एक्सप्लोरर

JNU छात्र नजीब के बारे में सूचना देने वाले को 10 लाख रूपए का इनाम देगी CBI

नई दिल्ली: सीबीआई ने कहा कि पिछले आठ महीने से जेएनयू के लापता छात्र नजीब अहमद का पता बताने वाले को वह 10 लाख रूपये का इनाम दिया जाएगा. एजेंसी के सूत्रों ने कहा कि नजीब के बारे में सूचना देने का इच्छुक कोई भी व्यक्ति सीबीआई जांचकर्ताओं से 011- 24368641, 24368634, 24368638 और 9650394796 पर संपर्क कर सकते हैं.

जवाहर लाल नेहरू विश्वविद्यालय से रहस्यमय तरीके से लापता हुए नजीब के मामले की जांच कर रही सीबीआई हाल ही में विश्वविद्यालय परिसर में स्थित माही-मांडवी छात्रावास गयी थी. नजीब इसी छात्रावास से लापता हुआ था.

नजीब की मां फातिमा नफीस ने हाल ही में मामले की जांच कर रहे सीबीआई अधिकारियों से भेंट कर छात्र के लापता होने से पहले के घटनाक्रम की जानकारी उन्हें दी थी. उन्होंने अधिकारियों से कहा कि नजीब छुट्टियों के बाद 13 अक्तूबर 2016 को विश्वविद्यालय लौटा था.

फातिमा ने कहा था, 15-16 अक्तूबर की दरमियानी रात नजीब ने उनसे बात कर कहा था कि कुछ गड़बड़  है. नजीब के रूममेट ने बाद में उन्हें बताया कि उसे किसी झगड़े में चोट आयी थी. उनका कहना है, बातचीत के बाद वह उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर से बस से दिल्ली रवाना हो गयीं. आनंद विहार पहुंचने के बाद उन्होंने फोन पर नजीब से बात की और उससे होटल में मिलने को कहा, जहां वह रूकी हुई थीं.

फातिमा ने अपनी शिकायत में कहा है, वहां नजीब का कुछ पता नहीं था. फिर जब वह माही-मांडवी छात्रावास के रूम नंबर-16 पहुंची तो नजीब का कोई अता-पता नहीं था.

दिल्ली पुलिस जब नजीब को नहीं खोज सकी तो वह सीबीआई जांच की मांग लेकर दिल्ली उच्च न्यायालय पहुंचीं. अदालत ने 16 मई को जांच सीबीआई को सौंप दी. मामले पर अगली सुनवायी 17 जुलाई को होनी है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

परिवार खोया, निर्वासन की जिंदगी और अब…, बांग्लादेश वापसी पर क्या बोलीं शेख हसीना?
परिवार खोया, निर्वासन की जिंदगी और अब…, बांग्लादेश वापसी पर क्या बोलीं शेख हसीना?
असम में बाढ़ से हालात बिगड़े, 14 जिलों के डेढ़ लाख से ज्यादा लोग प्रभावित
असम में बाढ़ से हालात बिगड़े, 14 जिलों के डेढ़ लाख से ज्यादा लोग प्रभावित
मानसून सत्र का बढ़ेगा समय या बुलाया जाएगा विशेष सत्र? सरकार ने किया साफ
मानसून सत्र का बढ़ेगा समय या बुलाया जाएगा विशेष सत्र? सरकार ने किया साफ
परिसीमन-FCRA बिल पर नजर, लेकिन गतिरोध में फंसकर रह गया संसद का मानसून सत्र
परिसीमन-FCRA बिल पर नजर, लेकिन गतिरोध में फंसकर रह गया संसद का मानसून सत्र

वीडियोज

गोरखपुर की लेडी नटवरलाल का करोड़ों वाला मायाजाल!
Pati Brahmachari:💔Isha-Suraj के बीच फिर आई Avni, तकरार के बीच पनपने लगा प्यार। #sbs
Bollywood News: बिग बॉस के टीज़र से मचा तहलका: क्या टीवी पर फिर दिखेगी 'करण-अर्जुन' की जोड़ी? ( 05.08.26 )
Jharkhand Job Protest: झारखंड नौकरी आंदोलन से घिरी सरकार! इस्तीफा देंगे हेमंत सोरेन? ABPLIVE
Mannat: Dhairya का खतरनाक खेल फेल, Mannat ने बचा लिया Vikrant को मौत के मुंह से!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मानसून सत्र का बढ़ेगा समय या बुलाया जाएगा विशेष सत्र? सरकार ने किया साफ
मानसून सत्र का बढ़ेगा समय या बुलाया जाएगा विशेष सत्र? सरकार ने किया साफ
'संप्रभुता का अपमान', शेख हसीना की PC से भड़क उठी बांग्लादेश सरकार
'संप्रभुता का अपमान', शेख हसीना की PC से भड़क उठी बांग्लादेश सरकार
यूपी चुनाव पर राहुल गांधी की बड़ी बैठक, बनाया ये खास मास्टर प्लान!
यूपी चुनाव पर राहुल गांधी की बड़ी बैठक, बनाया ये खास मास्टर प्लान!
वैभव सूर्यवंशी का भी होगा कांबली और शॉ जैसा हाल? दिग्गज के बयान से दुनिया हैरान 
वैभव सूर्यवंशी का भी होगा कांबली और शॉ जैसा हाल? दिग्गज के बयान से दुनिया हैरान 
ऋषभ पंत, संजू सैमसन या ईशान किशन, किसे मिलना चाहिए 2027 वनडे वर्ल्ड कप में मौका? 
ऋषभ पंत, संजू सैमसन या ईशान किशन, किसे मिलना चाहिए 2027 वनडे वर्ल्ड कप में मौका? 
Xप्लेन: विकसित भारत के ख्वाब के बीच कुपोषण ने 'दोहरी तस्वीर' कैसे बना दी?
विकसित भारत के ख्वाब के बीच कुपोषण ने 'दोहरी तस्वीर' कैसे बना दी?
'पाकिस्तान कर रहा यौम-ए-इस्तेहसाल की नौटंकी', भारत बोला- बंद करो प्रोपेगेंडा
'पाकिस्तान कर रहा यौम-ए-इस्तेहसाल की नौटंकी', भारत बोला- बंद करो प्रोपेगेंडा
परिसीमन बिल पर सरकार ने मांगा समर्थन तो अड़ गए राहुल गांधी, बोले- 'No, पहले...'
परिसीमन बिल पर सरकार ने मांगा समर्थन तो अड़े राहुल, बोले- 'पहले सदन में आएं गृहमंत्री'
Embed widget