एक्सप्लोरर

संसद का बजट सत्र: कोरोना से मिली राहत, एक ही साथ चलेगी दोनों सदनों की कार्यवाही

Parliament Budget Session: कोरोना के मामले फ़िलहाल काबू में दिखाई दे रहे हैं और हालात तेज़ी से सामान्य हो रहे हैं, ऐसे में अब संसद की कार्यवाही भी सामान्य रूप से चलाने का फ़ैसला किया गया है.

Parliament Budget Session: संसद के बजट सत्र का दूसरा भाग 14 मार्च से शुरू होने जा रहा है. दूसरे भाग में आम बजट और वित्त विधेयक को पारित करवाना सरकार की सबसे बड़ी प्राथमिकता होती है. सत्र के पहले भाग में दोनों सदनों की कार्यवाही अलग-अलग समय पर चलती थी. राज्यसभा की कार्यवाही सुबह 10 बजे से जबकि लोकसभा की कार्यवाही शाम 4 बजे से शुरू होती थी.

11 बजे शुरू होगी दोनों सदनों की कार्यवाही

कोरोना के मामले फ़िलहाल काबू में दिखाई दे रहे हैं और हालात तेज़ी से सामान्य हो रहे हैं, ऐसे में अब संसद की कार्यवाही भी सामान्य रूप से चलाने का फ़ैसला किया गया है. दोनों सदनों की कार्यवाही अपने परंपरागत समय यानि सुबह 11 बजे शुरू करने का फ़ैसला किया गया है. दोनों सदनों की कार्यवाही का समय सुबह 11 बजे से दोपहर 1 बजे तक और फिर दोपहर 2 बजे से शाम 6 बजे तक तय किया गया है.

एक एक घण्टे ज़्यादा चल पाएगी कार्यवाही

ऐसे में इस बार दोनों सदनों में कार्यवाही कम से कम एक एक घण्टे ज़्यादा चल पाएगी. पहले भाग में कार्यवाही के लिए रोजाना 5 घण्टे ही आवंटित किए गए थे. समय की पाबंदी राज्यसभा में ज़्यादा थी, क्योंकि उसकी कार्यवाही ख़त्म होने के बाद ही लोकसभा की कार्यवाही शुरू की जा सकती थी. चूंकि लोकसभा की कार्यवाही शाम 4 बजे शुरू होती थी, लिहाज़ा दोपहर 3 बजे तक किसी भी क़ीमत पर राज्यसभा को अपनी कार्यवाही 3 बजे तक ख़त्म कर देनी पड़ती थी. वहीं लोकसभा की कार्यवाही का नियत समय शाम 4 बजे से रात 9 बजे तक था लेकिन कई बार उसे एक दो घण्टे बढाकर काम निपटा लिया जाता था.

बजट सत्र का दूसरा भाग 14 मार्च से शुरू होकर 8 अप्रैल तक चलेगा. इस दौरान दोनों सदनों की 19 बैठकें होंगी. इसका मतलब सत्र के पहले भाग के मुक़ाबले दोनों सदनों में 19 घन्टा ज़्यादा कामकाज हो सकेगा. राज्यसभा सूत्रों के मुताबिक़ सदन में सरकारी कामकाज निपटाने के लिए 64 घण्टे से ज़्यादा का समय मिलेगा. इनके अलावा पहले की तरह अब प्रतिदिन दो घण्टे का समय प्रश्नकाल और शून्यकाल के लिए आवंटित किया गया है.

महंगाई, बेरोज़गारी और यूक्रेन संकट को लेकर सरकार को घेर सकता है विपक्ष

हाल के विधानसभा चुनाव में मिली शानदार जीत से गदगद मोदी सरकार के लिए इस सत्र में फ़िलहाल कोई चुनौती नहीं दिखाई दे रही है. हालांकि महंगाई, बेरोज़गारी और यूक्रेन संकट से उपजी परिस्थितियों को लेकर विपक्ष सरकार को घेरने की कोशिश करेगा.

यह भी पढ़ें-

Coronavirus Cases Today: देश में पिछले 24 घंटों में कोरोना के 3116 केस दर्ज, 47 लोगों की मौत

Yogi in Delhi: एतिहासिक जीत के बाद आज दिल्ली आ रहे हैं योगी, शपथ ग्रहण और मंत्रिमंडल पर फैसला होने की उम्मीद

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'जो खेलेगा वो...', CWG विजेताओं के साथ पीएम मोदी ने शेयर किया वीडियो, कहा- Cheer4Bharat
'जो खेलेगा वो...', CWG विजेताओं के साथ पीएम मोदी ने शेयर किया वीडियो, कहा- Cheer4Bharat
अब दोबारा से होगी आरजीकर अस्पताल रेप मर्डर केस की जांच, शुभेंदु सरकार का फैसला
अब दोबारा से होगी RG कर अस्पताल रेप मर्डर केस की जांच, शुभेंदु सरकार का फैसला
एयर इंडिया फ्लाइट टर्बुलेंस मामले में एक्शन, दोनों पायलट को रोस्टर से हटाया
एयर इंडिया फ्लाइट टर्बुलेंस मामले में एक्शन, दोनों पायलट को रोस्टर से हटाया
'आइए हम सब...', हर घर तिरंगा अभियान को लेकर PM मोदी ने की ये अपील
'आइए हम सब...', हर घर तिरंगा अभियान को लेकर PM मोदी ने की ये अपील

वीडियोज

Govinda संग Komal Rani Swarnkar हुईं स्पॉट, 4 साल की Dating Rumours फिर चर्चा में
Bhojpuri Bawal में Kajal Raghwani पर भड़के Nirahua, बोले- ‘आप उसी के लायक हो’
Pati Brahmachari: 😯Suraj का फिर दिखा पुराना 'राउडी' अवतार, Isha संग मिलकर मिशन पर निकला हीरो #sbs
Bollywood News: भारतीय फैंस से 2 दिन पहले विदेशी दर्शक देखेंगे 'रामायण', जानें मेकर्स की इस खास रिलीज स्ट्रेटजी के पीछे की वजह (08.08.26)
Ramayana का Global Release! Devendra Fadnavis बोले- Oscar नहीं मिला तो होगी निराशा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
एयर इंडिया फ्लाइट टर्बुलेंस मामले में एक्शन, दोनों पायलट को रोस्टर से हटाया
एयर इंडिया फ्लाइट टर्बुलेंस मामले में एक्शन, दोनों पायलट को रोस्टर से हटाया
'CJP प्रोटेस्ट में लोग मोदी को ठोकने आए थे', अरविंद केजरीवाल का विवादित बयान
'CJP प्रोटेस्ट में लोग मोदी को ठोकने आए थे', अरविंद केजरीवाल का विवादित बयान
'मुसाफिर कैफे' के ऑडिशन में रिजेक्ट हुई थीं वेदिका पिंटो, फिर ऐसे मिला सुधा का रोल
'मुसाफिर कैफे' के ऑडिशन में रिजेक्ट हुई थीं वेदिका पिंटो, फिर ऐसे मिला सुधा का रोल
ब्रेट ली ने वैभव सूर्यवंशी की उम्र पर दिया अजीब बयान, ऐसा किसी ने भी नहीं कहा
ब्रेट ली ने वैभव सूर्यवंशी की उम्र पर दिया अजीब बयान, ऐसा किसी ने भी नहीं कहा
'आइए हम सब...', हर घर तिरंगा अभियान को लेकर PM मोदी ने की ये अपील
'आइए हम सब...', हर घर तिरंगा अभियान को लेकर PM मोदी ने की ये अपील
कौन हैं वो 4 जज जो बनेंगे हाई कोर्ट के चीफ जस्टिस? कॉलोजियम ने की सिफारिश
कौन हैं वो 4 जज जो बनेंगे हाई कोर्ट के चीफ जस्टिस? कॉलोजियम ने की सिफारिश
स्पेस में कोई एस्ट्रोनॉट क्राइम करे तो कौन देगा सजा, अंतरिक्ष में किसका कानून?
स्पेस में कोई एस्ट्रोनॉट क्राइम करे तो कौन देगा सजा, अंतरिक्ष में किसका कानून?
Video: सजा है या मजा? मेरे रश्के कमर पर सेंट्रल जेल के कैदियों ने लगाए ठुमके
सजा है या मजा? मेरे रश्के कमर पर सेंट्रल जेल के कैदियों ने लगाए ठुमके
Embed widget