एक्सप्लोरर

17वीं लोकसभा के आखिरी सत्र में पीएम मोदी ने गिनाईं सरकार की उपलब्धियां, कहा- सदन से पास हुए ऐतिहासिक बिल

PM Modi: पीएम मोदी ने बजट सत्र के आखिरी दिन अपने संबोधन में कहा कि सरकार ने अपने कार्यकाल में देश को नया संसद भवन दिया और पेपरलेस पार्लियामेंट की शुरुआत हुई.

PM Modi In Budget Session: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने संसद के बजट सत्र के आखिरी दिन लोकसभा में शनिवार (10 फरवरी) को राम मंदिर को लेकर धन्यवाद प्रस्ताव पर हुई चर्चा में भाग लिया. इस दौरान उन्होंने अपनी सरकार की 5 साल की उपलब्धियों के बारे में बताया. उन्होंने कहा कि पिछले साल देश के रिफॉर्म, ट्रांसफॉर्म और परफॉर्म के रहे. उन्होंने बताया कि 17वीं लोकसभा की प्रोडक्टिविटी 97 प्रतिशत रही.

पीएम मोदी ने कहा कि कोरोना जैसी विपरीत परिस्थिति में भी संसद की कार्यवाही बिना रुके चली. उन्होंने कहा कि सांसदों के लिए नए भवन की चर्चा काफी समय से हो रही थी. इस सरकार में देश को नया संसद भवन मिला और इसमें पेपरलेस पार्लियामेंट की शुरुआत की गई. 

'अनुच्छेद 370 हटाया'
प्रधानमंत्री ने 17वीं लोकसभा में जम्मू-कश्मीर से अनुच्छेद 370 हटाने, महिला आरक्षण कानून बनाने, तीन तलाक के खिलाफ कानून बनाने, दंड संहिता की जगह न्याय संहिता लाने समेत कई विधेयकों के पारित होने का उल्लेख किया. उन्होंने ने कहा कि सदन ने अनुच्छेद 370 हटाया, जिससे संविधान का पूर्ण रूप से प्रकटीकरण हुआ.

'पहले सत्र में संसद से पास हुए 30 बिल'
उन्होंने कहा कि उनके कार्यकाल में भारत को जी-20 की अध्यक्षता मिली. शिखर सम्मलेन में शामिल होने के लिए कई देशों के स्पीकर आए. इस दौरान उनके सामने भारत के लोकतांत्रिक मूल्यों को पेश किया गया. प्रधानमंत्री ने बताया कि 17वीं लोकसभा के पहले सत्र में संसद के दोनों सदनों से 30 बिल पास किए गए, जो कि एक रिकॉर्ड है.

'आतंकवाद के खिलाफ सख्त कानून'
पीएम मोदी ने कहा कि भारत के लिए आतंकवाद नासूर बन गया था. देश के नौजवान आतंकवाद की बलि चढ़ जाते थे, ऐसे में सरकार ने आतंकवाद के विरुद्ध सख्त कानून बनाए.

पेपर लीक के खिलाफ बने कानून
पीएम मोदी ने कहा कि बीते पांच वर्ष में युवाओं के लिए पेपर लीक के खिलाफ विधेयक पारित करने समेत ऐतिहासिक कानून बने. इसके अलावा संसद ने देश के ट्रांसजेंडर समुदाय के कल्याण के लिए भी कदम उठाया और अब तक करीब 16-17 हजार ट्रांसजेंडर को पहचान पत्र दिए गए.

यह भी पढ़ें- किसानों के 'दिल्ली चलो मार्च' से पहले पंजाब-हरियाणा सीमाओं को सील करने की तैयारी, मोबाइल इंटरनेट सेवाओं पर पाबंदी का आदेश

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

उमर अब्दुल्ला से मिले सर्जियो गोर, कहा- 'जम्मू कश्मीर भारत का अहम हिस्सा'
उमर अब्दुल्ला से मिले सर्जियो गोर, कहा- 'जम्मू कश्मीर भारत का अहम हिस्सा'
मोदी कैबिनेट: बिहार को हाईवे का तोहफा, 4 रेल लाइन प्रोजेक्ट्स पर मुहर
मोदी कैबिनेट: बिहार को हाईवे का तोहफा, 4 रेल लाइन प्रोजेक्ट्स पर मुहर
खरगे की अध्यक्षता में कांग्रेस की बड़ी बैठक, क्या है एजेंडा?
खरगे की अध्यक्षता में कांग्रेस की बड़ी बैठक, क्या है एजेंडा?
13 साल की लड़की ने दादा को मौत के घाट उतारा, वीडियो कॉल पर देखा दम घुटते
13 साल की लड़की ने दादा को मौत के घाट उतारा, वीडियो कॉल पर देखा दम घुटते

वीडियोज

Bigg Boss House में भूत? Himanshi Khurana का डरावना दावा, बोलीं- कोई गला दबा रहा था
Bhojpuri Bawal में Pawan Singh की ‘तीसरी बीवी’ बनेंगी Amrapali Dubey? मजेदार बातचीत वायरल
Sunita Ahuja विवाद के बीच Govinda का Thailand Club Dance Video Viral, Fans ने किया React
Kangana Ranaut के ‘Generation Gutter’ बयान पर Baba Ramdev नाराज, BJP को दी सख्त नसीहत
Ramayana के ₹4000 करोड़ Budget पर Yash ने दिया बड़ा Clarification, बताया रकम का पूरा गणित

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘हॉरर फिल्म जैसा था मंजर’, कोलकाता होटल अग्निकांड की आपबीती
‘हॉरर फिल्म जैसा था मंजर’, कोलकाता होटल अग्निकांड की आपबीती
सत्येंद्र जैन केस: कांग्रेस का केजरीवाल पर निशाना, 'जो आदमी...'
सत्येंद्र जैन केस: कांग्रेस का केजरीवाल पर निशाना, 'जो आदमी...'
श्रीलंका से जीतकर भारत को WTC पॉइंट्स टेबल में मिला बंपर फायदा, देखें तालिका में क्या हुआ बदलाव
श्रीलंका से जीतकर भारत को WTC पॉइंट्स टेबल में मिला बंपर फायदा, देखें तालिका में क्या हुआ बदलाव
Box Office: 6ठे दिन 4 बजे तक 102 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
6ठे दिन 4 बजे तक 102 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
CM विजय का यू-टर्न, छात्रों का प्रोटेस्ट से दूर रहने का आदेश लिया वापस
CM विजय का यू-टर्न, छात्रों का प्रोटेस्ट से दूर रहने का आदेश लिया वापस
क्रेडिट कार्ड के 46 पैसे नहीं चुकाए, HDFC बैंक ने BJP नेता पर ठोका 1200 का जुर्माना
क्रेडिट कार्ड के 46 पैसे नहीं चुकाए, HDFC बैंक ने BJP नेता पर ठोका 1200 का जुर्माना
Guru Gochar 2026: सुबह मोबाइल देखने की आदत पड़ सकती है भारी
सुबह उठते ही देखते हैं मोबाइल? आज 19 अगस्त से ये आदत पड़ सकती है भारी
Viral Video: सालों बाद पत्नी के क्लिनिक पर मरीज बनकर पहुंचा पति, सरप्राइज देख चीख उठी बीवी
सालों बाद पत्नी के क्लिनिक पर मरीज बनकर पहुंचा पति, सरप्राइज देख चीख उठी बीवी
Embed widget