एक्सप्लोरर

Jammu and Kashmir: BSF ने पाकिस्तानी साजिश को किया नाकाम, भूमिगत सुरंग का लगाया पता

BSF foils Pakistani Conspiracy: 15 दिन पहले ही बीएसएफ के जवानों ने जैश-ए-मोहम्मद (जेएम) संगठन के दो आत्मघाती हमलावरों को मार गिराया था, जो पाकिस्तान से भारत की सीमा में घुसपैठ कर रहे थे.

BSF foils Pakistani conspiracy: जम्मू कश्मीर सीमा से लगे सांबा बॉर्डर पर सीमा सुरक्षा बल (BSF) को एक सुरंग का पता चला है. बुधवार की देर शाम इस सुरंग की जानकारी बीएसएफ को पता चली. फिलहाल अंधेरा होने की वजह से काम रोक दिया गया है. बीएसएफ को इस बात का शक है कि इस सुरंग का इस्तेमाल मादक पदार्थों की तस्करी (Narcotics Smuggling) आदि के लिए किया जाता रहा होगा. अब गुरुवार को इस सुरंग की जांच को आगे बढ़ाया जाएगा. 15 दिन पहले ही बीएसएफ के जवानों ने जैश-ए-मोहम्मद (जेएम) संगठन के दो आत्मघाती हमलावरों को मार गिराया था, जो पाकिस्तान से भारत की सीमा में घुसपैठ कर रहे थे.

बीएसएफ (जम्मू) के उप महानिरीक्षक एस पी एस संधू (SPS Sandhu) ने कहा कि सांबा में बाड़ के पास एक सामान्य क्षेत्र में एक छोटा सी जगह, जिसे एक संदिग्ध सुरंग माना जा रहा था, पाया गया है. संधू, जो बल के जनसंपर्क अधिकारी हैं उन्होंने संदिग्ध सुरंग की कुछ तस्वीरें साझा करते हुए कहा, ''अंधेरे के कारण आगे की खोज नहीं की जा सकी. सुबह रोशनी में विस्तृत खोज की जाएगी.'' हालांकि, बीएसएफ के सूत्रों ने बताया कि कहा कि शाम करीब साढ़े पांच बजे चक फकीरा के सीमा चौकी इलाके में सुरंग रोधी अभियान के दौरान जवानों ने संदिग्ध सुरंग का पता लगाया.

भारतीय सीमा से महज 900 मीटर की दूरी पर है सुरंग
एक अधिकारी ने नाम न बताने की शर्त पर कहा, ''आईबी से 150 मीटर की दूरी पर और सीमा की बाड़ से 50 मीटर की दूरी पर एक नई खोदी गई सुरंग का पता पाकिस्तानी चौकी चमन खुर्द (फियाज) के सामने लगाया गया, जो भारत की ओर से 900 मीटर की दूरी पर है." उन्होंने कहा कि इसकी शुरुआत सीमा चौकी चक फकीरा से लगभग 300 मीटर और अंतिम भारतीय गांव से 700 मीटर की दूरी पर है. 

22 अप्रैल की मुठभेड़ के बाद सुरंग का पता लगाने के लिए अभियान जारी था
बीएसएफ ने जम्मू के सुंजवां इलाके में 22 अप्रैल को हुई मुठभेड़ के बाद अंतरराष्ट्रीय सीमा (आईबी) के साथ किसी भी सुरंग का पता लगाने के लिए बड़े पैमाने पर अभियान शुरू किया है. जब केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (सीआईएसएफ) के जवानों को ले जा रही एक बस पर हमला करने के बाद आत्मघाती जैकेट पहने दो भारी हथियारों से लैस जैश-ए-मोहम्मद आतंकवादियों को मुठभेड़ में मार गिराया गया. मुठभेड़ में सीआईएसएफ का एक सहायक उप निरीक्षक शहीद हो गया और दो पुलिसकर्मियों समेत नौ सुरक्षाकर्मी घायल हो गए.

यह भी पढ़ेंः

UP और उत्तराखंड में 21 सालों से था इस बात का विवाद, CM योगी ने ऐसे किया निपटारा

MCD: AAP का बीजेपी पर निशाना, कहा- दिल्ली में 'कूड़े' पर हो रही राजनीति, भ्रष्टाचार में लिप्त है पूरी पार्टी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

परीक्षा संशोधन बिल बन गया कानून, राष्ट्रपति ने लगाई मुहर
परीक्षा संशोधन बिल बन गया कानून, राष्ट्रपति ने लगाई मुहर
LPG सिलेंडर 200 रुपए सस्ता, कोलकाता-दिल्ली समेत कहां-कहां घटे दाम?
LPG सिलेंडर 200 रुपए सस्ता, कोलकाता-दिल्ली समेत कहां-कहां घटे दाम?
PM मोदी-पीयूष गोयल का बनाया मॉर्फ्ड वीडियो! पुलिस ने दर्ज की FIR दर्ज
PM मोदी-पीयूष गोयल का बनाया मॉर्फ्ड वीडियो! पुलिस ने दर्ज की FIR दर्ज
अपने गांव पहुंचकर सोनम वांगुचक ने जारी किया पहला वीडियो, सरकार से की अपील
अपने गांव पहुंचकर सोनम वांगुचक ने जारी किया पहला वीडियो, सरकार से की अपील

वीडियोज

जंतर मंतर की पुलिस फाइल्स!
Nia Sharma ने किया Relationship Soft Launch? Sikander Singh संग Photos ने मचाई हलचल
Bollywood News: अभिषेक बच्चन से क्यों टूटी थी करिश्मा कपूर की सगाई? सालों बाद डायरेक्टर के इस बड़े दावे ने मचाया तहलका! (31.07.26)
Sairaab:😱Ishan-Nayanika के रिश्ते पर परिजनों का बवाल, मुश्किल घड़ी में बुरी तरह टूटी Nayanika #sbs
PM Modi Video | Gen-Alpha: Gen-Alpha की आवाज...मोदी हैं तो विकास मुमकिन | NEET Paper Leak

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
महाराष्ट्र में बारिश का कहर, रेड अलर्ट के बीच उफान पर नदियां; स्कूल बंद
महाराष्ट्र में बारिश का कहर, रेड अलर्ट के बीच उफान पर नदियां; स्कूल बंद
परीक्षा संशोधन बिल बन गया कानून, राष्ट्रपति ने लगाई मुहर
परीक्षा संशोधन बिल बन गया कानून, राष्ट्रपति ने लगाई मुहर
World Cup टीम में भुवनेश्वर के चयन पर अश्विन का बड़ा बयान, पढ़िये
World Cup टीम में भुवनेश्वर के चयन पर अश्विन का बड़ा बयान, पढ़िये
'आई लव यू बाबा...,' सलमान खान ने 'बड़े भाई' संजय दत्त को गले लगाते हुए शेयर की तस्वीर, फैंस बोले- 'कुछ रिश्ते खास होते हैं'
'आई लव यू बाबा...',सलमान खान ने 'बड़े भाई' संजय दत्त को गले लगाते हुए शेयर की तस्वीर
84,084 करोड़ की 'समुद्र मंथन स्कीम', जानें आज कैबिनेट में क्या लिए गए फैसले
84,084 करोड़ की 'समुद्र मंथन स्कीम', जानें आज कैबिनेट में क्या लिए गए फैसले
'हम नजर रख रहे..., यूएस की 100% टैरिफ की धमकी पर भारत का आया रिएक्शन
'हम नजर रख रहे..., यूएस की 100% टैरिफ की धमकी पर भारत का आया रिएक्शन
Carpenter Tool Haircut Viral Video : हेयरकट के लिए चला दिया बढ़ई का औजार! लोग बोले- रोंगटे खड़े हो गए
हेयरकट के लिए चला दिया बढ़ई का औजार! लोग बोले- रोंगटे खड़े हो गए
Fridge Storage Tips: भूलकर भी फ्रिज में न रखें ये 10 चीजें, स्वाद और सेहत पर पड़ेगा असर
भूलकर भी फ्रिज में न रखें ये 10 चीजें, स्वाद और सेहत पर पड़ेगा असर
Embed widget