एक्सप्लोरर

सलमान खान को धमकी देने वाला जमानत पर बाहर आया था, आर्म्स एक्ट के तहत दर्ज है केस, लॉरेंस बिश्नोई गैंग से...

Salman Khan: सलमान खान को धमकी देने के मामले में गिरफ्तार आरोपी धाकड़ राम के खिलाफ आर्मस एक्ट में मामला दर्ज है.

Salman Khan Threat: बॉलीवुड एक्टर सलमान खान को दूसरी बार (23 मार्च) दिए गए धमकी के मामले में गिरफ्तार आरोपी धाकड़ राम बिश्नोई पर राजस्थान में आर्म्स एक्ट के तहत 6 महीने पहले एक मामला दर्ज है. धाकड़ राम, जमानत पर बाहर आया था.

सिद्धू मूसेवाला के परिवार को भी धाकड़ राम विश्नोई ने धमकी दी थी जिसके बाद पंजाब में भी उस पर एक मामला दर्ज है. मुंबई पुलिस की जांच के बाद पंजाब पुलिस भी धाकड़ राम बिश्नोई की कस्टडी लेगी. हालांकि, अब तक की जांच में धाकड़ राम बिश्नोई का लॉरेंस बिश्नोई गैंग से कोई कनेक्शन सामने नहीं आया है. थोड़ी ही देर में धाकड़ राम बिश्नोई को मुंबई के बांद्रा कोर्ट में पुलिस पेश करेगी.

इंटरनेट प्रोटोकॉल एड्रेस से...

दरअसल, धमकी भरा ईमेल भेजने के आरोप में राजस्थान के जोधपुर से 21 साल के धाकड़ राम विश्नोई को हिरासत में लिया है. आरोपियों ने पंजाबी सिंगर सिद्धू मूसेवाला के पिता को भी धमकी दी थी. पुलिस अधिकारियों ने कहा, मुंबई पुलिस ने टेक्निकल असिस्टेंट्स के माध्यम से धाकड़ को ट्रैक किया. उन्होंने इंटरनेट प्रोटोकॉल एड्रेस से उसका ठिकाना ढूंढ निकाला, जो जोधपुर जिले के लूनी गांव में था.

फिल्म एक्टर सलमान खान को जान से मारने की धमकी देने वाले ईमेल भेजने के आरोप में बांद्रा सर्किल मुंबई सिटी पुलिस स्टेशन द्वारा आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज किया गया. पुलिस अधिकारियों ने कहा कि धाकड़ ने गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई के सहयोगी गोल्डी बराड़ के नाम से ईमेल भेजा था. गैंगस्टर बिश्नोई ने एक साक्षात्कार में कहा कि उसका मकसद सलमान खान को खत्म करना है, इसके बाद उसने धमकी भरा पत्र मेल किया.

उसने कहा कि वन्यजीव संरक्षण अधिनियम के तहत संरक्षित एक लुप्तप्राय प्रजाति काला हिरन को कथित रूप से मारने के लिए खान द्वारा बिश्नोई समुदाय से माफी मांगने के बाद मामला समाप्त हो जाएगा.

यह भी पढ़ें.

Uddhav Thackeray: उद्धव ठाकरे की राहुल गांधी को चेतावनी, बोले- 'सावरकर हमारे आदर्श उनका अपमान बर्दाश्त नहीं करेंगे'

मृत्युंजय सिंह वरिष्ठ पत्रकार हैं, जिनका पत्रकारिता में 18 वर्षों का अनुभव है. वर्तमान में ABP News में कार्यरत हैं और महाराष्ट्र में डिप्टी ब्यूरो चीफ के रूप में कार्यरत हैं. वे अपराध, राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर गहरी रिपोर्टिंग करते हैं. उनकी डिफेंस में काफी रुचि है.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

आरक्षण के खिलाफ प्रदर्शन: क्या है NDA में शामिल दलित नेताओं का स्टैंड?
आरक्षण के खिलाफ प्रदर्शन: क्या है NDA में शामिल दलित नेताओं का स्टैंड?
'सैन्य संकटों में इस समझौते ने क्या किया?, मक्का पैक्ट पर जयशंकर का तंज
'सैन्य संकटों में इस समझौते ने क्या किया?, मक्का पैक्ट पर जयशंकर का तंज
पाकिस्तानी सीमा पर बाज बटालियन, ड्रोन वॉरफेयर की तैयारी पूरी
पाकिस्तानी सीमा पर बाज बटालियन, ड्रोन वॉरफेयर की तैयारी पूरी
'कुछ नहीं आता है...', मनुस्मृति पर राहुल गांधी के बयान पर BJP का पलटवार
'कुछ नहीं आता है...', मनुस्मृति पर राहुल गांधी के बयान पर BJP का पलटवार

वीडियोज

यूपी पुलिस का एक्सपर्ट गालीबाज अफसर !
राखी से पहले लुधियाना में बड़ी कार्रवाई, गंदगी में बन रही थीं मिठाइयां!
UP से Bengaluru तक सड़कें बेहाल! आखिर कब सुधरेगी हालत?
एथेनॉल की कीमत...चीनी पर असर?
Akhilesh Yadav के चवन्नी वाले बयान से बवाल,Jayant ही नहीं अब जाट के सम्मान पर बात !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
यूपी में मायावती का मंदिर बनाने की मांग, BSP सुप्रीमो को लिखा प्रार्थना पत्र
यूपी में मायावती का मंदिर बनाने की मांग, BSP सुप्रीमो को लिखा प्रार्थना पत्र
'कुछ नहीं आता है...', मनुस्मृति पर राहुल गांधी के बयान पर BJP का पलटवार
'कुछ नहीं आता है...', मनुस्मृति पर राहुल गांधी के बयान पर BJP का पलटवार
निरहुआ ने बताया फैन ने काट लिया था हाथ, तो रानी चटर्जी-रवि किशन पर बरसे थे पत्थर
निरहुआ ने बताया फैन ने काट लिया था हाथ, तो रानी चटर्जी-रवि किशन पर बरसे थे पत्थर
किस चैनल पर होगा दलीप ट्रॉफी के मैच का लाइव प्रसारण? जानिए डिटेल्स
किस चैनल पर होगा दलीप ट्रॉफी के मैच का लाइव प्रसारण? जानिए डिटेल्स
'छात्रों को पीटे जाने की घटना शर्मनाक', बाबूलाल मरांडी का सोरेने सरकार पर हमला
'छात्रों को पीटे जाने की घटना शर्मनाक', बाबूलाल मरांडी का सोरेने सरकार पर हमला
'मनुस्मृति में यह शर्मनाक है कि महिला को पिता, पति और...', राहुल गांधी का बड़ा बयान
'मनुस्मृति में यह शर्मनाक है कि महिला को पिता, पति और...', राहुल गांधी का बड़ा बयान
Drivers Heart Risk: 45 से कम उम्र के ड्राइवरों पर मंडरा रहा हार्ट अटैक का खतरा! जानें सच
45 से कम उम्र के ड्राइवरों पर मंडरा रहा हार्ट अटैक का खतरा! जानें सच
Smartphone को कैसे पता चलता है आप सो रहे हैं या जगे हुए? जानें टेक्नोलॉजी
Smartphone को कैसे पता चलता है आप सो रहे हैं या जगे हुए? जानें टेक्नोलॉजी
Embed widget