एक्सप्लोरर

CAA: चेन्नई में डीएमके और गठबंधन पार्टियों की विशाल रैली, 5000 पुलिसकर्मी तैनात, ड्रोन से रखी गई नजर

करीब 2 किलोमीटर की इस रैली में इन सभी पार्टियों के कार्यकर्ताओं के अलावा आम जनता भी मौजूद रही. कोर्ट से हरी झंडी मिलने के बाद चेन्नई में इस विशाल रैली को संबोधित किया गया.

चेन्नई: नागरिकता संशोधन कानून के खिलाफ डीएमके समेत उसकी सहयोगी पार्टियों ने आज चेन्नई में एक बड़ी रैली निकाली और इस कानून को वापस लेने की मांग की गई. डीएमके अध्यक्ष एम के स्टालिन, कांग्रेस नेता पी चिदंबरम, एमडीएमके नेता वाइको और वामदलों की राज्य इकाई के नेता इस विशाल रैली में उपस्थित थे.

यह रैली एगमोर से राज रत्नम स्टेडियम तक थी. करीब 2 किलोमीटर की इस रैली में इन सभी पार्टियों के कार्यकर्ताओं के अलावा आम जनता भी मौजूद रही. आपको बता दें कि यह कानून पास होने के समय से ही लगातार राज्य में डीएमके समेत उसके सहयोगी दल एआईएडीएमके समेत केंद्र की बीजेपी सरकार पर हमला बोल रहे हैं. आपको बता दें कि राज्य की सत्तारूढ़ पार्टी एआईएडीएमके ने केंद्र के इस बिल को लोकसभा समेत राज्यसभा में भी समर्थन दिया. जिसके कारण इस बिल के राज्यसभा से पास होने में आसानी हुई. इस विशाल रैली के लिए पुलिस बंदोबस्त भी खड़ा कर दिया गया जिसमें 5000 पुलिसकर्मी सुरक्षा ड्यूटी पर मौजूद रहे और साथ ही ड्रोन कैमरे को भी तैनात किया गया था. दरअसल, चेन्नई पुलिस ने इस रैली को अनुमति देने से इनकार कर दिया था. जिसके बाद मद्रास हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटाया गया और रविवार को सुनवाई करते वक्त मद्रास हाई कोर्ट ने इस पूरी रैली पर ड्रोन कैमरे से नजर रखने के आदेश दिए थे.

मद्रास हाई कोर्ट ने तमिलनाडु सरकार के वकील द्वारा सूचित किए जाने के बाद रैली का विरोध करने वाली जनहित याचिका पर रविवार देर रात अंतिम निर्देश दिया था. दरअसल, पुलिस की ओर से इस रैली को अनुमति नहीं दी गई थी क्योंकि आयोजकों की ओर से किसी भी हिंसा और संपत्ति को नुकसान के मामले में जिम्मेदारी पर कोई ठोस प्रतिबद्धता नहीं दिखाई गई.

इस पर सुनवाई करते वक्त मद्रास हाई कोर्ट ने कहा कि एक लोकतांत्रिक देश में शांतिपूर्ण प्रदर्शन को रोका नहीं जा सकता क्योंकि यह लोकतांत्रिक व्यवस्था की रीढ़ है. कोर्ट ने इसके बाद पुलिस को निर्देश दिया कि यदि आवश्यक हो तो विरोध प्रदर्शन की वीडियोग्राफी करें और ड्रोन कैमरे का भी उपयोग करें ताकि किसी भी तरह की गैरकानूनी घटनाओं पर नजर रखी जा सके.

कोर्ट से हरी झंडी मिलने के बाद चेन्नई में इस विशाल रैली को संबोधित किया गया. 2 किलोमीटर चली इस रैली में स्टालिन, पी चिदंबरम, वाइको समेत सभी नेता हाथ में प्लैक कार्ड लेकर पैदल राज रत्नम स्टेडियम तक पहुंचे. नेताओं ने इस कानून को वापस लेने की मांग की. डीएमके अध्यक्ष एम के स्टालिन ने कहा कि हम तब तक नहीं रुकेंगे जब तक केंद्र की मोदी सरकार इस कानून को वापस नहीं ले लेती. इससे पहले डीएमके ने इस कानून में श्रीलंकाई तमिलों को ना शामिल करने को लेकर भी केंद्र और राज्य सरकार पर हमला बोला था. साथ ही कहा था कि तमिलों के साथ विश्वासघात है.

यह भी पढ़ें-

झारखंड में भी फेल हो गया बीजेपी का ये 'नया प्रयोग'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'AI का गलत इस्तेमाल बर्दाश्त नहीं...' फर्जी वीडियो पर भड़के केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल, थाने में दर्ज कराई FIR
'AI का गलत इस्तेमाल बर्दाश्त नहीं...' फर्जी वीडियो पर भड़के केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल, थाने में दर्ज कराई FIR
'कहीं लद्दाख जैसा न हो...', सोनम वांगचुक ने क्यों तोड़ा अनशन? सामने आया असली कारण
'कहीं लद्दाख जैसा न हो...', सोनम वांगचुक ने क्यों तोड़ा अनशन? सामने आया असली कारण
‘धिक्कार है ऐसे देश पर जिसमें...’, सोनम वांगचुक ने Video जारी कर बताया क्यों तोड़ा 26वें दिन अनशन
‘धिक्कार है ऐसे देश पर जिसमें...’, सोनम वांगचुक ने Video जारी कर बताया क्यों तोड़ा 26वें दिन अनशन
'थैंक्यू फ्रैंड्स', PM मोदी ने देर रात जारी Video में की यूथ के प्यार और समर्थन की तारीफ, जानें क्या कहा?
'थैंक्यू फ्रैंड्स', PM मोदी ने देर रात जारी Video में की यूथ के प्यार और समर्थन की तारीफ, जानें क्या कहा?

वीडियोज

Ishqnama Review: Shehnaaz Gill और Jai Randhhawa की दिल छू लेने वाली लव स्टोरी
The India Story Review: खाने और सेहत पर बड़ा सवाल उठाती Shreyas Talpade की फिल्म
Bollywood News: युवा सड़कों पर, स्टार्स अपने स्वैग में, ट्रोल्स बोले—
Udne ki Asha: Renuka को चौखट पर देख हक्के-बक्के रहे Sachin-Sailee, बीते दुखों की यादें ताजा
Badshah-Isha Rikhi के Viral Post ने बढ़ाई हलचल, क्या शादी में सब कुछ ठीक नहीं?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ब्लैक सी में जहाज पर हुए हमले में भारतीय की मौत, विदेश मंत्रालय ने जाहिर किया गुस्सा, जानें क्या कहा
ब्लैक सी में जहाज पर हुए हमले में भारतीय की मौत, विदेश मंत्रालय ने जाहिर किया गुस्सा, जानें क्या कहा
यूपी में नोएडा से लखनऊ तक छाए बादल, आज 28 जिलों में गरज-चमक के साथ बारिश का अलर्ट
यूपी में नोएडा से लखनऊ तक छाए बादल, आज 28 जिलों में गरज-चमक के साथ बारिश का अलर्ट
'सलमान खान डर गया...', एक्टर ने सुबह-सुबह जिम से अपनी तस्वीरें शेयर कर लिख दी ऐसी बात, फैंस बोले- 'भाई से पंगा नहीं'
'सलमान खान डर गया...', एक्टर ने सुबह-सुबह जिम से अपनी तस्वीरें शेयर कर लिख दी ऐसी बात
क्या दूसरे टी20 में डेब्यू करेंगे प्रभसिमरन सिंह? श्रेयस अय्यर के सामने बड़ा सवाल
क्या दूसरे टी20 में डेब्यू करेंगे प्रभसिमरन सिंह? श्रेयस अय्यर के सामने बड़ा सवाल
Friday BO Collection Updates: 50 करोड़ के पार 'जन नायकन', जानें 'द ओडिसी' और 'धमाल 4' समेत सभी फिल्मों का हाल
50 करोड़ के पार 'जन नायकन', जानें 'द ओडिसी' और 'धमाल 4' समेत सभी फिल्मों का हाल
Explained: AAP, कांग्रेस, बीजेपी या कोई और! CJP के राजनीति में आने से किसे सबसे ज्यादा खतरा?
AAP, कांग्रेस, बीजेपी या कोई और! CJP के राजनीति में आने से किसे ज्यादा खतरा?
MBBS in Russia: रूस से करना चाहते हैं MBBS, जानें कितनी लगती है फीस और कितना है रहने-खाने का खर्च?
रूस से करना चाहते हैं MBBS, जानें कितनी लगती है फीस और कितना है रहने-खाने का खर्च?
इमरजेंसी कॉल के लिए नहीं पड़ती नेटवर्क की जरूरत, क्या है इसके पीछे का सीक्रेट?
इमरजेंसी कॉल के लिए नहीं पड़ती नेटवर्क की जरूरत, क्या है इसके पीछे का सीक्रेट?
Embed widget