एक्सप्लोरर

मायावती का राज्यसभा से इस्तीफा मंजूर, आज दूसरी चिट्टी देनी पड़ी

नई दिल्ली: बीएसपी प्रमुख मायावती का इस्तीफा मंजूर कर लिया गया है. मायावती ने आज राज्यसभा के सभापति हामिद अंसारी से मुलाकात की है और उन्हें अपने इस्तीफे की दूसरी कॉपी सौंपी, जिसके बाद उनका इस्तीफा मंजूर कर लिया गया. मायावती ने मंगलवार को राज्यसभा की सदस्यता से इस्तीफा दिया था. तब मायावती ने आरोप लगाया था कि राज्यसभा में उन्हें बोलने का मौका नहीं दिया जा रहा है.

आपको बता दें कि मंगलवार को मायावती ने तीन पेज का इस्तीफा भेजा था, लेकिन इस्तीफा मंजूर होने के लिए बिना किसी कारण बताए इस्तीफा देना पड़ता है और इसिलए मायावती ने आज हामिद अंसारी से मुलाकात की और अपने इस्तीफा की चिट्टी दोबारा सौंपी.

सभापति को भेजी तीन पेज की चिट्ठी में मायावती ने राज्यसभा में अपने साथ हुए पूरे व्यवहार का जिक्र करते हुए आरोप लगाया था कि वो सहारनपुर दलित हिंसा पर अपनी बात रखना चाहती थी, लकिन उन्हें बोलने से रोक दिया गया.

खास बात ये है कि मायावती ने ऐसे वक्त में इस्तीफा दिया है जब अगले साल ही राज्यसभा से उनका कार्यकाल खत्म हो रहा था.

अपने इस्तीफे के बाद मायावती ने आरोप लगाया था कि वो दलित समाज से आती हैं और सत्ता पक्ष संसद में उन्हें अपनी बात नहीं रखने दे रहा है. उन्होंने कहा था, "मैं जब बोल रही थी तब सरकार के मंत्री खड़े हो गए और मुझे बोलने नहीं दिया गया. मैंने इस देश के करोड़ों दलितों, पिछड़ों, मजदूरों और किसानों के हित में राज्यसभा के सभापति को इस्तीफा सौंपा है. जब सत्ता पक्ष मुझे अपनी बात रखने का भी समय नहीं  रहा तो मेरा इस्तीफा देना ही ठीक है."

तब सदन में क्या हुआ था ? मंगलवार को राज्यसभा में मायावती करीब तीन मिनट बोल चुकी थीं जिसके बाद चेयर ने उन्हें अपनी बात रोकने को कहा लेकिन मायावती बोलने के लिए और वक़्त दिए जाने पर अड़ी रहीं. इसके बावजूद डिप्टी चेयरमैन ने उन्हें मौका नहीं दिया. इसके बाद वो काफी गुस्से में आ गईं और राज्यसभा से इस्तीफे की धमकी दे डाली.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

राष्ट्रपति ने स्वीकार किया इस्तीफा, एल मुरुगन ने मंत्री पद से दिया था त्यागपत्र
राष्ट्रपति ने स्वीकार किया इस्तीफा, एल मुरुगन ने मंत्री पद से दिया था त्यागपत्र
'जरूर सत्ता परिवर्तन होगा, हम सब चाहते हैं कि...', प्रशांत भूषण का बड़ा बयान
'जरूर सत्ता परिवर्तन होगा, हम सब चाहते हैं कि...', प्रशांत भूषण का बड़ा बयान
'समस्या क्या है', दीपके के 'तिरंगा मार्च' से पहले एक्शन में दिल्ली पुलिस, HC का रोक से इनकार
'समस्या क्या है', दीपके के 'तिरंगा मार्च' से पहले एक्शन में दिल्ली पुलिस, HC का रोक से इनकार
'बंद करो, दफा हो जाओ...', प्रेस कॉन्फ्रेंस में हंगामा, नेहा बोरा का ऐलान- ये आंदोलन नहीं रुकेगा
'बंद करो, दफा हो जाओ...', प्रेस कॉन्फ्रेंस में हंगामा, नेहा बोरा का ऐलान- ये आंदोलन नहीं रुकेगा

वीडियोज

Jagadhatri:😮Jagadhatri मिशन के लिए तैयार, Shivay ने घर की देवी को सम्मान देकर भेजा मैदान में! #sbs
Bollywood News: कॉफ़ी विद करण का धमाकेदार आगाज, सलमान खान के बेबाक अंदाज ने शो पर लगाया तड़का! (15.10.26)
VIRAL ROBOT: नाबालिग से 'रोबोट' ने की दरिंदगी! धक्का दिया...हैरान कर देगी ये करतूत! |ABPLIVE
सजा-ए-मौत का नीला ड्रम!
CJP को भी 'हाइजैक' कर लेंगे राहुल ?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'जरूर सत्ता परिवर्तन होगा, हम सब चाहते हैं कि...', प्रशांत भूषण का बड़ा बयान
'जरूर सत्ता परिवर्तन होगा, हम सब चाहते हैं कि...', प्रशांत भूषण का बड़ा बयान
जम्मू-कश्मीर: बारिश से बाढ़ जैसे हालात! सोनमर्ग-गुलमर्ग में बर्फबारी, सड़कें बाधित
जम्मू-कश्मीर: बारिश से बाढ़ जैसे हालात! सोनमर्ग-गुलमर्ग में बर्फबारी, सड़कें बाधित
'बंद करो, दफा हो जाओ...', प्रेस कॉन्फ्रेंस में हंगामा, नेहा बोरा का ऐलान- ये आंदोलन नहीं रुकेगा
'बंद करो, दफा हो जाओ...', प्रेस कॉन्फ्रेंस में हंगामा, नेहा बोरा का ऐलान- ये आंदोलन नहीं रुकेगा
इस फ्राइडे रोमांस, थ्रिलर और हॉरर का मिलेगा फुल डोज, OTT पर रिलीज हो रहीं 7 नई फिल्में
रोमांस से थ्रिलर-हॉरर तक, इस वीकेंड ओटीटी पर नहीं होगी एंटरटेनमेंट की कमी
हैदराबाद में टीम इंडिया के साथ 'बेईमानी', आउट नहीं थे नमन धीर? फिर उठा बवाल
हैदराबाद में टीम इंडिया के साथ 'बेईमानी', आउट नहीं थे नमन धीर? फिर उठा बवाल
US में हिंदू मंदिर में गोलीबारी की साजिश पर भड़का MEA, 'भारत विरोधी नफरत बढ़ रही है'
US में हिंदू मंदिर में गोलीबारी की साजिश पर भड़का MEA, 'भारत विरोधी नफरत बढ़ रही है'
'बांग्लादेश जैसा भारत में करना चाहते हैं आंदोलन', BJP बोली- राहुल लोकतंत्र के लिए खतरा
'बांग्लादेश जैसा भारत में करना चाहते हैं आंदोलन', BJP बोली- राहुल लोकतंत्र के लिए खतरा
10 लाख रुपये से कम में सनरूफ वाली SUV, महिंद्रा की नई CNG कार लॉन्च
10 लाख रुपये से कम में सनरूफ वाली SUV, महिंद्रा की नई CNG कार लॉन्च
Embed widget