एक्सप्लोरर

केरल में फंसा ब्रिटेन का F-35 फाइटर जेट, मरम्मत की कोशिशें फेल, अब टुकड़ों में बंटकर पहुंचेगा इंग्लैड

UK f-35 Fighter Jet: केरल में रॉयल नेवी के फाइटर जेट की लैंडिंग के बाद से यूनाइटेड किंगडम से एक्सपर्ट इंजीनियरों की एक टीम को तैनात किया है. वे भी इस प्लेन की खराबी को दूर नहीं कर पाए.

UK f-35 Fighter Jet: ब्रिटिश रॉयल नेवी का एक F-35B लाइटनिंग II फाइटर जेट 14 जून, 2025 से तिरुवनंतपुरम अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर खड़ा है. अमेरिका में बने इस फाइटर जेट को दुनिया के आधुनिक विमानों में से एक माना जाता है. इंडो-पैसिफिक क्षेत्र में एक मिशन के दौरान केरल में इसकी इमरजेंसी लैंडिंग करनी पड़ी थी. कई बार रिपेयरिंग के बाद भी यह विमान उड़ान भरने की स्थिति में नहीं है.

टुकड़ों में वापस ब्रिटेन जाएगा यूके का फाइटर जेट

केरल में रॉयल नेवी के फाइटर जेट की लैंडिंग के बाद से यूनाइटेड किंगडम से एक्सपर्ट इंजीनियरों की एक टीम को तैनात किया है, जो एडवांस्ड उपकरणों के साथ यहां पहुंचे हैं. हालांकि वे भी इस प्लेन की खराबी को दूर नहीं कर पाए. सूत्रों के मुताबिक अब इस फाइटर जेट को टुकड़े-टुकड़े करके सैन्य कार्गो विमान के जरिए वापस ब्रिटेन ले जाया जाएगा. टुकड़-टुकड़े कर वापस ब्रिटेन जाएगा F-35 फाइटर जेट, 

उड़ान भरने की सभी कोशिशें फेल

विमान को फिर से उड़ान भरने के लिए तैयार करने की सभी कोशिशें फेल हो चुकी है. इस वजह से अब विमान को टुकड़ों में वापस ले जाने के अलावा कोई और विकल्प नहीं है. HMS प्रिंस ऑफ वेल्स कैरियर स्ट्राइक ग्रुप का यह विमान 918 करोड़ रुपये का है. F-35B पांचवीं पीढ़ी का एकमात्र फाइटर जेट है, जिसमें छोटी उड़ान और वर्टिकल लैंडिंग की कैपेसिटी है.

भारतीय वायु सेना की ओर से कि रॉयल नेवी के अनुरोध पर सैन्य सहायता प्रदान की गई थी. F-35B फाइटर जेट इंडो-पैसिफिक क्षेत्र में एक बड़े ब्रिटिश नौसैनिक अभियान ऑपरेशन हाईमास्ट में आग लेने आया था. इस मिशन में रॉयल नेवी के HMS प्रिंस ऑफ वेल्स और 4,500 तक कर्मी शामिल हैं.

केरल में हुई थी इमरजेंसी लैंडिंग

रॉयल नेवी का यह विमान केरल के तट से लगभग 100 नॉटिकल मील की दूरी पर उड़ रहा था, जब इसने इमरजेंसी का ऐलान किया. भारत के इंटीग्रेटेड एयर कमांड एंड कंट्रोल सिस्टम ने इसे लैंडिंग की अनुमति दे दी. भारतीय वायुसेना के मुताबिक यह जेट भारत के एयर डिफेंस आइडेंटिफिकेशन जोन के बाहर उड़ रहा था.

ये भी पढ़ें:  जवानों को मिलेगी ड्रोन वॉर की ट्रेनिंग, भविष्य के लिए तैयार होगी सेना: लेफ्टिनेंट जनरल देवेंद्र शर्मा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

एजेंट के जाल में फंसी महिला मस्कट में 25 दिनों तक रही कैद, फिर एक कॉल और ऐसे लौटी भारत
एजेंट के जाल में फंसी महिला मस्कट में 25 दिनों तक रही कैद, फिर एक कॉल और ऐसे लौटी भारत
पाक में सेना के हेडक्वार्टर पर फायरिंग में सुरक्षाकर्मी की मौत, हमलावर को भी मार गिराया
पाक में सेना के हेडक्वार्टर पर फायरिंग में सुरक्षाकर्मी की मौत, हमलावर को भी मार गिराया
मूसलाधार बारिश, फ्लैश फ्लड की आशंका, 45 जगहों पर अलर्ट…, मैदान से पहाड़ तक आसमानी आफत
मूसलाधार बारिश, फ्लैश फ्लड की आशंका, 45 जगहों पर अलर्ट…, मैदान से पहाड़ तक आसमानी आफत
शेख हसीना के प्रत्यर्पण की मांग पर आया भारत का रिएक्शन, कहा- 'हम अपनी...'
शेख हसीना के प्रत्यर्पण की मांग पर आया भारत का रिएक्शन, कहा- 'हम अपनी...'

वीडियोज

The Traitors 2 का नया Sneak Peek Out, Rhea Chakraborty से Mallika Sherawat तक दिखा बड़ा Drama
Lock Upp 2 की Success Party में Shreya Kalra का जलवा, Farhana Bhatt समेत सितारों ने बिखेरा Glamour
Salman Khan की Seven Dogs 21 August को India में रिलीज, Sanjay Dutt का होगा खास Cameo
Amruta Khanvilkar ने Divorce Rumours पर जताई नाराजगी, Legal Action की दी चेतावनी
Govinda ने मां Nirmala Devi को खोने का दर्द किया बयां, बोले- लगा सब कुछ खत्म हो गया

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मूसलाधार बारिश, फ्लैश फ्लड की आशंका, 45 जगहों पर अलर्ट…, मैदान से पहाड़ तक आसमानी आफत
मूसलाधार बारिश, फ्लैश फ्लड की आशंका, 45 जगहों पर अलर्ट…, मैदान से पहाड़ तक आसमानी आफत
बिहार: 'UP के शिक्षकों के साथ…', ट्रांसफर-पोस्टिंग पर बड़ी खबर
बिहार: 'UP के शिक्षकों के साथ…', ट्रांसफर-पोस्टिंग पर बड़ी खबर
पुर्तगाल क्रिकेट टीम का हुआ एलान, ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी बना कप्तान
पुर्तगाल क्रिकेट टीम का हुआ एलान, ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी बना कप्तान
गोवा में पेंट हाउस, मुंबई में करोड़ों का बंगला, 100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
JPC भेजा जाएगा FCRA बिल, विरोध के बीच सरकार का बड़ा कदम
JPC भेजा जाएगा FCRA बिल, विरोध के बीच सरकार का बड़ा कदम
शेख हसीना के प्रत्यर्पण की मांग पर आया भारत का रिएक्शन, कहा- 'हम अपनी...'
शेख हसीना के प्रत्यर्पण की मांग पर आया भारत का रिएक्शन, कहा- 'हम अपनी...'
हमले को लेकर ममता बनर्जी का आया पहला रिएक्शन, कहा - 'मेरे सीने में...'
हमले को लेकर ममता बनर्जी का आया पहला रिएक्शन, कहा - 'मेरे सीने में...'
क्या है मून बेस प्रोग्राम, जिसके लिए NASA ने ISRO को किया इनवाइट?
क्या है मून बेस प्रोग्राम, जिसके लिए NASA ने ISRO को किया इनवाइट?
Embed widget