है खास डिमांड
किसान हरी भिंडी की जगह अपनाएं लाल भिंडी की खेती, बाजार में है खास डिमांड
Inverter Backup: घट गया है इनवर्टर का बैकअप, मैकेनिक के पास जाने से पहले चेक करें ये चीजें
घट गया है इनवर्टर का बैकअप, मैकेनिक के पास जाने से पहले चेक करें ये चीजें
Embed widget