एक्सप्लोरर

उपचुनाव: दंतेवाड़ा, हमीरपुर समेत चार विधानसभा सीटों पर वोटिंग जारी

By polls voting: दंतेवाड़ा, हमीरपुर, पाला और बाधरघाट विधानसभा सीट पर उपचुनाव के लिए वोटिंग शुरू हो गई है.

नई दिल्ली: देश की चार विधानसभा सीटों पर उपचुनाव के लिए आज वोटिंग हो रही है. ये चार विधानसभा सीट छत्तीसगढ़ की दंतेवाड़ा, केरल की पाला, त्रिपुरा की बाधरघाट और उत्तर प्रदेश की हमीरपुर विधानसभा सीट है. इन सीटों पर चुनाव कराने की घोषणा 25 अगस्त को की गई थी. इन चार सीटों पर हुए उपचुनाव के नतीजे 27 सितंबर को आएंगे.

बता दें कि बीजेपी विधायक अशोक चंदेल को अयोग्य ठहराए जाने के बाद हमीरपुर सीट खाली हुई थी. वहीं दंतेवाड़ा, पाला और बाधरघाट की सीट पर विधायक रहे नेताओं की मौत/हत्या के बाद चुनाव हो रहा है. दंतेवाड़ा की सीट पर 2018 विधानसभा चुनाव में बीजेपी के भीमा मंडावी ने जीत दर्ज की थी. इसी साल 9 अप्रैल को नक्सलियों ने मंडावी को बम ब्लास्ट में हत्या कर दी थी. इस हमले में चार पुलिसकर्मी शहीद हो गए थे.

पीठासीन अधिकारी की मौत

इसी बीच आज दंतेवाड़ा उपचुनाव में ड्यूटी के दौरान पीठासीन अधिकारी की मौत हो गई है. मृतक का नाम चंद्रप्रकाश ठाकुर बताया जा रहा है. चंद्रप्रकाश की कटेकल्याण के परचेली पोलिंग बूथ पर ड्यूटी लगी थी. बताया जा रहा है कि हार्टअटैक की वजह से हुई मौत हुई है.

कौन किस सीट से लड़ रहा है चुनाव

बधारघाट (त्रिपुरा) विधानसभा सीट से मिमी मजूमदार बीजेपी के उम्मीदवार हैं. वहीं बूली बिस्वास माकपा के उम्मीदवार हैं. रतन दास कांग्रेस की ओर से मैदान में हैं.

केरल में पाला विधानसभा क्षेत्र के उपचुनाव में दक्षिणी राज्य में तीन प्रमुख राजनीतिक मोर्चों- LDF, UDF और BJP के नेतृत्व वाले NDA के बीच टक्कर है. बीजेपी ने हरि एन को अपना उम्मीदवार बनाया है, जबकि सत्तारूढ़ एलडीएफ ने एनसीपी नेता मणि सी कप्पन को इस निर्वाचन क्षेत्र में अपना उम्मीदवार बनाया है. वहीं केरल कांग्रेस ने जोस टॉम को टिकट दिया है.

बीजेपी की तरफ से विधानसभा उपचुनावों के लिए दंतेवाड़ा (छत्तीसगढ़) से ओजस्वी मांडवी को टिकट मिला है. वहीं कांग्रेस ने 2013 में नक्सलियों द्वारा झीरम घाटी हमले में मारे गए वरिष्ठ कांग्रेसी नेता महेंद्र कर्मा की पत्नी देवती कर्मा को नामित किया है.

हमीरपुर (यूपी) से इस उपचुनाव में कुल 9 प्रत्याशी मैदान में हैं. बीजेपी की ओर से युवराज सिंह, कांग्रेस के हर दीपक निषाद, एसपी के मनोज कुमार प्रजापति, बीएसपी के नौशाद अली और भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी के आलम मंसूरी मुख्य रूप से शामिल हैं.

यह भी पढ़ें-

#HowdyModi: ट्रंप के सामने इमरान पर मोदी का निशाना, कहा- ‘जिनसे देश नहीं संभलता, उन्हें 370 से दिक्कत’

अमेरिका: ह्यूस्टन में Howdy Modi के मंच से बोले पीएम मोदी- 'अबकी बार ट्रंप सरकार'

#HowdyModi: 'अबकी बार, ट्रंप सरकार' से लेकर पाकिस्तान पर हमले तक, पढ़े पीएम मोदी के भाषण की बड़ी बातें

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

देश में कितने फीसदी लोगों के पास पासपोर्ट, कैसे होता है जारी? विदेश मंत्रालय ने सब साफ कर दिया
देश में कितने फीसदी लोगों के पास पासपोर्ट, कैसे होता है जारी? विदेश मंत्रालय ने सब साफ कर दिया
12 बाइकर्स और एक SUV मालिक पर लद्दाख प्रशासन सख्त, संरक्षित इलाकों में गैरकानूनी तरीके से गाड़ी चलाने पर लगाया भारी जुर्माना
12 बाइकर्स और SUV मालिक पर लद्दाख प्रशासन सख्त, संरक्षित इलाकों में गाड़ी चलाने पर लगाया जुर्माना
राहुल गांधी, जोसेफ विजय से जेपी नड्डा तक... जंतर-मंतर पर नीट के विरोध प्रदर्शन में शामिल होने के लिए CJP ने भेजा न्योता
राहुल, विजय से जेपी नड्डा तक... NEET के विरोध प्रदर्शन में शामिल होने के लिए CJP ने भेजा न्योता
साउथ चाईना शी पर क्या है भारत का स्टैंड? विदेश मंत्रालय का आ गया बड़ा बयान, कहा- हमारा रुख...
साउथ चाईना शी पर क्या है भारत का स्टैंड? विदेश मंत्रालय का आ गया बड़ा बयान, कहा- हमारा रुख...

वीडियोज

Salman Khan की Maatrubhumi पर फिर संकट! रिलीज़ से पहले 40% फिल्म दोबारा शूट
Nitin Gadkari Exclusive: E20 Petrol पर क्या बोले? #nitingadkari #e20fuel #autolive
Operation Safed Sagar की अनसुनी कहानी अब आएगी सबके सामने
59 की उम्र में Sunita Ahuja का बॉलीवुड डेब्यू, बेटे Yashvardhan Ahuja संग करेंगी शुरुआत
Bollywood News: ट्रोलिंग से तौबा या प्रेग्नेंसी का नया ड्रामा? कियारा आडवाणी की 'दूसरी प्रेग्नेंसी' का सच आया सामने! (14-07-2026)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
साउथ चाईना शी पर क्या है भारत का स्टैंड? विदेश मंत्रालय का आ गया बड़ा बयान, कहा- हमारा रुख...
साउथ चाईना शी पर क्या है भारत का स्टैंड? विदेश मंत्रालय का आ गया बड़ा बयान, कहा- हमारा रुख...
पंजाब कांग्रेस में खींचतान के बीच आलाकमान की बड़ी बैठक, राहुल गांधी का सीधा मैसेज - 'किसी भी सूरत में...'
पंजाब कांग्रेस में खींचतान के बीच आलाकमान की बड़ी बैठक, राहुल गांधी का सीधा मैसेज - 'किसी भी सूरत में...'
बांकीपुर में BJP ने झोंकी ताकत, स्टार प्रचारकों की लिस्ट जारी, नितिन नवीन सहित 40 नाम
बांकीपुर में BJP ने झोंकी ताकत, स्टार प्रचारकों की लिस्ट जारी, नितिन नवीन सहित 40 नाम
शाहिद अफरीदी और शोएब अख्तर भारत में सप्लाई करते थे ड्रग्स, खुलासे से क्रिकेट जगत हैरान
शाहिद अफरीदी और शोएब अख्तर भारत में सप्लाई करते थे ड्रग्स, खुलासे से क्रिकेट जगत हैरान
तारक मेहता' में नहीं कटेगा 'जेठालाल' का रोल, दिलीप जोशी के एग्जिट पर मेकर्स ने दी सफाई, बताया सारा सच
तारक मेहता' में नहीं कटेगा 'जेठालाल' का रोल, दिलीप जोशी के एग्जिट पर मेकर्स ने दी सफाई
बंगाल में सत्ता परिवर्तन के साथ तसलीमा की किस्मत भी पलटी, 20 साल बाद अपनी पसंदीदा जगह लौटेंगी
बंगाल में सत्ता परिवर्तन के साथ तसलीमा की किस्मत भी पलटी, 20 साल बाद अपनी पसंदीदा जगह लौटेंगी
'नमाज के लिए मुस्लिम पक्ष को दी जाएगी जगह', धार भोजशाला केस में सुप्रीम कोर्ट का आदेश, हाईकोर्ट के फैसले पर रोक नहीं
'नमाज के लिए मुस्लिम पक्ष को दी जाएगी जगह', धार भोजशाला केस में सुप्रीम कोर्ट का आदेश, हाईकोर्ट के फैसले पर रोक नहीं
Jharkhand: गुमला में 3 साल की बच्ची से रेप, पैसे लेकर पंचायत ने दबाया मामला, आरोपी गिरफ्तार
झारखंड: गुमला में 3 साल की बच्ची से रेप, पैसे लेकर पंचायत ने दबाया मामला, आरोपी गिरफ्तार
Embed widget