एक्सप्लोरर

दिल्ली में CBI के छापे, सिसोदिया के ओएसडी की गिरफ्तारी के बाद एक और IAS अफसर पर छापा, कई के घर की तलाशी

मनीष सिसोदिया के ओएसडी की गिरफ्तार के बाद सीबीआई ने कई जगह छापेमारी की.उदित प्रकाश राय के ऑफिस, जीएसटी ऑफिसर्स के ऑफिस पर छापेमारी की गई.

नई दिल्ली: दिल्ली में वोटिंग से पहले सीबीआई के छापों की बौछार आ गई. दिल्ली के डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया के ओएसडी जीके माधव की गिरफ्तारी के बाद एक और आईएएस अधिकारी के यहां छापा मारा गया. इसके अलावा कई और अधिकारियों के घर की भी तलाशी ली गई. सीबीआई सूत्रों के मुताबिक आईएएस अधिकारी उदित प्रकाश राय, कई दूसरे जीएसटी अधिकारी और बिचौलिए धीरज गुप्ता के यहां छापेमारी की गई. माधव का घर सिविल लाइन्स में है. वहीं धीरज का घर वज़ीराबाद में हैं.

अधिकारियों ने बताया कि माधव को एक बिचौलिए की ओर से मिली सूचना के आधार पर गिरफ्तार किया गया. इस बिचौलिए को बुधवार को पकड़ा गया था जो ओएसडी की तरफ से ट्रांसपोर्टरों से कथित तौर पर रिश्वत लेता था. उन्होंने बताया कि पूछताछ के दौरान माधव ने आईएएस अधिकारी की संलिप्तता का आरोप लगाया है जिसके बाद एजेंसी ने उनके परिसरों की तलाशी ली.

एजेंसी ने अहम माने जा रहे दिल्ली चुनाव से पहले, गुरुवार की रात एक ऑपरेशन के तहत माधव को गिरफ्तार किया था. इससे पहले पांच फरवरी को एजेंसी ने बिचौलिए धीरज गुप्ता को गिरफ्तार किया था, जिसने दावा किया था कि वह अधिकारी की तरफ से रिश्वत वसूलता था. सूत्रों ने कहा कि एजेंसी को अब तक इस मामले में सिसोदिया की संलिप्तता का नहीं पता चला है.

सीबीआई के प्रवक्ता ने कहा, “सीबीआई ने दिल्ली के निवासी धीरज गुप्ता के अलावा दिल्ली सरकार के व्यापार एवं कर विभाग के एक जीएसटी अधिकारी को 2.26 लाख रुपये के रिश्वतखोरी मामले में गिरफ्तार किया है, जो दिल्ली के उपमुख्यमंत्री के ओएसडी भी हैं.” पूछताछ के दौरान गुप्ता ने दावा किया कि वह माधव की तरफ से रिश्वत वसूल रहा था. माधव व्यापार एवं कर विभाग में दिल्ली, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह सिविल सेवा (दानिक्स) के अधिकारी हैं.

प्रवक्ता ने कहा, “आरोप है कि एक निजी व्यक्ति (गुप्ता) ट्रांसपोर्टरों पर जीएसटी नहीं लगाने के लिए उनसे अवैध राशि वसूलने के लिए माधव समेत जीएसटी विभाग के कुछ अधिकारियों की तरफ से बिचौलिए के तौर पर काम कर रहा था.”

अधिकारियों ने बताया कि माधव को तत्काल एजेंसी के मुख्यालय ले जाया गया और सीबीआई अधिकारियों ने उनसे विस्तार से पूछताछ की. उन्होंने बताया कि स्पेशल कोर्ट ने धीरज गुप्ता को न्यायिक हिरासत में भेज दिया, जबकि माधव को शुक्रवार को कोर्ट के सामने पेश किया जाएगा. सीबीआई अधिकारियों के मुताबिक माधव को 2015 में सिसोदिया के कार्यालय में तैनात किया गया था.

सिसोदिया ने इस पर प्रतिक्रिया देते हुए ट्वीट किया, “मुझे पता चला है कि सीबीआई ने जीएसटी इंस्पेक्टर को रिश्वत लेने के लिए गिरफ्तार किया है. यह अधिकारी मेरे कार्यालय में ओएसडी (ऑफिसर ऑन स्पेशल ड्यूटी) के तौर पर भी तैनात था. सीबीआई को उसे तुरंत सख्त से सख्त सजा दिलवानी चाहिए. ऐसे कई भ्रष्टाचारी अधिकारी मैंने खुद पिछले पांच साल में पकड़वाए हैं.”

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

रिहाई के बाद आया पहला रिएक्शन, जानें क्या बोले उदयनिधि स्टालिन?
रिहाई के बाद आया पहला रिएक्शन, जानें क्या बोले उदयनिधि स्टालिन?
'इंश्योरेंस नहीं तो न दें पेट्रोल', SC का केन्द्र को निर्देश- तैयार करें पायलट प्रोजेक्ट
'इंश्योरेंस नहीं तो न दें पेट्रोल', SC का निर्देश- तैयार करें पायलट प्रोजेक्ट
सीवर सफाई से हर साल कितनी मौत? राहुल के सवाल पर सरकार ने दिया ये जवाब
सीवर सफाई से हर साल कितनी मौत? राहुल के सवाल पर सरकार ने दिया ये जवाब
TMC के बागी सांसद अबू ताहिर खान का बड़ा बयान, 'हम NDA के साथ नहीं, लेकिन CM...'
TMC में वापस जाएंगे बागी? NDA की बैठक के बाद दिल्ली से बंगाल तक बढ़ी हलचल

वीडियोज

Mannat: Dhairya का खतरनाक खेल फेल, Mannat ने बचा लिया Vikrant को मौत के मुंह से!
Bollywood News: सोहेल को सपोर्ट करने पहुंचे सलमान खान, जेल के दिनों और 16 किलो वेट लॉस पर किया खुलासा (04.08.26)
Bigg Boss 20 में क्या है Salman Khan का Karan Arjun Secret? Promo ने बढ़ाई उत्सुकता
Salman Khan का Emotional खुलासा, Sohail Khan Divorce और Jail Days पर पहली बार करी चर्चा
Lock Upp 2 में Harshad Chopda ने Shivangi Joshi के लिए किया बड़ा Sacrifice, फैंस हुए इमोशनल

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सीमा पर चीनी हथियारों की तैनाती पर भारत की दो टूक, पाक को दी सीधी चेतावनी
सीमा पर चीनी हथियारों की तैनाती पर भारत की दो टूक, पाक को दी सीधी चेतावनी
'मैं करारा जवाब दूंगी...', गूंगी गुड़िया विवाद पर पहली बार बोलीं सुनेत्रा पवार
'मैं करारा जवाब दूंगी...', गूंगी गुड़िया विवाद पर पहली बार बोलीं सुनेत्रा पवार
यश दयाल से जयंत यादव तक, नए सीजन से पहले 4 स्टार खिलाड़ियों की बदली टीम
यश दयाल से जयंत यादव तक, नए सीजन से पहले 4 स्टार खिलाड़ियों की बदली टीम
ऐश्वर्या राय बच्चन का कान्स 2026 से अनसीन लुक वायरल, 7 हजार मोती वाले स्ट्रैपलेस गाउन में ढाया कहर
ऐश्वर्या राय बच्चन का कान्स 2026 से अनसीन लुक वायरल, 7 हजार मोती वाले स्ट्रैपलेस गाउन में ढाया कहर
Xप्लेन: क्या सुप्रीम कोर्ट के फैसले से शादीशुदा और लिव-इन पार्टनर में कोई फर्क नहीं?
क्या SC के फैसले से शादीशुदा और लिव-इन पार्टनर में कोई फर्क नहीं?
TMC के बागी सांसद अबू ताहिर खान का बड़ा बयान, 'हम NDA के साथ नहीं, लेकिन CM...'
TMC में वापस जाएंगे बागी? NDA की बैठक के बाद दिल्ली से बंगाल तक बढ़ी हलचल
AIR India फ्लाइट में टर्बुलेंस पर मचा बवाल: एक्शन में DGCA, एयरलाइन ने बताई वजह
AIR India फ्लाइट में टर्बुलेंस पर मचा बवाल: एक्शन में DGCA, एयरलाइन ने बताई वजह
‘गोलियां चलाकर जनता का कर रहे दमन’, भारत ने PoJK चुनाव पर पाक को दिखाया आईना
‘गोलियां चलाकर जनता का कर रहे दमन’, भारत ने PoJK चुनाव पर पाक को दिखाया आईना
Embed widget