एक्सप्लोरर

बेटे विजयेंद्र को कर्नाटक BJP की कमान सौंपे जाने पर बोले येद‍ियुरप्‍पा, 'प्रदेश अध्यक्ष बनाने के लिए...'

Vijayendra Yediyurappa: पूर्व सीएम बीएस येदियुरप्पा ने छोटे बेटे विजयेंद्र येदियुरप्पा को कर्नाटक का प्रदेश अध्‍यक्ष बनाए जाने पर कहा क‍ि उनको इसकी उम्‍मीद नहीं थी.

Karnataka BJP Chief Vijayendra Yediyurappa: बीजेपी ने शुक्रवार (10 नवंबर) को कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री बीएस येदियुरप्पा के बेटे विजयेंद्र येदियुरप्पा (Vijayendra Yediyurappa) को राज्य इकाई का प्रमुख नियुक्त किया. इसके जर‍िये पार्टी ने युवा पीढ़ी को नेतृत्‍व सौंपने का कार्यकर्ताओं को एक स्‍पष्‍ट संदेश द‍िया है, लेक‍िन बीएस येदियुरप्पा का कहना है क‍ि उनको इसकी ब‍िल्‍कुल भी उम्‍मीद नहीं थी. उन्होंने कभी भी नई दिल्ली में पार्टी नेतृत्व से इसके लिए नहीं कहा था. 

न्‍यूज एजेंसी पीटीआई के मुताब‍िक, पूर्व मुख्यमंत्री ने विश्वास जताया कि विजयेंद्र संगठन को मजबूत करने के लिए पार्टी में सभी को एक साथ लेकर चलेंगे. उन्‍होंने कहा कि व‍िजयेंद्र यह भी सुनिश्चित करेंगे कि आगामी लोकसभा चुनावों में बीजेपी राज्य की कुल 28 लोकसभा सीटों में से 25 से अधिक सीटें जीते. 

येदियुरप्पा ने एक सवाल के जवाब में कहा, ''हममें से किसी ने भी उम्मीद नहीं की थी, चाहे आप मानें या न मानें, एक दिन भी मैंने दिल्ली में किसी से विजयेंद्र को प्रदेश अध्यक्ष बनाने की पैरवी नहीं की. आप किसी से भी पूछ सकते हैं.'' 

'बेटे की नई न‍ियुक्‍त‍ि में मेरी भूम‍िका नहीं' 

व‍िजयेंद्र नई न‍ियुक्‍त‍ि से पहले तक पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष पद पर थे. पूर्व सीएम येद‍ियुरप्‍पा ने कहा क‍ि इस मामले में अंतिम निर्णय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह और बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने लिया. इस बीच मेरी कोई भूमिका नहीं थी.  

विजयेंद्र को माना जाता है कुशल संगठनात्मक नेता  

गौरतलब है क‍ि व‍िजयेंद्र पूर्व सीएम येदियुरप्पा के छोटे बेटे हैं तथा शिवमोग्गा जिले के शिकारीपुरा से पहली बार विधायक निर्वाचित हुए हैं. नलिन कुमार कतील की जगह लेने वाले विधायक विजयेंद्र को कुशल संगठनात्मक नेता माना जाता है.

कतील ओबीसी (अन्य पिछड़ा वर्ग) समुदाय से आते हैं. येदियुरप्पा के राजनीतिक उत्तराधिकारी के तौर पर देखे जाने वाले विजयेंद्र (47) की नियुक्ति के साथ ही कई महीनों से चल रही अटकलों पर विराम लग गया. येदियुरप्पा बीजेपी की शीर्ष संगठनात्मक इकाई, संसदीय बोर्ड के सदस्य भी हैं. उनके बड़े बेटे बीवाई राघवेंद्र लोकसभा सदस्य हैं. 

यह भी पढ़ें: 'बधाई...', बीएस येदियुरप्पा के बेटे को BJP ने बनाया कर्नाटक का पार्टी चीफ तो कांग्रेस ने कसा परिवारवाद वाला तंज

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अनंतनाग में आतंकी हमले के बाद एक्शन में सिक्योरिटी फोर्स, पूरे कश्मीर घाटी से 1,000 OGWs लिए गए हिरासत में
अनंतनाग में आतंकी हमले के बाद एक्शन में सिक्योरिटी फोर्स, पूरे कश्मीर घाटी से 1,000 OGWs लिए गए हिरासत में
कैसे 1997 में पेपर लीक प्रदर्शन ने धर्मेंद्र प्रधान को बनाया छात्र नेता, आज उसी तरह के मामले में हो रही उनके इस्तीफे की मांग
कैसे 1997 में पेपर लीक प्रदर्शन ने धर्मेंद्र प्रधान को बनाया छात्र नेता, आज उसी तरह के मामले में हो रही उनके इस्तीफे की मांग
जंतर-मंतर पर प्रदर्शनकारियों की पत्थरबाजी के बाद पुलिस का लाठीचार्ज, दागे आंसू गैस के गोले
जंतर-मंतर पर प्रदर्शनकारियों की पत्थरबाजी के बाद पुलिस का लाठीचार्ज, दागे आंसू गैस के गोले
धर्मेंद्र प्रधान इस्तीफा देंगे या नहीं? केंद्र सरकार के बड़े अधिकारी ने साफ कर दी तस्वीर
धर्मेंद्र प्रधान इस्तीफा देंगे या नहीं? केंद्र सरकार के बड़े अधिकारी ने साफ कर दी तस्वीर

वीडियोज

अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti
अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti #autolive
Chugalkhor Aunty: चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा
Bollywood News: शाहरुख खान की 'किंग' की रिलीज अफवाहों पर विराम, 24 दिसंबर 2026 को होगा बड़ा धमाका (22-07-2026)
E20 ethanol: अब ATM से निकलेगा इथेनॉल! |ABPLIVE

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
छात्रों पर लाठीचार्ज से आहत अन्ना हजारे करेंगे आंदोलन, पीएम मोदी को चिट्ठी लिखकर कहा- लोकतंत्र में दमन…
छात्रों पर लाठीचार्ज से आहत अन्ना हजारे करेंगे आंदोलन, पीएम मोदी को चिट्ठी लिखकर कहा- लोकतंत्र में दमन…
छात्रों के आंदोलन का जिक्र कर प्रियंका चतुर्वेदी बोलीं, 'वे किसी राजनीतिक एजेंडे के तहत...'
छात्रों के आंदोलन का जिक्र कर प्रियंका चतुर्वेदी बोलीं, 'वे किसी राजनीतिक एजेंडे के तहत...'
CJP Protest LIVE: जंतर-मंतर पर झड़प में 2 ACP और 2 इंस्पेक्टर घायल, आंसू गैस के बाद पुलिस का लाठीचार्ज
LIVE: जंतर-मंतर पर झड़प में 2 ACP और 2 इंस्पेक्टर घायल, आंसू गैस के बाद पुलिस का लाठीचार्ज
'हार के डर...', जिम्बाब्वे टी20 सीरीज से पहले श्रेयस अय्यर की प्रेस कॉन्फ्रेंस की मुख्य बातें
'हार के डर...', जिम्बाब्वे टी20 सीरीज से पहले श्रेयस अय्यर की प्रेस कॉन्फ्रेंस की मुख्य बातें
अनुपम खेर ने स्टूडेंट प्रोटेस्ट को किया सपोर्ट, पर बोले- इसे पॉलिटिकल मत बनाओ
अनुपम खेर ने स्टूडेंट प्रोटेस्ट को किया सपोर्ट, पर बोले- इसे पॉलिटिकल मत बनाओ
Explained: 380 दिन के किसान और 103 के एंटी CAA से बड़ा छात्र आंदोलन! इन दोनों से ज्यादा CJP को जन समर्थन क्यों?
380 दिन के किसान और 103 के एंटी CAA से बड़ा छात्र आंदोलन! दोनों से ज्यादा CJP को समर्थन क्यों?
PM मोदी की माफी से लेकर स्टूडेंट प्रोटेस्ट तक...पेपर लीक मामले पर राहुल गांधी की प्रेस कॉन्फ्रेंस की 10 बड़ी बातें
PM मोदी की माफी से स्टूडेंट प्रोटेस्ट तक...पेपर लीक मामले पर राहुल गांधी की प्रेस कॉन्फ्रेंस की 10 बड़ी बातें
'हॉर्मुज में जहाज पर हुआ हमला तो उड़ा देंगे पुल-पावर प्लांट', ट्रंप ने ईरान को दी सीधी धमकी
'हॉर्मुज में जहाज पर हुआ हमला तो उड़ा देंगे पुल-पावर प्लांट', ट्रंप ने ईरान को दी सीधी धमकी
Embed widget