एक्सप्लोरर

Sonali Phogat Case: सुलझेगी मौत की गुत्थी? CBI ने 25 दिन बाद रजिस्टर किया केस

Sonali Phogat Death Case: सोनाली फोगाट को गोवा पहुंचने के एक दिन बाद 23 अगस्त को उत्तरी गोवा जिले के एक अस्पताल में मृत अवस्था में लाया गया था.

CBI Probe In Sonali Phogat Case: हरियाणा बीजेपी की नेता सोनाली फोगाट के मौत के मामले को लेकर सीबीआई (CBI) ने केस रजिस्टर किया है. इस केस के सिलसिले में सीबीआई की टीम कल गोवा (Goa) जाएगी. सीबीआई ने सोनाली की मौत के 25 दिन बाद केस रजिस्टर किया है. सोनाली फोगाट मर्डर केस सीबीआई को देने के लिए गोवा सरकार ने सिफारिश की थी. जिसके बाद सोमवार को गृह मंत्रालय ने डीओपीटी मंत्रालय को इस मामले की सीबीआई जांच कराए जाने के लिए पत्र लिखा था. 

सोनाली फोगाट की मौत को लेकर उनके परिजन शुरू से ही सीबीआई जांच की मांग कर रहे थे. इसके लिए उन्होंने हरियाणा के सीएम मनोहर लाल खट्टर से मुलाकात कर लिखित में अपनी अर्जी दी थी. फिर हरियाणा के सीएम ने गोवा के सीएम प्रमोद सावंत से इस मामले की सीबीआई जांच कराने के लिए खत लिखा था. 

परिवार ने की थी सीबीआई जांच की मांग

दो दिन पहले ही सोनाली फोगाट की बहन रुकेश ने सीबीआई जांच की मांग दोहराते हुए अपनी बहन की संदिग्ध मौत में सियासी एंगल होने का भी शक जताया था. रुकेश ने कहा था कि, "सच्चाई केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) की जांच के बाद ही सामने आएगी. हम गोवा पुलिस की जांच से संतुष्ट नहीं हैं. गोवा पुलिस संपत्ति के एंगल से मामले की जांच कर रही है. वहां हत्या के पीछे कुछ बड़े लोग हो सकते हैं. राजनीतिक आधार पर सोनाली की हत्या हो सकती है, इसलिए जांच होनी चाहिए." 

केंद्रीय गृह मंत्रालय ने दी थी मंजूरी

उन्होंने मामले की सीबीआई जांच के लिए सरकार पर दबाव बनाने के लिए खाप पंचायतों को धन्यवाद दिया. रुकेश ने कहा था कि, "खाप पंचायतों ने अपना पूरा सहयोग दिया है. खाप पंचायतों के कारण हरियाणा और गोवा की सरकारों पर दबाव बना है." सोनाली फोगाट की मौत की सीबीआई जांच की मांग को लेकर रविवार को हिसार में खाप महापंचायत का आयोजन किया गया था. बता दें कि, केंद्रीय गृह मंत्रालय (एमएचए) ने सोमवार को केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) को सोनाली फोगाट की मौत की जांच के लिए अपनी मंजूरी दे दी थी. 

गोवा में हुई थी सोनाली फोगाट की मौत

सोनाली फोगाट को गोवा पहुंचने के एक दिन बाद 23 अगस्त को उत्तरी गोवा जिले के एक अस्पताल में मृत अवस्था में लाया गया था. इस मामले में गोवा पुलिस (Goa Police) ने बाद में हत्या का केस दर्ज किया था और सोनाली के पीए समेत पांच लोगों को गिरफ्तार किया था. अपने टिकटॉक वीडियो से शोहरत पाने वालीं सोनाली फोगाट (Sonali Phogat) ने 2019 के हरियाणा चुनाव में बीजेपी उम्मीदवार के रूप में चुनाव लड़ा, लेकिन वह हार गई थीं. वह 2020 में रियलिटी शो बिग बॉस में भी दिखाई दी थीं.

ये भी पढ़ें- 

Money Laundering Case: दिल्ली पुलिस ने नोरा फतेही से 5 घंटों तक की पूछताछ, पिंकी ईरानी से कराया आमना-सामना

Sonali Phogat Case : क्या सोनाली की मौत के सबूत 'जिंदा' है ?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Explained: धर्मेंद्र प्रधान को क्यों नहीं गंवा सकती मोदी सरकार? जबकि एक इस्तीफे पर थम जाएगा CJP आंदोलन
धर्मेंद्र प्रधान को क्यों बचा रही मोदी सरकार? जबकि एक इस्तीफे पर थम जाएगा CJP आंदोलन
CJP Protest LIVE: सरकार से CJP को बातचीत के ऑफर पर बोले जितेन्द्र सिंह- कल से अब तक चार बार हुई कोशिश
LIVE: सरकार से CJP को बातचीत के ऑफर पर बोले जितेन्द्र सिंह- कल से अब तक चार बार हुई कोशिश
क्यों हुआ पेपर लीक और क्यों चली लाठी? प्रियंका गांधी ने मांगा शिक्षा मंत्री-गृह मंत्री और PM से जवाब
क्यों हुआ पेपर लीक और क्यों चली लाठी? प्रियंका गांधी ने मांगा शिक्षा मंत्री-गृह मंत्री से जवाब
CJP से बात करने जंतर-मंतर जाएंगे मंत्री? मानी शर्त, मोदी सरकार बोली- आइए बैठकर करें बात
CJP से बात करने जंतर-मंतर जाएंगे मंत्री? मानी शर्त, मोदी सरकार बोली- आइए बैठकर करें बात

वीडियोज

CJP Protest : CJP प्रदर्शन, 110 वीडियो, महिलाओं से छेड़छाड़! हाई कोर्ट में खुलासे! |ABPLIVE
त्रिपुरा के DGP अनुराग धनखड़ का निधन, बागपत में पसरा सन्नाटा
अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti
अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti #autolive
Chugalkhor Aunty: चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
क्यों हुआ पेपर लीक और क्यों चली लाठी? प्रियंका गांधी ने मांगा शिक्षा मंत्री-गृह मंत्री और PM से जवाब
क्यों हुआ पेपर लीक और क्यों चली लाठी? प्रियंका गांधी ने मांगा शिक्षा मंत्री-गृह मंत्री से जवाब
'दुनिया पागल थोड़ी न है!', सरकार छात्रों से बातचीत के लिए तैयार तो इकरा हसन ऐसा क्यों बोलीं?
'दुनिया पागल थोड़ी न है!', सरकार छात्रों से बातचीत के लिए तैयार तो इकरा हसन ऐसा क्यों बोलीं?
राजकुमार राव पर 'मोदी है तो मुमकिन है' गाने के लिए था प्रेशर? पहले बताई सच्चाई फिर डिलीट किया कमेंट
राजकुमार राव पर 'मोदी है तो मुमकिन है' गाने के लिए था प्रेशर? पहले बताई सच्चाई फिर डिलीट किया कमेंट
छात्रों के समर्थन में जंतर-मंतर पहुंचे पहलवान बजरंग पूनिया, BJP नेता बबीता फोगाट ने भी सरकार पर तोड़ी चुप्पी
जंतर-मंतर पहुंचे पहलवान बजरंग पूनिया, BJP नेता बबीता फोगाट ने भी सरकार पर तोड़ी चुप्पी
'इस्तीफा लेने से सरकार नहीं गिरती', PM मोदी को लिखी चिट्ठी के बाद अब क्या बोले अन्ना हजारे
'इस्तीफा लेने से सरकार नहीं गिरती', PM मोदी को लिखी चिट्ठी के बाद अब क्या बोले अन्ना हजारे
'पेपर लीक के दोषियों को सजा दिलाने के लिए बनेंगे फास्ट ट्रैक कोर्ट', PM मोदी के ऐलान पर आया CJP का पहला रिएक्शन 
'पेपर लीक के दोषियों को सजा के लिए बनेंगे फास्ट ट्रैक कोर्ट', PM मोदी के ऐलान पर CJP का रिएक्शन 
'अगर मैं आज जंतर-मंतर पर दिखाई न दूं तो...', अभिजीत दीपके ने प्रदर्शनकारियों से ये क्यों कहा?
'अगर मैं आज जंतर-मंतर पर दिखाई न दूं तो...', अभिजीत दीपके ने प्रदर्शनकारियों से ये क्यों कहा?
राजा रघुवंशी मर्डर केस : दोबारा जेल जाएगी सोनम, सुप्रीम कोर्ट ने कहा - 'आरोपी ज़मानत की हकदार नहीं'
राजा रघुवंशी मर्डर केस : दोबारा जेल जाएगी सोनम, सुप्रीम कोर्ट ने कहा - 'आरोपी ज़मानत की हकदार नहीं'
Embed widget