एक्सप्लोरर

CAA Protest: स्मृति ईरानी की राज्य सरकारों से अपील- दंगा करने वालों का समर्थन कर रहे लोगों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करें

केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने सभी राज्य सरकारों से आग्रह किया कि वे सीएए को लेकर हिंसक विरोध प्रदर्शन कर रहे लोगों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करें. ईरानी ने कहा कि मेरी सभी राज्य सरकारों से अपील है कि वे हिंसक तत्वों का समर्थन कर रहे लोगों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करें.

नई दिल्ली: नागरिकता संशोधन कानून के हो रहे विरोध पर केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने बड़ा बयान देते हुए कहा है कि ये देश की संसद का अपमान है. वो लोग जो दंगा करने वालों का साथ दे रहे हैं, सरकार उनके खिलाफ कार्रवाई करे. संविधान के दायरे में भारत के किसी नागरिक का अधिकार कोई नहीं छिन सकता.

उन्होंने आगे कहा, "मैं सभी भारतीय नागरिकों से अनुरोध करती हूं कि वे किसी के भी राजनीतिक एजेंडे का शिकार न हों."

नागरिकता संशोधन कानून (सीएए) को लेकर भाजपा का बचाव करते हुए ईरानी ने कहा, "नागरिकता संशोधन कानून किसी भी भारतीय नागरिक की नागरिकता को न छीन रहा है, न ही प्रभावित कर रहा है. मैं दोहराती हूं कि भारतीय संसद ने संविधान के दायरे में भारतीय नागरिकों के अधिकारों को मजबूत किया है और राजग सरकार और भाजपा इस देश के लोगों के अधिकारों की रक्षा के लिए प्रतिबद्ध है."

नागरिकता कानून को लेकर प्रदर्शन लगातार हिंसक होता जा रहा है. प्रदर्शनकारी लगातार पब्लिक प्रॉपर्टी को निशाना बना रहे हैं. दिल्ली गेट पर भीड़ ने एक गाड़ी को आग के हवाले कर दिया. इस दौरान भीड़ ने पुलिस पर पथराव भी किया. लोगों को खदेड़ने के दौरान एबीपी न्यूज़ का कैमरा टूट गया. दरअसल हिंसक प्रदर्शनकारियों को जब पुलिस वहां के खदेड़ रही थी तो पुलिस का डंडा एबीपी न्यूज़ के कैमरे पर लगा और वह टूट गया. एक दर्जन प्रदर्शनकारियों को पुलिस ने हिरासत में लिया है.

पुलिस मुख्यालय पर प्रदर्शन करने पहुंचे लोग दरियागंज में हिरासत में लिए गए करीब 40 लोगों को रिहा करने की मांग को लेकर कई लोग पुलिस मुख्यालय के सामने एकत्र हो गए. पुलिस के मुताबिक प्रदर्शनकारियों ने दरियागंज के सुभाष मार्ग पर खड़ी कार में आग लगा दी जिसे पानी और अग्निशन उपकरणों से बुझाया गया. अधिकतर प्रदर्शनकारी बाद में यहां इंडिया गेट के पास आए और दिल्ली पुलिस के खिलाफ नारे लगाए.

दिल्ली में अतिरिक्त सुरक्षा बंदोबस्त- पुलिस पुलिस ने आश्वासन दिया है कि जामिया के किसी छात्र या फिर यहां रहने वाले लोगों को अरेस्ट नहीं किया जाएगा. दिल्ली में अतिरिक्त सुरक्षा बंदोबस्त किए गए हैं और संवेदनशील इलाके में धारा 144 लगू गयी है. शुक्रवार को दिल्ली में व्यापक विरोध प्रदर्शन हुए, दिल्ली गेट इलाके में प्रदर्शनकारियों ने गाड़ी में आग लगा दी. पुलिस ड्रोन कैमरों की मदद से हालात पर कड़ी नजर रख रही है.

नागरिकता कानून के विरोध में आज आरजेडी का बिहार बंद, तेजस्वी यादव ने निकाला मशाल जुलूस

दिल्ली चुनाव : हर सीट पर 40 दावेदार, भाजपा लेगी सर्वे एजेंसियों का सहारा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

परिवार खोया, निर्वासन की जिंदगी और अब…, बांग्लादेश वापसी पर क्या बोलीं शेख हसीना?
परिवार खोया, निर्वासन की जिंदगी और अब…, बांग्लादेश वापसी पर क्या बोलीं शेख हसीना?
असम में बाढ़ से हालात बिगड़े, 14 जिलों के डेढ़ लाख से ज्यादा लोग प्रभावित
असम में बाढ़ से हालात बिगड़े, 14 जिलों के डेढ़ लाख से ज्यादा लोग प्रभावित
मानसून सत्र का बढ़ेगा समय या बुलाया जाएगा विशेष सत्र? सरकार ने किया साफ
मानसून सत्र का बढ़ेगा समय या बुलाया जाएगा विशेष सत्र? सरकार ने किया साफ
परिसीमन-FCRA बिल पर नजर, लेकिन गतिरोध में फंसकर रह गया संसद का मानसून सत्र
परिसीमन-FCRA बिल पर नजर, लेकिन गतिरोध में फंसकर रह गया संसद का मानसून सत्र

वीडियोज

गोरखपुर की लेडी नटवरलाल का करोड़ों वाला मायाजाल!
Pati Brahmachari:💔Isha-Suraj के बीच फिर आई Avni, तकरार के बीच पनपने लगा प्यार। #sbs
Bollywood News: बिग बॉस के टीज़र से मचा तहलका: क्या टीवी पर फिर दिखेगी 'करण-अर्जुन' की जोड़ी? ( 05.08.26 )
Jharkhand Job Protest: झारखंड नौकरी आंदोलन से घिरी सरकार! इस्तीफा देंगे हेमंत सोरेन? ABPLIVE
Mannat: Dhairya का खतरनाक खेल फेल, Mannat ने बचा लिया Vikrant को मौत के मुंह से!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मानसून सत्र का बढ़ेगा समय या बुलाया जाएगा विशेष सत्र? सरकार ने किया साफ
मानसून सत्र का बढ़ेगा समय या बुलाया जाएगा विशेष सत्र? सरकार ने किया साफ
'संप्रभुता का अपमान', शेख हसीना की PC से भड़क उठी बांग्लादेश सरकार
'संप्रभुता का अपमान', शेख हसीना की PC से भड़क उठी बांग्लादेश सरकार
यूपी चुनाव पर राहुल गांधी की बड़ी बैठक, बनाया ये खास मास्टर प्लान!
यूपी चुनाव पर राहुल गांधी की बड़ी बैठक, बनाया ये खास मास्टर प्लान!
वैभव सूर्यवंशी का भी होगा कांबली और शॉ जैसा हाल? दिग्गज के बयान से दुनिया हैरान 
वैभव सूर्यवंशी का भी होगा कांबली और शॉ जैसा हाल? दिग्गज के बयान से दुनिया हैरान 
ऋषभ पंत, संजू सैमसन या ईशान किशन, किसे मिलना चाहिए 2027 वनडे वर्ल्ड कप में मौका? 
ऋषभ पंत, संजू सैमसन या ईशान किशन, किसे मिलना चाहिए 2027 वनडे वर्ल्ड कप में मौका? 
Xप्लेन: विकसित भारत के ख्वाब के बीच कुपोषण ने 'दोहरी तस्वीर' कैसे बना दी?
विकसित भारत के ख्वाब के बीच कुपोषण ने 'दोहरी तस्वीर' कैसे बना दी?
'पाकिस्तान कर रहा यौम-ए-इस्तेहसाल की नौटंकी', भारत बोला- बंद करो प्रोपेगेंडा
'पाकिस्तान कर रहा यौम-ए-इस्तेहसाल की नौटंकी', भारत बोला- बंद करो प्रोपेगेंडा
परिसीमन बिल पर सरकार ने मांगा समर्थन तो अड़ गए राहुल गांधी, बोले- 'No, पहले...'
परिसीमन बिल पर सरकार ने मांगा समर्थन तो अड़े राहुल, बोले- 'पहले सदन में आएं गृहमंत्री'
Embed widget