एक्सप्लोरर

Child Trafficking: दिल्ली में चाइल्ड ट्रैफिकिंग मामले में CBI की छापेमारी, 8 बच्चों का रेस्क्यू, हिरासत में कई लोग

Child Trafficking in Delhi: राजधानी में बच्चों की खरीद-फरोख्त की जानकारी मिलने के बाद सीबीआई की तरफ से अपराधियों के खिलाफ एक्शन लिया गया.

CBI Raid on Child Traffickers: सेंट्रल ब्यूरो ऑफ इंवेस्टिवेगशन (सीबीआई) ने देश की राजधानी दिल्ली में चाइल्ड ट्रैफिकिंग मामले में छापेमारी की है. राजधानी के साथ-साथ एनसीआर के कुछ इलाकों में भी जांच एजेंसी ने रेड मारी है. इस दौरान सीबीआई ने 7-8 बच्चों का रेस्क्यू किया है, जिनकी खरीद-फरोख्त की जा रही थी. इस अपराध में शामिल कुछ लोगों ने जांच एजेंसी ने हिरासत में भी लिया है. इन लोगों से चाइल्ड ट्रैफिकिंग मामले में पूछताछ की जा रही है. 

मिली जानकारी के मुताबिक, सीबीआई ने छापेमारी के बाद जिन लोगों को हिरासत में लिया है. उनमें अस्पताल के वार्ड बॉय समेत कुछ महिलाएं और पुरुष शामिल हैं. इन सभी लोगों से पूछताछ की जा रही है, ताकि इस केस में और ज्यादा जानकारी हासिल की जा सके. सीबीआई ने दिल्ली के अलग-अलग इलाकों में ये छापेमारी शुक्रवार को की थी. रेड के दौरान टीम ने दिल्ली के केशवपुरम के एक घर से दो नवजात शिशु को रेस्क्यू किया. शुरुआती जांच में मामला नवजात बच्चों की खरीद फरोख्त का लग रहा है. 

दिल्ली के अस्पताल से गायब हो रहे थे बच्चे!

फिलहाल सीबीआई की टीम इस मामले में बच्चों को बेचने वाली महिला और खरीदने वाले व्यक्ति से पूछताछ कर रही है. इस केस में सीबीआई ने एक महिला समेत कुछ लोगों को हिरासत में लिया है, जिनसे पूछताछ जारी है. बताया जा रहा है कि पिछले दिनों दिल्ली के अस्पतालों से बच्चों के गायब होने की जानकारी मिली थी. इसके बाद जांच एजेंसी को बच्चों की खरीद-फरोख्त किए जाने की सूचना मिली. कहा जा रहा है कि इन दोनों तारों को आपस में जोड़ते हुए ही छापेमारी की गई है. 

राजधानी में देश के कुछ सबसे बड़े अस्पताल मौजूद हैं. इनके अलावा दर्जनों ऐसे अस्पतालों की भी मौजूदगी है, जहां डिलीवरी की सुविधा होती है. ऐसे में कुछ अपराधी इसका फायदा उठाकर मैटरनिटी वार्ड से बच्चों को गायब कर उनकी खरीद-फरोख्त करने में जुट गए हैं. 

यह भी पढ़ें: CBI Action: भारतीयों को रूस-यूक्रेन युद्ध में झोंकने वाले मानव तस्करों पर सीबीआई का बड़ा एक्शन, 10 जगहों पर की छापेमारी

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

परिवार खोया, निर्वासन की जिंदगी और अब…, बांग्लादेश वापसी पर क्या बोलीं शेख हसीना?
परिवार खोया, निर्वासन की जिंदगी और अब…, बांग्लादेश वापसी पर क्या बोलीं शेख हसीना?
असम में बाढ़ से हालात बिगड़े, 14 जिलों के डेढ़ लाख से ज्यादा लोग प्रभावित
असम में बाढ़ से हालात बिगड़े, 14 जिलों के डेढ़ लाख से ज्यादा लोग प्रभावित
मानसून सत्र का बढ़ेगा समय या बुलाया जाएगा विशेष सत्र? सरकार ने किया साफ
मानसून सत्र का बढ़ेगा समय या बुलाया जाएगा विशेष सत्र? सरकार ने किया साफ
परिसीमन-FCRA बिल पर नजर, लेकिन गतिरोध में फंसकर रह गया संसद का मानसून सत्र
परिसीमन-FCRA बिल पर नजर, लेकिन गतिरोध में फंसकर रह गया संसद का मानसून सत्र

वीडियोज

गोरखपुर की लेडी नटवरलाल का करोड़ों वाला मायाजाल!
Pati Brahmachari:💔Isha-Suraj के बीच फिर आई Avni, तकरार के बीच पनपने लगा प्यार। #sbs
Bollywood News: बिग बॉस के टीज़र से मचा तहलका: क्या टीवी पर फिर दिखेगी 'करण-अर्जुन' की जोड़ी? ( 05.08.26 )
Jharkhand Job Protest: झारखंड नौकरी आंदोलन से घिरी सरकार! इस्तीफा देंगे हेमंत सोरेन? ABPLIVE
Mannat: Dhairya का खतरनाक खेल फेल, Mannat ने बचा लिया Vikrant को मौत के मुंह से!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मानसून सत्र का बढ़ेगा समय या बुलाया जाएगा विशेष सत्र? सरकार ने किया साफ
मानसून सत्र का बढ़ेगा समय या बुलाया जाएगा विशेष सत्र? सरकार ने किया साफ
'संप्रभुता का अपमान', शेख हसीना की PC से भड़क उठी बांग्लादेश सरकार
'संप्रभुता का अपमान', शेख हसीना की PC से भड़क उठी बांग्लादेश सरकार
यूपी चुनाव पर राहुल गांधी की बड़ी बैठक, बनाया ये खास मास्टर प्लान!
यूपी चुनाव पर राहुल गांधी की बड़ी बैठक, बनाया ये खास मास्टर प्लान!
वैभव सूर्यवंशी का भी होगा कांबली और शॉ जैसा हाल? दिग्गज के बयान से दुनिया हैरान 
वैभव सूर्यवंशी का भी होगा कांबली और शॉ जैसा हाल? दिग्गज के बयान से दुनिया हैरान 
ऋषभ पंत, संजू सैमसन या ईशान किशन, किसे मिलना चाहिए 2027 वनडे वर्ल्ड कप में मौका? 
ऋषभ पंत, संजू सैमसन या ईशान किशन, किसे मिलना चाहिए 2027 वनडे वर्ल्ड कप में मौका? 
Xप्लेन: विकसित भारत के ख्वाब के बीच कुपोषण ने 'दोहरी तस्वीर' कैसे बना दी?
विकसित भारत के ख्वाब के बीच कुपोषण ने 'दोहरी तस्वीर' कैसे बना दी?
'पाकिस्तान कर रहा यौम-ए-इस्तेहसाल की नौटंकी', भारत बोला- बंद करो प्रोपेगेंडा
'पाकिस्तान कर रहा यौम-ए-इस्तेहसाल की नौटंकी', भारत बोला- बंद करो प्रोपेगेंडा
परिसीमन बिल पर सरकार ने मांगा समर्थन तो अड़ गए राहुल गांधी, बोले- 'No, पहले...'
परिसीमन बिल पर सरकार ने मांगा समर्थन तो अड़े राहुल, बोले- 'पहले सदन में आएं गृहमंत्री'
Embed widget