हिमाचल प्रदेश में बस खाई में गिरीः हादसे में सात लोगों की मौत, 12 घायल
पुलिस ने बताया कि यह बस मानव से राजगढ़ की ओर जा रही थी और उसी समय खाई में गिर गई. उन्होंने बताया कि ग्रामीण घटनास्थल पर पहुंचे और पुलिस को सूचना दी.

शिमला/नई दिल्लीः हिमाचल प्रदेश में शिमला से करीब 70 किलोमीटर दूर सोलन-राजगढ़ में नईनेती के करीब एक निजी बस के गहरी खाई में गिर जाने के चलते सात लोगों की मौत हो गयी और 12 गंभीर रूप से घायल हो गये. पुलिस ने बताया कि यह बस मानव से राजगढ़ की ओर जा रही थी और उसी समय खाई में गिर गई. उन्होंने बताया कि ग्रामीण घटनास्थल पर पहुंचे और पुलिस को सूचना दी. हादसे में सात लोगों की मौत हो गयी और 12 अन्य गंभीर रूप से घायल हो गये.
Himachal Pradesh: 6 people died after the car they were travelling in rolled down a deep gorge near Bakhol Galli on Theog-Chaila road in Shimla district. pic.twitter.com/7FuZxyE21V
— ANI (@ANI) May 13, 2018
पुलिस ने बताया कि बचाव अभियान चल रहा है और घायलों को नजदीक के अस्पताल ले जाया गया. साथ ही शव भी बरामद कर लिये गये हैं. बस के खाई में लुढ़कने के चलते कई यात्रियों को गंभीर चोटें आई हैं. स्थानीय लोगों की मदद से लोकल पुलिस ने घायलों और शवों को बाहर निकाला.
#SpotVisuals from Himachal Pradesh: Six people died and several injured after a private bus fell into deep gorge near Sanora in Sirmaur district . Police says, 'Rescue operation underway'. pic.twitter.com/jUh1vfx657
— ANI (@ANI) May 13, 2018






















