एक्सप्लोरर

CBI ने हाई कोर्ट के पूर्व जज आई एम कुद्दुसी को किया गिरफ्तार

खबर है कि हाईकोर्ट के पूर्व जज ने प्राइवेट मेडिकल कॉलेज के मालिकों को भरोसा दिया था कि वो केंद्र के अफसरों और कोर्ट से अपने हक में फैसला करा लेंगे.

लखनऊ: ओडिशा हाईकोर्ट के पूर्व जज इशरत मशरूर कुद्दुसी को सीबीआई ने गिरफ्तार कर लिया है. उनके साथ चार और लोग भी पकड़े गए हैं. सीबीआई की एंटी करप्शन यूनिट ने लखनऊ, फैजाबाद, दिल्ली, कानपुर और भुवनेश्वर समेत नौ ठिकानों पर एक साथ छापेमारी की.

लखनऊ के प्रसाद इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज में दो साल के लिए एडमिशन लेने पर केंद्र सरकार ने रोक लगा दी है. मेडिकल काउंसिल ऑफ इंडिया को इस प्राइवेट मेडिकल कॉलेज में गड़बड़ियों की शिकायत मिली थी. ये मामला हाईकोर्ट में पहुंच गया था.

बीपी यादव और पलाश यादव इस मेडिकल कॉलेज के मालिक हैं. पूर्व जज के साथ मिल कर दोनों कोर्ट को मैनेज करने में लगे थे. सीबीआई ने एक करोड़ रुपये घूस लेने वाले एक शख्स को इसी हफ्ते दिल्ली के चांदनी चौक से गिरफ्तार किया था. उस शख्स के पास से 91 लाख 90 हजार रुपये कैश में बरामद हुए थे. सीबीआई की ओर से बीपी यादव और पलाश यादव के अलावा ओडिशा हाई कोर्ट के रिटायर्ड जज आई एम कुद्दुसी, भावना पांडेय और विश्वनाथ अग्रवाल के खिलाफ केस दर्ज किया था. इनमे से बीपी यादव, पलाश यादव, आई एम कुद्दुसी, अग्रवाल के साथ-साथ रामदेव सारस्वत को भी सीबीआई ने गिरफ्तार कर लिया है.

खबर है कि हाईकोर्ट के पूर्व जज ने प्राइवेट मेडिकल कॉलेज के मालिकों को भरोसा दिया था कि वो केंद्र के अफसरों और कोर्ट से अपने हक में फैसला करा लेंगे. वहीं हाईकोर्ट के पूर्व जज आई एम कुद्दुसी के परिवार का कहना है कि उन्हें फंसाया गया है. उनके भाई नुसरत कुद्दुसी ने कहा कि वे बाबरी मस्जिद केस में गवाह हैं, इसलिए ये सब हुआ है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

देश को गुमराह कर रहे राहुल, सदन में हर जवाब देने को तैयार, JP नड्डा का पलटवार
देश को गुमराह कर रहे राहुल, सदन में हर जवाब देने को तैयार, JP नड्डा का पलटवार
‘... अपने एल्गोरिदम में भी करें बदलाव’, मेटा को मोदी सरकार का निर्देश
‘... अपने एल्गोरिदम में भी करें बदलाव’, मेटा को मोदी सरकार का निर्देश
पेपर लीक केस में ED का बड़ा एक्शन, बिहार-झारखंड समेत कई राज्यों में दर्ज की ECIR
पेपर लीक केस में ED का बड़ा एक्शन, बिहार-झारखंड समेत कई राज्यों में दर्ज की ECIR
मल्लिकार्जुन खरगे ने सरकार के सामने रखीं 3 मांगें, बोले - 'PM मोदी को...'
मल्लिकार्जुन खरगे ने सरकार के सामने रखीं 3 मांगें, बोले - 'PM मोदी को...'

वीडियोज

Kanwar Yatra 2026: बुर्के में कांवड़, मुस्लिम महिला और हिंदू पति! नोटिस के बाद भी नहीं रुकी तमन्ना !
Assam Flood Crisis: असम में बाढ़ का तांडव, 98 मौतें, समय रैनाने भेजे 10 लाख, अब CM वापस लेंगे FIR?
Sansani: बेवफा बीवी की तेजाबी साजिश
Romana Isar Khan | Janhit: मीटिंग-मीटिंग की 'सेटिंग' से संदेह बढ़ा? | Jharkhand Student Protest
Bareilly Ke Bacchan: 😯Sangam की बल्लेबाज़ी और ससुर की गेंदबाजी, पहली गेंद पर टूटा बैट छूटी हंसी #sbs

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'झारखंड में छात्रों के ख़िलाफ़ बल का इस्तेमाल ग़लत', राहुल गांधी की सोरेन सरकार को दो टूक
'झारखंड में छात्रों के ख़िलाफ़ बल का इस्तेमाल ग़लत', राहुल गांधी की सोरेन सरकार को दो टूक
आकाश आनंद ने खुद बताया- अखिलेश यादव और राहुल गांधी को क्यों कहा अंकल?
आकाश आनंद ने खुद बताया- अखिलेश यादव और राहुल गांधी को क्यों कहा अंकल?
जीत में सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज, किस नंबर पर कोहली? देखें लिस्ट
जीत में सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज, किस नंबर पर कोहली?
नेटफ्लिक्स पर नंबर 1 बनी 6 एपिसोड की सीरीज, जानें 'ऑपरेशन सफेद सागर' देखने की 5 वजहें
नेटफ्लिक्स पर नंबर 1 बनी 6 एपिसोड की सीरीज, जानें 'ऑपरेशन सफेद सागर' देखने की 5 वजहें
TMC के बागी यूसुफ पठान का बड़ा बयान, 'ताकत और पद तो...'
TMC के बागी यूसुफ पठान का बड़ा बयान, 'ताकत और पद तो...'
पेपर लीक केस में ED का बड़ा एक्शन, बिहार-झारखंड समेत कई राज्यों में दर्ज की ECIR
पेपर लीक केस में ED का बड़ा एक्शन, बिहार-झारखंड समेत कई राज्यों में दर्ज की ECIR
संसद से पास बैंकर्स बुक्स एविडेंस बिल, जानें राज्यसभा में क्या बोलीं वित्त मंत्री?
संसद से पास बैंकर्स बुक्स एविडेंस बिल, जानें राज्यसभा में क्या बोलीं वित्त मंत्री?
स्वतंत्रता दिवस: लाल किले की प्राचीर से गाया जाएगा 'वंदे मातरम', दिखेगी Gen-Z की छाप
स्वतंत्रता दिवस: लाल किले की प्राचीर से गाया जाएगा 'वंदे मातरम', दिखेगी Gen-Z की छाप
Embed widget