एक्सप्लोरर

बार-बार और हाथ जोड़कर की गई प्रार्थना के बाद भी नहीं मिला महुआ को बोलने का मौका, स्पीकर ने किया परंपरा का पालन

Mahua Moitra Expelled: कई विपक्षी सांसदों ने लोकसभा स्पीकर से महुआ मोइत्रा को बोलने की अनुमति देने की मांग की. जिसके बाद स्पीकर ओम बिरला ने उन्हें बताया नियम क्या है.

Lok Sabha Expels Mahua Moitra: कैश फॉर क्वेरी मामले में तृणमूल कांग्रेस (TMC) की सांसद महुआ मोइत्रा की संसद सदस्यता रद्द कर दी गई है. इससे पहले संसद सत्र शुरू होते ही कई विपक्षी सांसदों ने लोकसभा स्पीकर ओम बिरला से महुआ मोइत्रा को बोलने की अनुमति देने की मांग की.

कांग्रेस सांसद और नेता प्रतिपक्ष अधीर रंजन चौधरी ने लोकसभा स्पीकर से महुआ मोइत्रा को बोलने की अनुमति देने की मांग की. उन्होंने कहा, ''जिसके खिलाफ कोई शिकायत है, जस्टिस कहता है कि उन्हें बोलने का मौका देना चाहिए. अगर महुआ मोइत्रा के खिलाफ को कोई शिकायत है तो कम से कम उन्हें बोलने का मौका तो देना चाहिए. यह नया संदन नये कलंकित अध्याय का आगाज न करें.'' 

मनीष तिवारी ने भी की मांग

कांग्रेस सांसद मनीष तिवारी ने कहा, "जिनके ऊपर आरोप लगाए गए (महुआ मोइत्रा) उन्हें अपनी बात रखने का मौका भी नहीं दिया गया. ये किस तरह की न्यायिक प्रक्रिया है. ये हर उस व्यक्ति का मौलिक अधिकार है कि जिस पर आरोप लगाए जाते हैं उसे बोलने का मौका दिया जाए."

सुदीप बंदोपाध्याय ने स्पीकर के सामने जोड़े हाथ

टीएमसी सांसद सुदीप बंदोपाध्याय ने लोकसभा में महुआ मोइत्रा को बोलने का मौका देने की मांग की. उन्होंने लोकसभा स्पीकर से मांग करते हुए कहा, "महुआ मोइत्रा के ऊपर आरोप लगें है तो उन्हें इस संसद में कम से कम 10 मिनट भी बोलने की अनुमति दें. उन्हें कुछ मिनट भी बोलने की अनुमति क्यों नहीं दी जा रही है."

इस दौरान उन्होंने सदन में हाथ जोड़कर कहा कि महुआ मोइत्रा को तृणमूल कांग्रेस पार्टी की ओर से बोलने दिया जाए. इसके बाद मोहुआ मोइत्रा बोलने के लिए खड़ी हुईं, लेकिन लोकसभा स्पीकर ओम बिरला ने उन्हें रोक दिया. 

लोकसभा स्पीकर ने दिया ये जवाब

इसके जवाब में लोकसभा स्पीकर ओम बिरला ने कहा, "पुरानी परंपरा मेरे पास भी है, जिसका जिक्र संसदीय कार्यमंत्री ने भी किया है. पूर्व स्पीकर सोमनाथ चटर्जी और प्रणब मुखर्जी पहले यहां थे. उन्होंने जो नियम और परंपराएं दीं, वे हमारे नियम माने जाते हैं." सोमनाथ चटर्जी ने कहा था कि जिन सदस्यों पर आरोप लगे हैं उन्हें समिति के सामने बोलने का पर्याप्त समय दिया जाता है.

महुआ मोइत्रा को जरूर सुनना चाहिए- कल्याण बनर्जी 

टीएमसी सांसद कल्याण बनर्जी ने कहा, "अगर महुआ मोइत्रा को नहीं सुना जाएगा तो यह फेयर ट्राइल नहीं होगा. यह पार्लियामेंट है और आज हमलोग यहां एक सांसद को लेकर निर्णय लेने के लिए यहां मौजूद हैं. अगर हम संविधान की बात करते हैं तो हमें महुआ मोइत्रा को जरूर सुनना चाहिए." इसके बाद उन्होंने लोकसभा स्पीकर से महुआ मोइत्रा को बोलने देने की रिक्वेस्ट की. 

ये भी पढ़ें: Lok Sabha Expels Mahua Moitra: TMC सांसद महुआ मोइत्रा की लोकसभा सदस्यता रद्द, कैश फॉर क्वेरी मामले में प्रस्ताव पास

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

PM मोदी का परीक्षा सुधारों को लेकर बड़ा फैसला, बनाई हाई पावर टास्क फोर्स, जानें कौन-कौन शामिल?
PM मोदी का परीक्षा सुधारों को लेकर बड़ा फैसला, बनाई हाई पावर टास्क फोर्स, जानें कौन-कौन शामिल?
Gen-Z के लिए केंद्र सरकार से क्या मांग करेंगे तेलंगाना CM रेवंत रेड्डी? रैली में कर दिया खुलासा
Gen-Z के लिए केंद्र सरकार से क्या मांग करेंगे तेलंगाना CM रेवंत रेड्डी? रैली में कर दिया खुलासा
पेपर लीक पर PM मोदी ने जारी किया नया वीडियो मैसेज, बोले - 'छात्रों के भविष्य से खिलवाड़...'
पेपर लीक पर PM मोदी ने जारी किया नया वीडियो मैसेज, बोले - 'छात्रों के भविष्य से खिलवाड़...'
प्रोटेस्ट के बाद अब क्या करेगी कॉकरोच जनता पार्टी, अभिजीत दीपके का आया बयान, बोले - 'हम जल्दी ही...'
प्रोटेस्ट के बाद अब क्या करेगी कॉकरोच जनता पार्टी, अभिजीत दीपके का आया बयान, बोले - 'हम जल्दी ही...'

वीडियोज

Bollywood News: Gen Z की ताकत को सलाम, सोनाक्षी सिन्हा ने कान पकड़कर मांगी माफी (26.07.26)
Sairaab: Ishan-Nayanika का कुबूल-ए-इश्क़! अधूरा प्यार हुआ पूरा, मिले दो दिल #sbs
Dharmendra Pradhan के इस्तीफे पर Priyanka Chopra समेत Bollywood Celebs के रिएक्शन वायरल
Sansani|Strange Marriage Video:एक दूल्हा और 3 सगी बहनें! रील बनाने वाली बहनों ने कैमरामैन से रचाई शादी!
Salman Khan का नया पोस्ट बना चर्चा का विषय,

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'सरकार का मकसद हर युवा को...', वाइब्रेंट विलेज प्रोग्राम में क्या बोले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी?
'सरकार का मकसद हर युवा को...', वाइब्रेंट विलेज प्रोग्राम में क्या बोले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी?
भरत तिवारी एनकाउंटर मामले में पप्पू यादव का तेजस्वी यादव पर निशाना, कहा- 'पहले जो नेता...'
भरत तिवारी एनकाउंटर मामले में पप्पू यादव का तेजस्वी यादव पर निशाना, कहा- 'पहले जो नेता...'
Box office Collection: 2 करोड़ के बजट में 803% प्रॉफिट, ये है कन्नड़ की 2026 की मोस्ट प्रॉफिटेबल फिल्म
2 करोड़ के बजट में 803% प्रॉफिट, ये है कन्नड़ की 2026 की मोस्ट प्रॉफिटेबल फिल्म
इस दिन श्रीलंका दौरे के लिए होगा टीम इंडिया का एलान, इन नए खिलाड़ियों को मिल सकता है मौका
इस दिन श्रीलंका दौरे के लिए होगा टीम इंडिया का एलान, इन नए खिलाड़ियों को मिल सकता है मौका
सिद्धारमैया ने किया 2028 का कर्नाटक विधानसभा चुनाव नहीं लड़ने का ऐलान, बोले - 'आज की राजनीति...'
सिद्धारमैया ने किया 2028 का कर्नाटक विधानसभा चुनाव नहीं लड़ने का ऐलान, बोले - 'आज की राजनीति...'
शिक्षा मंत्री का चार्ज लेने के बाद प्रह्लाद जोशी का आया पहला रिएक्शन, बोले - 'यह जिम्मेदारी...'
शिक्षा मंत्री का चार्ज लेने के बाद प्रह्लाद जोशी का आया पहला रिएक्शन, बोले - 'यह जिम्मेदारी...'
Abhijeet Dipke Typhoid : अभिजीत दिपके को टाइफाइड, कब खतरनाक हो जाती है यह बीमारी?
अभिजीत दिपके को टाइफाइड, कब खतरनाक हो जाती है यह बीमारी?
PM Kisan Yojana: इन किसानों की अटकेगी अगली किस्त, जानें वजह
PM Kisan Yojana: इन किसानों की अटकेगी अगली किस्त, जानें वजह
Embed widget