एक्सप्लोरर

CBI Raids: जेट एयरवेज के फाउंडर नरेश गोयल के ठिकानों पर CBI ने मारा छापा, ये है मामला

CBI Raids: सीबीआई ने 538 करोड़ के कथित बैंक धोखाधड़ी मामले में जेट एयरवेज के फाउंडर नरेश गोयल के ठिकानों पर छापेमारी की. 

CBI Raids: सीबीआई ने 538 करोड़ के कथित बैंक धोखाधड़ी मामले में जेट एयरवेज के फाउंडर नरेश गोयल के खिलाफ शुक्रवार (5 मई) को बड़ी कार्रवाई की. सीबीआई ने गोयल के ऑफिस समेत सात ठिकानों पर छापेमारी की. इसके अलावा एयरलाइन के पूर्व निदेशक गौरांग आनंद शेट्टी के आवासों और कार्यालयों की भी तलाशी ली गई. 

सीबीआई ने बताया कि दिल्ली और मुंबई में जेट एयरवेज के परिसरों, एयरवेज के पूर्व अधिकारियों और गोयल के ठिकानों पर रेड की जा रही है. अधिकारियों ने कहा कि केनरा बैंक की शिकायत के बाद धोखाधड़ी को लेकर केस दर्ज किया गया था. इसमें धन की हेराफेरी से संबंधित आरोप लगाया गया हैं. 

न्यूज एजेंसी एएनआई ने सूत्रों का हवाला देते हुए कहा कि बैंक फ्रॉड केस में नरेश गोयल की पत्नी अनिता गोयल सहित कई लोग आरोपी है. बता दें कि जेट एयरवेज जो कि एक समय में भारत की सबसे बड़ी प्राइवेट एयरलाइंस में से एक थी, लेकिन एयरवेज ने अप्रैल 2019 में नकदी संकट का हवाला देते हुए अपने ऑपरेशन्स को निलंबित कर दिया.

इसके बाद नेशनल कंपनी लॉ ट्रिब्यूनल (एनसीएलटी) में दिवाला समाधान प्रक्रिया के तहत जालान कालरॉक कंसोर्टियम की जेट एयरवेज के लिए बोली जीते जाने के बाद कंपनी पुनरुत्थान किए जाने की प्रक्रिया में थी.

बता दें कि पूरे मामले में फिलहाल नरेश गोयल (Naresh Goyal), अनिता गोयल, जेट एयरवेज (Jet Airways) और अन्य आरोपियों ने अभी तक कुछ नहीं कहा है. वहीं सीबीआई (CBI) ने बताया कि आगे की जांच जारी है.  

ये भी पढ़ें- CBI ने WAPCOS के पूर्व CMD को किया गिरफ्तार, छापेमारी में मिले 38 करोड़ कैश

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Air India में सभी पायलटों की होगी ड्रग जांच, 'गांजा कांड' के बाद फैसला
Air India में सभी पायलटों की होगी ड्रग जांच, 'गांजा कांड' के बाद फैसला
'फैसला लीजिए, नहीं तो...', फूड पैकेट पर सुप्रीम कोर्ट से FSSAI को फटकार
'फैसला लीजिए, नहीं तो...', फूड पैकेट पर सुप्रीम कोर्ट से FSSAI को फटकार
हाई कोर्ट के आदेश के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट पहुंचे राहुल गांधी, क्या है मामला?
हाई कोर्ट के आदेश के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट पहुंचे राहुल गांधी, क्या है मामला?
'पहली बार सरकार को इतना डरा-सहमा...', कांग्रेस की प्रेस कॉन्फ्रेंस में बोले गौरव गोगोई
'पहली बार सरकार को इतना डरा-सहमा...', कांग्रेस की प्रेस कॉन्फ्रेंस में बोले गौरव गोगोई

वीडियोज

Pati Brahmachari:😍Isha-Suraj के बीच दिखी केमिस्ट्री, पर इस खुशी के पीछे का राज क्या? #sbs
Bollywood News: संजू-सलमान की जोड़ी! फिल्म में सलमान खान और संजय दत्त का धमाकेदार स्पेशल एक्शन कैमियो देखने को मिलेगा (13.08.26)
Batwara 1947 vs Awarapan 2: Screens की लड़ाई में कौन मारेगा बाजी?
अतीक अहमद के बेटे की डरावनी पिक्चर !
Chitra Tripathi: ट्रंप 'कंटेनर' के अंदर क्या ईरान का डर ? | Janhit

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'फैसला लीजिए, नहीं तो...', फूड पैकेट पर सुप्रीम कोर्ट से FSSAI को फटकार
'फैसला लीजिए, नहीं तो...', फूड पैकेट पर सुप्रीम कोर्ट से FSSAI को फटकार
हरभजन सिंह BJP में क्यों हुए शामिल? खुद बोले, 'मेरा मकसद...'
हरभजन सिंह BJP में क्यों हुए शामिल? अब खुद कर दिया खुलासा
Awarapan 2 Advance Booking: 'आवारापन 2' ने एडवांस बुकिंग में अक्षय कुमार की फिल्मों के उड़ाए परखच्चे, साल की टॉप 5 प्री सेल में की एंट्री
'आवारापन 2' का एडवांस बुकिंग में कहर, तोड़ा अक्षय की फिल्म का रिकॉर्ड
अफगानिस्तान चाहता है गणेश चतुर्थी पर हो मैच, शेड्यूल बदलने की मांग; जानें क्या है वजह
अफगानिस्तान चाहता है गणेश चतुर्थी पर हो मैच, शेड्यूल बदलने की मांग; जानें क्या है वजह
'पहली बार सरकार को इतना डरा-सहमा...', कांग्रेस की प्रेस कॉन्फ्रेंस में बोले गौरव गोगोई
'पहली बार सरकार को इतना डरा-सहमा...', कांग्रेस की प्रेस कॉन्फ्रेंस में बोले गौरव गोगोई
भीषण बिजली संकट में बांग्लादेश, पावर स्टेशन पर हमला, भारत से लगाई गुहार
भीषण बिजली संकट में बांग्लादेश, पावर स्टेशन पर हमला, भारत से लगाई गुहार
Girls Fight Viral Video : 15 सेकंड में 14 थप्पड़, बॉयफ्रेंड को लेकर आपस में लड़ीं पापा की परियां
15 सेकंड में 14 थप्पड़, बॉयफ्रेंड को लेकर आपस में लड़ीं पापा की परियां
UPSC NDA-NA 2 परीक्षा की तारीख घोषित, 13 सितंबर को दो शिफ्ट में होगा एग्जाम
UPSC NDA-NA 2 परीक्षा की तारीख घोषित, 13 सितंबर को दो शिफ्ट में होगा एग्जाम
Embed widget