एक्सप्लोरर

रिश्वत का पैसा इकट्ठा करना पड़ा भारी, रेलवे के पूर्व प्रमुख मुख्य मैकेनिकल इंजीनियर को सीबीआई ने किया गिरफ्तार

सीबीआई के प्रवक्ता ने बताया कि पकड़े गए पूर्व प्रमुख मुख्य मैकेनिकल इंजीनियर का नाम एके कठपाल है. वो 31 मार्च 2021 को रिटायर हुआ था. पुराने रिश्वत के पैसे इकट्ठा करने के दौरान उसे गिरफ्तार किया गया.

नई दिल्ली: पुराने रिश्वत के पैसे इकट्ठे करना रेलवे के पूर्व प्रमुख मुख्य मेकेनिकल इंजीनियर को भारी पड़ गया. सीबीआई ने पुरानी रिश्वत के 50 लाख रुपए लेते हुए तमिलनाडु के पैरांबुदूर में तैनात रहे पूर्व प्रमुख मुख्य मैकेनिकल इंजीनियर को गिरफ्तार कर लिया. उसके बाद पड़े छापों में उसके भाई के घर से पौने तीन करोड़ रुपए नगद और 23 किलो सोना बरामद हुआ है. इस मामले में छापेमारी का दौर जारी है और जल्द ही कुछ और गिरफ्तारियां हो सकती हैं.

सीबीआई प्रवक्ता आर सी जोशी के मुताबिक पकड़े गए पूर्व प्रमुख मुख्य मैकेनिकल इंजीनियर का नाम एके कठपाल है, जो भारतीय रेल अभियांत्रिकी सेवा 1984 बैच का वरिष्ठ अधिकारी है और 31 मार्च 2021 को सेवानिवृत्त हुए था. सीबीआई के मुताबिक कठपाल इंटीग्रल कोच फैक्ट्री चेन्नई में इस पद फरवरी 2019 से 31 मार्च 2021 तक तैनात था. आरोप है कि इस दौरान उसने अनेकों तरीकों से अवैध धन कमाया और इस धन को एक प्राइवेट कंपनी में रखवाया.

सीबीआई के मुताबिक, जब तक रिश्वत का पैसा संबंधित अधिकारी के पास पहुंच नहीं जाता तब तक उसे रिश्वत नहीं माना जा सकता क्योंकि ऐसे में अधिकारी यह कह सकता है कि जब उसके पास पैसे ही नहीं आए तो वह आरोपी कैसे है?

सीबीआई ने इस पूरे मामले पर निगाह बना कर रखी. आरोप के मुताबिक, कठपाल 31 मार्च 2021 को रिटायर होने के बाद अपनी पुरानी रिश्वत के पैसे उक्त प्राइवेट कंपनी की डायरेक्टर हमसा वेणुगोपाल के जरिए वापस लेने लगा. ऐसी ही ₹50 लाख रिश्वत की एक रकम लेते हुए सीबीआई ने आज उसे गिरफ्तार कर लिया.

आरोप है कि जब अधिकारी प्रमुख मुख्य इंजीनियर के पद पर तैनात था तो उसने रेलवे के अनेक टेंडरों में भारी रिश्वत कमाई थी. यह भी आरोप है कि उसके इस गोरखधंधे में प्राइवेट कंपनी के अलावा अनेक अन्य लोग भी शामिल थे.

सीबीआई के मुताबिक इस अधिकारी के गोरखधंधे में उसका एक भाई संजय कठपाल भी शामिल था. जिसके पास रिश्वत का कथित पैसा रखा गया था. साथ ही प्राइवेट कंपनी के पास भी लगभग 6 करोड रुपए रखे गए थे.

सीबीआई ने इस मामले में आज दिल्ली चेन्नई में 9 जगहों पर छापेमारी की इस छापेमारी के दौरान सीबीआई को पौने तीन करोड़ रुपए नगद तथा 23 किलो सोना बरामद हुआ. सीबीआई के मुताबिक यह रकम और सोना उसके भाई संजय के पास से बरामद हुआ है.

सीबीआई ने इस मामले में एके कठपाल के अलावा अन्य चार लोगों को भी पूछताछ के लिए हिरासत में लिया है. जिनसे पूछताछ जारी है. संभावना व्यक्त की जा रही है कि इन चारों को भी पूछताछ के बाद गिरफ्तार किया सकता है. गिरफ्तार सभी लोगों को मंगलवार को सीबीआई की विशेष अदालत के सामने पेश किया जाएगा मामले की जांच जारी है.

दिल्ली हाई कोर्ट में नौकरी दिलाने के नाम पर की ठगी, मेरठ से धागे वाला बाबा हुआ गिरफ्तार

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Bihar Diwas 22 March: बिहार के गौरव के 114 साल, PM मोदी और CM नीतीश ने दी स्थापना दिवस की बधाई
बिहार के गौरव के 114 साल, PM मोदी और CM नीतीश ने दी स्थापना दिवस की बधाई
मोटे हुए तो कट जाएगी सैलरी... फिटनेस के लिए नया नियम ला सकती है एयर इंडिया, जानें पूरा मामला
मोटे हुए तो कट जाएगी सैलरी... फिटनेस के लिए नया नियम ला सकती है एयर इंडिया, जानें पूरा मामला
Sikkim Earthquake: भूकंप के झटके से हिला सिक्किम! रिक्टर स्केल पर 4.1 मापी गई तीव्रता
भूकंप के झटके से हिला सिक्किम! रिक्टर स्केल पर 4.1 मापी गई तीव्रता
नागरिक उड्डयन मंत्रालय ने हटाया हवाई किराया कैप, एयरलाइंस को तय करना होगा किराया, जानें क्यों लिया गया ये फैसला
नागरिक उड्डयन मंत्रालय ने हटाया हवाई किराया कैप, एयरलाइंस को तय करना होगा किराया, जानें क्यों लिया गया ये फैसला

वीडियोज

Iran Israel War: क्यों अहम है Diego Garcia का 'अजेय किला'? जहां से उड़े B-2 बॉम्बर्स! | American Base
US Israel Iran War: मुनीर की धमकी, 'ईरान से प्यार है तो पाकिस्तान छोड़ दो!' भड़के शिया धर्मगुरु!
Mathura Hinsa: फरसा वाले बाबा की मौत पर मथुरा में बवाल..अब कैसे हालात? | Gau Rakshak Murder
Iran Israel War Update: अमेरिका-इजरायल का भयंकर हमला..ईरान में मची तबाही | America News
Iran Israel War Update: इजरायल के परमाणु संयंत्र पर हमले की कोशिश..क्यों कर रहा ईरान?

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'...तो हम दिल्ली-मुंबई पर बमबारी कर देंगे', भारत को पाकिस्तान ने फिर दी गीदड़भभकी, क्यों डर रहा इस्लामाबाद
'...तो हम दिल्ली-मुंबई पर बमबारी कर देंगे', भारत को पाकिस्तान ने फिर दी गीदड़भभकी
Ashok Kharat News: अशोक खरात पर डबल शिकंजा, 3 और महिलाओं ने की शिकायत, आयकर जांच की भी तैयारी
नासिक में अशोक खरात पर डबल शिकंजा, 3 और महिलाओं ने की शिकायत, आयकर जांच की भी तैयारी
'धुरंधर 2' में नजर आए एक्टर आदित्य उप्पल ने की आदित्य धर की तारीफ, संजय दत्त के गाली वाले सीन को लेकर कहा ये
'धुरंधर 2' में नजर आए एक्टर आदित्य उप्पल ने की आदित्य धर की तारीफ, संजय दत्त के गाली वाले सीन को लेकर कहा ये
IPL में किस खिलाड़ी के नाम है सबसे तेज अर्धशतक का रिकॉर्ड? टॉप-5 में कई धुरंधर शामिल
IPL में किस खिलाड़ी के नाम है सबसे तेज अर्धशतक का रिकॉर्ड? टॉप-5 में कई धुरंधर शामिल
Iran-US War: 'पूरी तरह खत्म कर दिया...', ईरान से युद्ध के बीच ट्रंप का बड़ा बयान, तेहरान को लेकर क्या-क्या कहा?
'पूरी तरह खत्म कर दिया...', ईरान युद्ध के बीच ट्रंप का बड़ा बयान, तेहरान को लेकर क्या-क्या कहा?
मोटे हुए तो कट जाएगी सैलरी... फिटनेस के लिए नया नियम ला सकती है एयर इंडिया, जानें पूरा मामला
मोटे हुए तो कट जाएगी सैलरी... फिटनेस के लिए नया नियम ला सकती है एयर इंडिया, जानें पूरा मामला
Contaminated Milk Products: बाजार से वापस क्यों मंगाए जा रहे दूध और बाकी मिल्क प्रॉडक्ट्स, आखिर सेहत को इनसे क्या नुकसान?
बाजार से वापस क्यों मंगाए जा रहे दूध और बाकी मिल्क प्रॉडक्ट्स, आखिर सेहत को इनसे क्या नुकसान?
घर बैठे कैसे बनवा सकते हैं लर्निंग लाइसेंस, जान लें पूरी प्रक्रिया
घर बैठे कैसे बनवा सकते हैं लर्निंग लाइसेंस, जान लें पूरी प्रक्रिया
Embed widget