एक्सप्लोरर

जैश के मंसूबे फेल, सेना और BSF ने नाकाम की LoC पर घुसपैठ की साजिश, हिरासत में PAK गाइड

बीएसएफ और भारतीय सेना के संयुक्त ऑपरेशन के दौरान पाकिस्तानी नागरिक को पकड़ा गया, जो जैश-ए-मोहम्मद (जेईएम) के चार हथियारबंद आतंकवादियों को भारतीय सीमा में घुसपैठ कराने में मदद कर रहा था.

India-Pakistan Border: सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) और भारतीय सेना ने राजौरी जिले के तारकुंडी सेक्टर में नियंत्रण रेखा (एलओसी) पर घुसपैठ की कोशिश को नाकाम कर दिया. सुरक्षा बलों ने राजौरी के तारकुंडी में सीमा रेखा के पास से एक पाकिस्तानी गाइड को पकड़ा है.

जानकारी के अनुसार, सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) और भारतीय सेना के संयुक्त ऑपरेशन के दौरान पाकिस्तानी नागरिक को पकड़ा गया, जो जैश-ए-मोहम्मद (जेईएम) के चार हथियारबंद आतंकवादियों को भारतीय सीमा में घुसपैठ कराने में मदद कर रहा था.

सुरक्षा बलों की हिरासत में पाकिस्तानी नागरिक

सतर्क सैनिकों की त्वरित कार्रवाई से इस घुसपैठ को नाकाम कर दिया गया. पकड़े गए युवक के पास से एक मोबाइल फोन और पाकिस्तानी मुद्रा सहित संवेदनशील वस्तुएं बरामद की गई हैं. फिलहाल पाकिस्तानी नागरिक सुरक्षा बलों की हिरासत में है और पूछताछ की जा रही है, ताकि सीमा पार के आतंकी नेटवर्क और हैंडलर्स की जानकारी मिल सके.

अंतरराष्ट्रीय सीमाओं पर सेना की चौकसी बढ़ी

इसके अलावा, सुरक्षा बलों ने नियंत्रण रेखा पर निगरानी को और भी बढ़ा दिया है, ताकि भविष्य में घुसपैठ की कोशिश को रोका जा सके. पाकिस्तानी गाइड की गिरफ्तारी ऐसे समय में हुई है, जब अमरनाथ यात्रा को लेकर बीएसएफ ने अंतरराष्ट्रीय सीमाओं की चौकसी और सख्त कर दी है. पाकिस्तान की साजिशों पर पैनी नजर रखी जा रही है.

सुरक्षा एजेंसियों को इनपुट मिले हैं कि पाकिस्तान की ओर से अमरनाथ यात्रा को बाधित करने की साजिश रची जा रही है. आशंका जताई जा रही है कि आतंकवादी इस धार्मिक यात्रा को निशाना बना सकते हैं, जिससे सुरक्षा व्यवस्था को और अधिक सख्त कर दिया गया है.

3 जुलाई से शुरू हो रही अमरनाथ यात्रा

बीएसएफ ने भारत-पाक अंतरराष्ट्रीय सीमा पर चौकसी को पहले से कहीं अधिक कड़ा कर दिया है. अब सीमाओं पर न सिर्फ सेना बल तैनात किया गया है, बल्कि तकनीकी संसाधनों का भी इस्तेमाल हो रहा है. बता दें कि अमरनाथ यात्रा 3 जुलाई से शुरू हो रही है. यात्रा को लेकर जम्मू-कश्मीर प्रशासन की तैयारियां अब अंतिम चरण में हैं. श्री अमरनाथजी श्राइन बोर्ड के अनुसार, इस साल यात्रा 3 जुलाई से शुरू होगी और 9 अगस्त तक चलेगी.

ये भी पढ़ें:- सुप्रीम कोर्ट से ललित मोदी को बड़ा झटका, अब BCCI को देने पड़ेंगे करोड़ों रुपये

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

रेस कोर्स मस्जिद को नोटिस पर भड़की AIMPLB, कहा- 'कार्रवाई बेहद चिंताजनक'
रेस कोर्स मस्जिद को नोटिस पर भड़की AIMPLB, कहा- 'कार्रवाई बेहद चिंताजनक'
सौरव दास और आशुतोष रांका ने कोर्ट से किया वादा, ‘जंतर मंतर पर प्रोटेस्ट नहीं करेंगे, जब तक कि...’
सौरव दास और आशुतोष रांका ने कोर्ट से किया वादा, ‘जंतर मंतर पर प्रोटेस्ट नहीं करेंगे, जब तक कि...’
एसआईआर के खिलाफ बड़े मार्च की तैयारी, अभिजीत दीपके -राकेश टिकैत समेत पहुंचेंगे ये नेता
एसआईआर के खिलाफ बड़े मार्च की तैयारी, अभिजीत दीपके -राकेश टिकैत समेत पहुंचेंगे ये नेता
प्रियंका गांधी के बेटे की खिंची तस्वीर पर विवाद, रेहान वाड्रा बोले- मैंने मना कर दिया तो...
प्रियंका गांधी के बेटे की खिंची तस्वीर पर विवाद, रेहान वाड्रा बोले- मैंने मना कर दिया तो...

वीडियोज

Sansani: बॉलीवुड पर लॉरेंस की खूनी नजर!
UP कांग्रेस के हाथ SIR की कौन सी 'फाइल'?
जमानत मिलने से पहले High Court ने Saurabh Das-Ashutosh Ranka को फटकारा!
सितारों की कड़ी सुरक्षा..'प्लान A' फेेल हुआ!
'दुश्मन' कौन 'अराजक' मौन?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
एसआईआर के खिलाफ बड़े मार्च की तैयारी, अभिजीत दीपके -राकेश टिकैत समेत पहुंचेंगे ये नेता
एसआईआर के खिलाफ बड़े मार्च की तैयारी, अभिजीत दीपके -राकेश टिकैत समेत पहुंचेंगे ये नेता
परविंदर सिंह झोटा हत्याकांड में एक्शन, सब डिवीजन DSP और ड्रग इंस्पेक्टर सस्पेंड
परविंदर सिंह झोटा हत्याकांड में एक्शन, सब डिवीजन DSP और ड्रग इंस्पेक्टर सस्पेंड
रांका और सौरव को बड़ी राहत: 7 दिनों के बाद रिहाई के आदेश, दीपके ने शेयर किया SRK का ये क्लिप
रांका और सौरव को बड़ी राहत: 7 दिनों के बाद रिहाई के आदेश, दीपके ने शेयर किया SRK का ये क्लिप
न्यूजीलैंड के इन 3 खिलाड़ियों से टीम इंडिया को रहना होगा सावधान, अकेले पलट सकते हैं बाजी
न्यूजीलैंड के इन 3 खिलाड़ियों से टीम इंडिया को रहना होगा सावधान, अकेले पलट सकते हैं बाजी
रश्मिका से शादी के लिए हां करने में विजय ने क्यों लिया था 1 साल? 'कॉफी विद करण 9' में खोला राज
रश्मिका से शादी के लिए हां करने में विजय ने क्यों लिया था 1 साल? 'कॉफी विद करण 9' में खोला राज
दुनिया के सामने आया 'मक्का रक्षा समझौते' का मसौदा, जानें किन-किन शर्तों पर सहमति
दुनिया के सामने आया 'मक्का रक्षा समझौते' का मसौदा, जानें किन-किन शर्तों पर सहमति
Explained: भारत में पाकिस्तान के 'कसीदे' से US ट्रेड डील तक! मार्को रूबियो के दौरे की 5 बड़ी बातें
भारत में PAK के 'कसीदे' से US ट्रेड डील तक! मार्को रूबियो के दौरे की 5 बड़ी बातें
Collab हो गया...भारत-पाक के स्कैमर्स ने मिल लूटा कनाडा का बैंक
Collab हो गया...भारत-पाक के स्कैमर्स ने मिल लूटा कनाडा का बैंक
Embed widget