एक्सप्लोरर

कैबिनेट की बैठक खत्म, पेट्रोल-डीजल की कीमतों पर नहीं हुई कोई चर्चा

निराश करने वाली बात ये है कि पेट्रोल-डीजल की कीमतों पर इस कैबिनेट बैठक में कोई चर्चा नहीं हुई.

नई दिल्लीः आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के घर पर केंद्रीय मंत्रिमंडल की बैठक हुई जिसमें आर्थिक मसलों के साथ-साथ कुछ खास बिंदुओं पर चर्चा हुई. हालांकि निराश करने वाली बात ये है कि पेट्रोल-डीजल की कीमतों पर इस कैबिनेट बैठक में कोई चर्चा नहीं हुई. अब इसके चलते फिलहाल तो फ्यूल कीमतों में किसी कटौती की उम्मीद नजर नहीं आ रही है. माना जा रहा था कि आज कैबिनेट बैठक में ईंधन कीमतों पर कोई फैसला लिया जा सकता है.

पेट्रोल-डीजल के बढ़ते दाम के बीच पीएम मोदी के घर चल रही है कैबिनेट की बैठक, क्या मिलेगी राहत?

केंद्रीय कानून मंत्री रविशंकर प्रसाद ने कहा कि पेट्रोल और डीज़ल की कीमत पर सरकार में चिंता भी है और चर्चा भी हो रही है. सरकार में एक दीर्घकालिक योजना पर काम हो रहा है, जैसे ही फैसला होगा लोगों को बताया जाएगा. वैसे एक बात याद रखनी चाहिए कि पेट्रोल पर जो टैक्स लगता है उसका बहुत बड़ा हिस्सा केंद्र और राज्यों में विकास के कामों में लगता है. रोड, अस्पताल और स्कूल बनाने में खर्च किया जाता है.

दरअसल देश भर में पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों के विरोध में प्रदर्शन हो रहे हैं. दिल्ली में कांग्रेस नेताओं ने साइकिल चलाकर विरोध किया तो जयपुर और इलाहाबाद में लोग सड़कों पर उतर गए. सरकार पर दबाव बन रहा है कि तेल के ऊपर एक्साइज ड्यूटी कम की जाए. हालांकि सरकार का कहना है कि तेल कीमतों में एक्साइज ड्यूटी का हिस्सा बहुत ज्यादा नहीं है.

In Depth: 77 रुपए में बिक रहा है 37 रुपए का पेट्रोल, एक लीटर पर 40 रुपए टैक्स वसूल रही है सरकार

कर्नाटक चुनाव खत्म होने के बाद लगातार दसवें दिन भी पेट्रोल और डीजल की कीमत बढ़ती ही जा रही है. मुंबई में पेट्रोल 85 रुपए तो राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में 77.17 रुपये पर पेट्रोल मिल रहा है. पटना और भोपाल में कीमतें 82 रुपए के पार हैं. आज भी पेट्रोल और डीजल में 30 पैसे का इजाफा हुआ है. दिल्ली में डीजल की कीमत 68 रुपया 34 पैसे हो चुकी है.

आज पेट्रोलियम मंत्री धर्मेंद्र प्रधान आईओसी और अन्य ऑइल मार्केटिंग कंपनियों (ओएमसी) के साथ मुलाकात करने वाले हैं और उम्मीद है कि इसके बाद शायद तेल कीमतों को कम करने के ऊपर कोई समाधान निकाला जाए. कल ही बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह ने भी कहा था कि तेल कीमतों को कम करने को लेकर कोई फॉर्मूला जल्द निकाला जाएगा.

पेट्रोल-डीजल पर 2-4 दिन में निकलेगा कोई फॉर्मूलाः अमित शाह

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Parliament Monsoon Session LIVE: जो दान चोरी न बचा पाए वो पेपर लीक कैसे रोकेंगे - अखिलेश यादव
LIVE: जो दान चोरी न बचा पाए वो पेपर लीक कैसे रोकेंगे - अखिलेश यादव
फेसबुक की सफाई से खुश नहीं सरकार, अब Meta पर होगा एक्शन?
फेसबुक की सफाई से खुश नहीं सरकार, अब Meta पर होगा एक्शन?
धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफे के बाद बदला गया पोर्टफोलियो? BJP ने दिया जवाब
धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफे के बाद बदला गया पोर्टफोलियो? BJP ने दिया जवाब
Gen-Z गुरमेहर कौर लड़ेंगी प्रदर्शनकारियों की जंग, जानें कौन हैं, कांग्रेस ने खेला दांव
Gen-Z गुरमेहर कौर लड़ेंगी प्रदर्शनकारियों की जंग, जानें कौन हैं, कांग्रेस ने खेला दांव

वीडियोज

USA IRAN : कभी युद्ध शुरू करते, कभी बंद करते! ट्रंप क्या चाहते? |ABPLIVE
Bollywood News: 'फौजी' ने पकड़ी रफ्तार! 3 अगस्त से प्रभास की वापसी, दिसंबर रिलीज पर नजर (27.07.26)
Mannat: Mannat का मंडप में धमाकेदार हंगामा! धुएं के बीच रुकी Manyata-Vikrant की शादी
Operation Safed Sagar की स्टार कास्ट ने शेयर किए शूटिंग के अनसुने और भावुक किस्से
Kareena Kapoor का खुलासा, रिजेक्शन के बाद रात-रात भर रोती थीं Karisma Kapoor

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफे के बाद बदला गया पोर्टफोलियो? BJP ने दिया जवाब
धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफे के बाद बदला गया पोर्टफोलियो? BJP ने दिया जवाब
उद्धव गुट ने क्यों कहा, 'कॉकरोच जैसी नकारात्मक शक्तियां...'
उद्धव गुट ने क्यों कहा, 'कॉकरोच जैसी नकारात्मक शक्तियां...'
जंतर-मंतर हिंसा के बाद पुलिस परिवारों की SC से गुहार- ‘हमें भी...’
जंतर-मंतर हिंसा के बाद पुलिस परिवारों की SC से गुहार- ‘हमें भी...’
'स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे' का एडवांस बुकिंग में तहलका, रिलीज से पहले कर डाली बंपर कमाई
'स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे' ने एडवांस बुकिंग में मचा दिया तहलका, जानें- कितनी हुई कमाई
श्रीलंका दौरे पर बुमराह-जडेजा की वापसी, जानिए टीम सेलेक्शन की 5 बड़ी बातें
श्रीलंका दौरे पर बुमराह-जडेजा की वापसी, जानिए टीम सेलेक्शन की 5 बड़ी बातें
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे का CJP ने मनाया लग्जरी जश्न, सोनम वांगचुक क्या बोले?
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे का CJP ने मनाया लग्जरी जश्न, सोनम वांगचुक क्या बोले?
Xप्लेन: गटर से लेकर रेप वाली! CJP गर्ल्स प्रोटेस्टर्स पर कीचड़ क्यों उछला?
गटर से लेकर रेप वाली! CJP गर्ल्स प्रोटेस्टर्स पर कीचड़ क्यों उछला?
Dog Cancer Detection: कैंसर की जांच का नया तरीका, कुत्ते सूंघकर करेंगे पहचान
कैंसर की जांच का नया तरीका, कुत्ते सूंघकर करेंगे पहचान
Embed widget