देश भर में 50 नए केंद्रीय विद्यालय बनेंगे, कैबिनेट ने दी मंजूरी

नई दिल्ली: देश में 50 नए केंद्रीय विद्यालयों की स्थापना की जाएगी ताकि करीब 50,000 विद्यार्थियों को बेहतर शिक्षा दी जा सके. कैबिनेट ने इस उद्देश्य को मद्देनजर एक परियोजना को मंजूरी दी है.
Kendriya Vidyalayas are synonymous to quality education. Approval of 50 new KVs by Union Cabinet will give a boost to quality #education.
— Prakash Javadekar (@PrakashJavdekar) March 15, 2017
50 नए केंद्रीय विद्यालयों में 50 हजार छात्रों के लिए शिक्षा की व्यवस्था
आधिकारिक बयान के अनुसार इन केंद्रीय विद्यालयों की स्थापना कक्षा एक से कक्षा पांच तक के लिए होगी तथा इनमें 50 हजार विद्यार्थियों को शिक्षा देने की व्यवस्था होगी. देश भर के केंद्रीय विद्यालयों में पहले से ही करीब 12 लाख विद्यार्थी पढ़ाई कर रहे हैं.
नए केंद्रीय विद्यालयों की स्थापना में 1,160 करोड़ रूपये का खर्च
नए केंद्रीय विद्यालयों के लिए 650 नियमित पद तैयार किए जाएंगे और ये संस्थान उच्च गुणवत्ता की शिक्षा की जरूरत को पूरा करने का काम करेंगे. शहरी क्षेत्र में केंद्रीय विद्यालय की स्थापना के लिए कम से कम चार एकड़ जमीन की जरूरत होती है और दूसरे इलाकों में केंद्रीय विद्यालयों के लिए इससे अधिक भूमि ली जाती है. इन नए केंद्रीय विद्यालयों की स्थापना के लिए 1,160 करोड़ रुपये की लागत आएगी.


















