एक्सप्लोरर

Cauvery Water Dispute Live: कर्नाटक में बंद के बीच हिरासत में लिए गए प्रदर्शनकारी, 44 फ्लाइट्स रद्द

Cauvery Water Dispute Live: देश के दो राज्यों तमिलनाडु और कर्नाटक में दशकों से कावेरी नदी के जल बंटवारे को लेकर विवाद चला आ रहा है. सुप्रीम कोर्ट के हस्तक्षेप के बावजूद इसका पटाक्षेप नहीं हो सका है.

Key Events
Cauvery Water Dispute Live updates Karnataka Bandh called by farmers group Cauvery Water Dispute Live: कर्नाटक में बंद के बीच हिरासत में लिए गए प्रदर्शनकारी, 44 फ्लाइट्स रद्द
कावेरी जल विवाद

Background

Cauvery Water Dispute Live: कन्नड़ समर्थक और किसान संगठनों के कावेरी नदी का पानी तमिलनाडु को दिए जाने के विरोध में शुक्रवार (29 सितंबर 2023) को ‘कर्नाटक बंद’ का ऐलान किया है. जिसके मद्देनजर राज्य में, खासतौर से दक्षिणी हिस्से में सामान्य जनजीवन बाधित रहने की आशंका है.

कर्नाटक रक्षण वेदिके, कन्नड़ चलवली (वटल पक्ष) समेत कन्नड़ संगठनों और विभिन्न किसान संगठनों के शीर्ष संगठन ‘कन्नड़ ओक्कुटा’ ने पूरे राज्य में सुबह से शाम तक बंद का आह्वान किया है. बंद के आयोजकों ने बताया कि शहर में टाउन हॉल से फ्रीडम पार्क तक व्यापक जुलूस निकाला जाएगा जिसमें सभी वर्ग के लोगों के भाग लेने की संभावना है.

उन्होंने कहा कि पूरे कर्नाटक में बंद का आह्वान किया गया है और वे राजमार्ग, टोल, रेल सेवाएं और हवाई अड्डे भी बंद कराने की कोशिश करेंगे. विपक्षी दल भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) और जनता दल (सेक्यूलर) ने भी बंद को अपना समर्थन दिया है. साथ ही होटलों, ऑटोरिक्शा और कार चालकों के संघों ने भी बंद का समर्थन किया है.

कर्नाटक प्रदेश निजी स्कूल संघ के एक पदाधिकारी ने ‘पीटीआई-भाषा’ को बताया कि वे बंद को ‘‘नैतिक समर्थन’’ दे रहे हैं. इस बीच, राज्य के परिवहन विभाग ने सरकारी परिवहन निगमों को अपनी सेवाएं जारी रखने का निर्देश दिया है.  कुछ कार्यकर्ताओं ने कावेरी का पानी तमिलनाडु को दिए जाने के खिलाफ कावेरी बेसिन वाले जिले मांड्या में बृहस्पतिवार को प्रदर्शन किया. वे पिछले 15 दिन से प्रदर्शन कर रहे हैं.

बीजेपी के राज्यसभा सदस्य लहर सिंह सिरोया ने बृहस्पतिवार को कहा कि उन्होंने चेन्नई में तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एम.के. स्टालिन से मिलकर बेंगलुरु में बढ़ते जल संकट की जानकारी देने के लिए 48 घंटे तक इंतजार किया लेकिन उनकी मुलाकात नहीं हो सकी. कर्नाटक और तमिलनाडु के बीच कावेरी नदी के जल को लेकर चल रहे विवाद के बीच सिरोया ने कहा कि वह सद्भावना मिशन के तहत चेन्नई गए थे, न कि राजनीतिक उद्देश्य से लेकिन उनकी स्टालिन से मुलाकात नहीं हो सकी.

उन्होंने आरोप लगाया कि राज्य सरकार ने तमिलनाडु के प्रति नरम रुख अपनाया और वह मामले पर उचित तरीके से ध्यान नहीं दे रही है.

ये भी पढ़ें: कौन हैं सुखपाल सिंह खेहरा, जिनकी गिरफ्तारी के बाद आपस में भिड़ गईं AAP और कांग्रेस

11:32 AM (IST)  •  29 Sep 2023

Cauvery Water Dispute Live: कनार्टक बंद के बीच रद्द की गईं 44 फ्लाइट्स

केंपेगौड़ा एयरपोर्ट के पीआरओ ने बताया है कि कर्नाटक में बंद के आह्वान के बीच एहतियातन 44 फ्लाइट्स को रद्द कर दिया गया है. 

11:02 AM (IST)  •  29 Sep 2023

Cauvery Water Dispute: कावेरी जल विवाद पर हिरासत में लिए गए कन्नड़ समर्थक

कावेरी दल विवाद पर तमिलनाडु को अतिरिक्त पानी दिए जाने को लेकर कर्नाटक बंद का आह्वान करने वाले कन्नड़ समर्थकों को हिरासत में लिया गया है. हिरासत में लिए जाने के दौरान इनकी पुलिस कर्मियों से झड़प भी हुई.

Load More
New Update
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Parliament Monsoon Session Day 9 Live: राज्यसभा में पेश हुआ एंटी पेपर लीक बिल, 7 घंटे होगी बहस
Live: राज्यसभा में पेश हुआ एंटी पेपर लीक बिल, 7 घंटे होगी बहस
2020 के प्रदर्शन का मामला फिर गर्माया! भगवंत मान को सुप्रीम कोर्ट का नोटिस, हाईकोर्ट के फैसले पर उठे सवाल
2020 के प्रदर्शन का मामला फिर गर्माया! भगवंत मान को सुप्रीम कोर्ट का नोटिस, हाईकोर्ट के फैसले पर उठे सवाल
स्कूलों में परोसी जाएगी चिकन बिरयानी! इस राज्य की सरकार लेने जा रही बड़ा फैसला
स्कूलों में परोसी जाएगी चिकन बिरयानी! इस राज्य की सरकार लेने जा रही बड़ा फैसला
पीएम मोदी कर रहे CCS की बड़ी बैठक, NSA डोभाल भी मौजूद, क्या है प्लान?
पीएम मोदी कर रहे CCS की बड़ी बैठक, NSA डोभाल भी मौजूद, क्या है प्लान?

वीडियोज

7 फेरों के रिश्तों में साजिश की चाल!
Lock Upp 2: Shreya Kalra का बड़ा खुलासा, बचपन की दर्दनाक घटना सुनकर भावुक हुए सभी
Samay Raina का Munawar Faruqui पर Aamir Khan वाला Joke हुआ Viral, India’s Got Latent में मचा हंगामा
Ramayana Trailer Update: 30 July को आएगा ट्रेलर, फैंस में बढ़ी जबरदस्त Excitement
Batwara 1947 Trailer Review: Sunny Deol छा गए, लेकिन क्या ट्रेलर बना उम्मीदों जितना दमदार?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
स्कूलों में परोसी जाएगी चिकन बिरयानी! इस राज्य की सरकार लेने जा रही बड़ा फैसला
स्कूलों में परोसी जाएगी चिकन बिरयानी! इस राज्य की सरकार लेने जा रही बड़ा फैसला
बांकीपुर में बढ़ा मतदान का रफ्तार, 1 बजे तक का वोटिंग परसेंट जारी
बांकीपुर में बढ़ा मतदान का रफ्तार, 1 बजे तक का वोटिंग परसेंट जारी
पेलेट गन के इस्तेमाल पर बवाल, CRPF के DG बोले- 'जिम्मेदारी मैं लूंगा'
पेलेट गन के इस्तेमाल पर बवाल, CRPF के DG बोले- 'जिम्मेदारी मैं लूंगा'
'तारक मेहता' में स्पाइडर मैन की एंट्री, यूजर्स बोले- इसे ले आए तो दया क्यों नहीं?
'तारक मेहता' में स्पाइडर मैन की एंट्री, यूजर्स बोले- इसे ले आए तो दया क्यों नहीं?
संन्यास के बाद भी रहाणे खेलते रहेंगे IPL? या KKR को ढूंढना होगा नया कप्तान
संन्यास के बाद भी रहाणे खेलते रहेंगे IPL? या KKR को ढूंढना होगा नया कप्तान
AIDMK के बाद DMK को झटका, स्टालिन से नाराज पन्नीरसेल्वम TVK में होंगे शामिल?
AIDMK के बाद DMK को झटका, स्टालिन से नाराज पन्नीरसेल्वम TVK में होंगे शामिल?
पाकिस्तानी सरकार के एक्शन पर भड़कीं महबूबा मुफ्ती, कहा- आवाज न दबाएं
पाकिस्तानी सरकार के एक्शन पर भड़कीं महबूबा मुफ्ती, कहा- आवाज न दबाएं
कंटीले तारों की जगह करौंदे और बांस से ऐसे लगाएं बाड़, उतना ही मिलेगा फायदा
कंटीले तारों की जगह करौंदे और बांस से ऐसे लगाएं बाड़, उतना ही मिलेगा फायदा
Embed widget