एक्सप्लोरर

कर्नाटक उपचुनाव के नतीजों के बाद येदियुरप्पा का आरोप, कांग्रेस-जेडीएस ने किया धन-बल का इस्तेमाल

कर्नाटक में 5 सीटों पर हुए उपचुनाव में 4 सीटों पर हारने के बाद बीजेपी हार की वजहों पर मंथन करने की बात कह रही है. येदियुरप्पा ने कहा है कि वह हार स्वीकार करते हैं और नतीजों पर आत्ममंथन करेंगे.

नई दिल्ली: कर्नाटक में 5 सीटों पर हुए उपचुनाव में 4 सीटों पर हारने के बाद बीजेपी हार की वजहों पर मंथन करने की बात कह रही है. पार्टी के वरिष्ट नेता येदियुरप्पा ने कहा है कि वह हार स्वीकार करते हैं और अब नतीजों पर आत्ममंथन करेंगे. साथ ही उन्होंने आगे कहा कि 2019 के लोकसभा चुनावों से पहले पार्टी को मजबूत किया जाएगा. इसके साथ ही बी एस येदियुरप्पा ने आरोप लगाया कि कांग्रेस और जनता दल (सेक्यूलर) ने उपचुनावों को जीतने के लिये धन और बाहुबल का इस्तेमाल किया. बी एस येदियुरप्पा ने कहा, ‘‘सच यह है कि इन चुनावों में धन और शराब की बड़ी भूमिका है. कांग्रेस और जद (एस) ने धन और बल का इस्तेमाल कर चुनाव जीता है.’’ बीजेपी ने शिवमोगा लोकसभा सीट पर चुनाव जीता है लेकिन बेल्लारी सीट पर उसे कांग्रेस से शिकस्त का सामना करना पड़ा है. कांग्रेस ने जामखांडी विधानसभा सीट पर हुए उपचुनावों में भी जीत हासिल की है. कांग्रेस की गठबंधन सहयोगी जद (एस) ने मांड्या लोकसभा सीट पर जीत हासिल की है और रामनगर विधानसभा सीट से मुख्यमंत्री एच डी कुमारस्वामी की पत्नी अनीता ने चुनाव जीता है. येदियुरप्पा ने कहा कि उपचुनाव के नतीजों ने एक बार फिर साबित कर दिया है कि कांग्रेस और जद (एस) साजिश रचने में माहिर हैं. उन्होंने कहा, ‘‘हार के बाद हम चुप नहीं बैठेंगे. हमने सिर्फ बेल्लारी लोकसभा सीट गंवाई है. हम अपने प्रदर्शन पर आत्ममंथन करेंगे जिससे हम 2019 के चुनाव जीत सकें.’’ बी एस येदियुरप्पा ने कहा, ‘‘इसमें कोई संदेह नहीं कि हम 22 से 23 लोकसभा सीटें जीतेंगे. मैं जल्द ही कर्नाटक दौरा करूंगा.’’

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

एजेंट के जाल में फंसी महिला मस्कट में 25 दिनों तक रही कैद, फिर एक कॉल और ऐसे लौटी भारत
एजेंट के जाल में फंसी महिला मस्कट में 25 दिनों तक रही कैद, फिर एक कॉल और ऐसे लौटी भारत
पाक में सेना के हेडक्वार्टर पर फायरिंग में सुरक्षाकर्मी की मौत, हमलावर को भी मार गिराया
पाक में सेना के हेडक्वार्टर पर फायरिंग में सुरक्षाकर्मी की मौत, हमलावर को भी मार गिराया
मूसलाधार बारिश, फ्लैश फ्लड की आशंका, 45 जगहों पर अलर्ट…, मैदान से पहाड़ तक आसमानी आफत
मूसलाधार बारिश, फ्लैश फ्लड की आशंका, 45 जगहों पर अलर्ट…, मैदान से पहाड़ तक आसमानी आफत
शेख हसीना के प्रत्यर्पण की मांग पर आया भारत का रिएक्शन, कहा- 'हम अपनी...'
शेख हसीना के प्रत्यर्पण की मांग पर आया भारत का रिएक्शन, कहा- 'हम अपनी...'

वीडियोज

Sansani: एक सॉफ्टवेयर इंजीनियर की खतरनाक मिस्ट्री !
The Traitors 2 का नया Sneak Peek Out, Rhea Chakraborty से Mallika Sherawat तक दिखा बड़ा Drama
Lock Upp 2 की Success Party में Shreya Kalra का जलवा, Farhana Bhatt समेत सितारों ने बिखेरा Glamour
Salman Khan की Seven Dogs 21 August को India में रिलीज, Sanjay Dutt का होगा खास Cameo
Amruta Khanvilkar ने Divorce Rumours पर जताई नाराजगी, Legal Action की दी चेतावनी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मूसलाधार बारिश, फ्लैश फ्लड की आशंका, 45 जगहों पर अलर्ट…, मैदान से पहाड़ तक आसमानी आफत
मूसलाधार बारिश, फ्लैश फ्लड की आशंका, 45 जगहों पर अलर्ट…, मैदान से पहाड़ तक आसमानी आफत
बिहार: 'UP के शिक्षकों के साथ…', ट्रांसफर-पोस्टिंग पर बड़ी खबर
बिहार: 'UP के शिक्षकों के साथ…', ट्रांसफर-पोस्टिंग पर बड़ी खबर
पुर्तगाल क्रिकेट टीम का हुआ एलान, ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी बना कप्तान
पुर्तगाल क्रिकेट टीम का हुआ एलान, ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी बना कप्तान
गोवा में पेंट हाउस, मुंबई में करोड़ों का बंगला, 100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
JPC भेजा जाएगा FCRA बिल, विरोध के बीच सरकार का बड़ा कदम
JPC भेजा जाएगा FCRA बिल, विरोध के बीच सरकार का बड़ा कदम
शेख हसीना के प्रत्यर्पण की मांग पर आया भारत का रिएक्शन, कहा- 'हम अपनी...'
शेख हसीना के प्रत्यर्पण की मांग पर आया भारत का रिएक्शन, कहा- 'हम अपनी...'
हमले को लेकर ममता बनर्जी का आया पहला रिएक्शन, कहा - 'मेरे सीने में...'
हमले को लेकर ममता बनर्जी का आया पहला रिएक्शन, कहा - 'मेरे सीने में...'
क्या है मून बेस प्रोग्राम, जिसके लिए NASA ने ISRO को किया इनवाइट?
क्या है मून बेस प्रोग्राम, जिसके लिए NASA ने ISRO को किया इनवाइट?
Embed widget