एक्सप्लोरर

Retreat Ceremony: वाघा बॉर्डर की तर्ज पर जम्मू के आरएसपुरा सेक्टर में शुरू की गई बीटिंग रिट्रीट परेड

इस मौके पर जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने भूले भटके युवाओं से अपील की कि वे मुख्यधारा से जुड़ें. बीएसएफ के स्पेशल डीजी (वेस्टर्न कमांड) ने कहा कि इसके जरिए शांति का संदेश दिया जा रहा है.

Retreat Ceremony: भारत और पाकिस्तान के बीच रिश्तों में बेहतरी लाने और सीमाओं को और सामान्य बनाने के मकसद से जम्मू के आरएसपुरा सेक्टर में वाघा बॉर्डर की तर्ज पर बीटिंग रिट्रीट परेड शुरू की गई. इस मौके पर जम्मू कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने प्रदेश के भूले भटके युवाओं को मुख्यधारा से जुड़ने की अपील की.

अगर आप माता वैष्णो देवी के दर्शन के लिए आ रहे हैं या जम्मू कश्मीर घूमने के लिए पहुंच रहे हैं तो आपके लिए एक अच्छी खबर है. बीएसएफ में वाघा बॉर्डर की तर्ज पर जम्मू से करीब 40 किलोमीटर दूर आरएसपुरा सेक्टर में बीटिंग रिट्रीट परेड की शुरुआत की है. इस परेड की शुरुआत राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के जन्म दिवस यानी 2 अक्टूबर को की गई.

बीएसएफ के स्पेशल डीजी (वेस्टर्न कमांड) एन एस जम्वाल का दावा है कि इस बीटिंग रिट्रीट परेड स वह न केवल दोनों देशों के बीच शांति का संदेश दे रहे हैं बल्कि इससे सीमाओं को और सामान्य करने की पहल को मजबूती मिलेगी. वहीं, जम्मू के आरएस पुरा सेक्टर में वाघा बॉर्डर की तर्ज पर शुरू की गई मीटिंग पीटी परेड को बीजेपी सांसद शांति की पहल से जोड़ रहे हैं. जम्मू से बीजेपी के सांसद जुगल किशोर शर्मा के मुताबिक, इस बीटिंग रिट्रीट परेड से भारत शांति का संदेश दे रहा है और वह हमेशा पड़ोसियों से अच्छे रिश्ते चाहता है. उन्होंने कहा कि 2 अक्टूबर के दिन इस परेड का शुरू होना इस बात का गवाह है कि भारत शांति की राह पर चलना चाहता है.

इस परेड का शुभारंभ करने पहुंचे जम्मू कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने इस मौके पर प्रदेश के सभी भूले भटके युवाओं को हिंसा का रास्ता छोड़ मुख्यधारा में जुड़ने की अपील की. उन्होंने कहा कि प्रदेश में कुछ पड़ोसी अशांति फैलाना चाहते हैं लेकिन उनसे निपटने के लिए सीमा पर तैनात बीएसएफ अपना काम बखूबी कर रही है. उन्होंने कहा कि इस परेड के शुरू होने के बाद जम्मू पहुंच रहे हैं माता वैष्णो देवी के श्रद्धालु या जम्मू कश्मीर घूमने जा रहे हैं पर्यटकों को आकर्षण का एक और केंद्र भी मिलेगा. फिलहाल ये परेड शनिवार और रविवार को आयोजित की जाएगी और आशा जताई जा रही है कि जल्द ही इस परेड को रोजाना शुरू किया जाएगा.

Jammu Kashmir News: श्रीनगर में आतंकियों ने सीआरपीएफ के बंकर पर ग्रेनेड फेंका, सुरक्षाबलों ने पूरे इलाके की घेराबंदी की

Mount Trishul Avalanche: उत्तराखंड में हिमस्खलन की घटना में चार नौसेना अधिकारियों की मौत, रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने जताया शोक

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

देश का पहला प्राइवेट रॉकेट इतिहास रचने को तैयार, श्री हरिकोटा से विक्रम-1 भरेगा उड़ान, US-चीन की उड़ेगी नींद
देश का पहला प्राइवेट रॉकेट इतिहास रचने को तैयार, श्री हरिकोटा से विक्रम-1 भरेगा उड़ान, US-चीन की उड़ेगी नींद
पोलावरम परियोजना: आंध्र प्रदेश BJP चीफ बोले, 'केंद्र के पूर्ण सहयोग से राज्य की बदलेगी तस्वीर'
पोलावरम परियोजना: आंध्र प्रदेश BJP चीफ बोले, 'केंद्र के पूर्ण सहयोग से राज्य की बदलेगी तस्वीर'
बेंगलुरु में 22 वर्षीय लॉ छात्रा की मौत, प्रेम संबंध विवाद में हत्या का आरोप; दो भाई गिरफ्तार
बेंगलुरु में 22 वर्षीय लॉ छात्रा की मौत, प्रेम संबंध विवाद में हत्या का आरोप; दो भाई गिरफ्तार
10,314 करोड़ रुपये के घोटाले में ED का बड़ा एक्शन, SAGA ग्रुप के करीबी रवि शंकर तिवारी गिरफ्तार
10,314 करोड़ रुपये के घोटाले में ED का बड़ा एक्शन, SAGA ग्रुप के करीबी रवि शंकर तिवारी गिरफ्तार

वीडियोज

Kiku Sharda ने खोला Kapil Sharma Show का बड़ा राज
Jennifer Winget की दूसरी शादी की खबरों ने बढ़ाई फैंस की खुशी
अफवाह या सच? Kiara Advani की दूसरी प्रेग्नेंसी की चर्चा तेज
'The Odyssey' Review: Christopher Nolan का विजुअल मास्टरपीस, IMAX में मिलेगा असली रोमांच
Supreme Court ने Samay Raina को लगाई सख्त फटकार, बढ़ीं मुश्किलें

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
देश का पहला प्राइवेट रॉकेट इतिहास रचने को तैयार, श्री हरिकोटा से विक्रम-1 भरेगा उड़ान, US-चीन की उड़ेगी नींद
देश का पहला प्राइवेट रॉकेट इतिहास रचने को तैयार, श्री हरिकोटा से विक्रम-1 भरेगा उड़ान, US-चीन की उड़ेगी नींद
मशहद के जिस इमाम रजा दरगाह में सुपुर्द-ए-खाक हुए थे अयातुल्ला खामनेई, वहां पर लगी आग
मशहद के जिस इमाम रजा दरगाह में सुपुर्द-ए-खाक हुए थे अयातुल्ला खामनेई, वहां पर लगी आग
देहरादून: राहुल गांधी के कार्यक्रम की तैयारियों के दौरान हादसा, कांग्रेस नेता अमर मेहता की मौत
देहरादून: राहुल गांधी के कार्यक्रम की तैयारियों के दौरान हादसा, कांग्रेस नेता अमर मेहता की मौत
रोहित शर्मा फिर हुए फ्लॉप, तो ये खिलाड़ी करने लगा ट्रेंड, टीम इंडिया में लाने की मांग तेज
रोहित शर्मा फिर हुए फ्लॉप, तो ये खिलाड़ी करने लगा ट्रेंड, टीम इंडिया में लाने की मांग तेज
OTT Watchlist: 6 महीने में ओटीटी पर सबसे ज्यादा देखे गए ये 6 सीरीज-फिल्में, 'धुरंधर' से आगे निकला ये शो
6 महीने में ओटीटी पर सबसे ज्यादा देखे गए ये 6 सीरीज-फिल्में, 'धुरंधर' से आगे निकला ये शो
'कई लोग आते तो कई जाते हैं', ISRO में इस्तीफों की बाढ़ पर जानें क्या बोले विज्ञान मंत्री जितेंद्र सिंह
'कई लोग आते तो कई जाते हैं', ISRO में इस्तीफों की बाढ़ पर जानें क्या बोले विज्ञान मंत्री जितेंद्र सिंह
Explained: क्या 7 महीनों में जाएगी बालेन शाह की सत्ता? कैसे नेपाली PM बनाने वाले Gen-Z खिलाफ हुए, जानें पूरा मामला
क्या 7 महीनों में जाएगी बालेन शाह की सत्ता? कैसे नेपाली PM बनाने वाले Gen-Z खिलाफ हुए?
सोनम वांगचुक का अनशन जारी, अब AIMIM चीफ असदुद्दीन ओवैसी ने सरकार से कर दी ये मांग
सोनम वांगचुक का अनशन जारी, अब AIMIM चीफ असदुद्दीन ओवैसी ने सरकार से कर दी ये मांग
Embed widget