एक्सप्लोरर

UNSC में स्थायी सदस्यता के लिए यूके-फ्रांस का भारत को खुला समर्थन, रूस-अमेरिका भी साथ, चीन लगा सकता है अड़ंगा

France Support India: संयुक्त राष्ट्र (UN) में फ्रांस के स्थायी प्रतिनिधि राजदूत निकोलस डी रिविएर ने कहा, "हम नई ताकतों के उद्भव को ध्यान में रखते हुए सुरक्षा परिषद के विस्तार का समर्थन करते हैं.''

United Nations Security Council: संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में भारत की स्थायी सदस्यता को लेकर ब्रिटेन और फ्रांस (France) का साथ मिला है. सुरक्षा परिषद में वीटो पावर रखने वाले दो स्थायी सदस्यों ब्रिटेन (Britain) और फ्रांस ने भारत के लिए परमानेंट मेंबरशिप को लेकर अपना समर्थन दोहराया है. फ्रांस स्थायी सदस्यों के रूप में जर्मनी, ब्राजील, भारत और जापान की उम्मीदवारी का समर्थन करता है. इसके अलावा संयुक्त अरब अमीरात (UAE) ने भी स्थायी सदस्यता को लेकर भारत की वकालत की है.

यूएन (UN) में ब्रिटेन की स्थायी प्रतिनिधि डेम बारबरा वुडवर्ड ने कहा, "जैसा कि दूसरों ने कहा है कि सुरक्षा परिषद में दुनिया के अधिक प्रतिनिधि बनने चाहिए और ब्रिटेन ने लंबे समय से स्थायी और गैर-स्थायी दोनों श्रेणियों में इसके विस्तार की बात कही है."

फ्रांस और ब्रिटेन ने किया भारत का समर्थन

संयुक्त राष्ट्र में फ्रांस के स्थायी प्रतिनिधि राजदूत निकोलस डी रिविएर ने कहा, "हम नई ताकतों के उद्भव को ध्यान में रखते हुए सुरक्षा परिषद के विस्तार का समर्थन करते हैं, जिसके साथ दुनिया है और सुरक्षा परिषद में स्थायी मौजूदगी की जिम्मेदारी उठाने की क्षमता है. इस तरह से फ्रांस स्थायी सदस्यों के रूप में जर्मनी, ब्राजील, भारत और जापान की उम्मीदवारी का समर्थन करता है."

एस जयशंकर क्या बोले?

विदेश मंत्री एस जयशंकर ने बुधवार को संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में भारत के चल रहे अध्यक्ष पद के उच्चस्तरीय मंत्रि हस्ताक्षर कार्यक्रमों की अध्यक्षता करते हुए यूएन में सुधारों की जरूरत पर बल दिया. उन्होंने कहा कि सुधारों को लेकर बहस दिशाहीन हो गई है. आतंकवाद की चुनौती को लेकर उन्होंने कहा, “भले ही दुनिया अधिक सामूहिक प्रतिक्रिया के साथ एक साथ आ रही है लेकिन बहुपक्षीय मंचों का गलत उपयोग अपराधियों को सही ठहराने और बचाने के लिए हो रहा है.” एस जयशंकर का इशारा चीन और पाकिस्तान की तरफ था.

चीन बनता रहा है रोड़ा

गौरतलब है कि संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद का स्थायी सदस्य बनने के लिए भारत लंबे वक्त से अभियान चला रहा है लेकिन अब तक सफलता हासिल नहीं हो पाई है. भारत की कोशिशों पर हर वक्त चीन ही सबसे बड़ा रोड़ा बना हुआ है. जबकि बाकी चारों स्थायी सदस्य वाले देश इस मसले पर भारत की वकालत कर चुके हैं. इससे पहले अमेरिका और रूस ने भी भारत को परिषद का स्थायी सदस्य बनाए जाने के समर्थन में अपनी बात कही थी. 

संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद की भूमिका

इत्तेफाक से भारत दिसंबर 2022 के महीने के लिए संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद की अध्यक्षता कर रहा है. संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद अंतर्राष्ट्रीय शांति और सुरक्षा बनाए रखने के लिए प्रमुख वैश्विक निकाय है. यह संयुक्त राष्ट्र का प्रमुख अंग है, जो शांति बनाए रखने के लिए यूएन के 193 सदस्य देशों पर बाध्यकारी दायित्वों को लागू करने का अधिकार रखता है. परिषद के पांच स्थायी और दस निर्वाचित सदस्य अंतरराष्ट्रीय सुरक्षा के खतरों का आकलन करने के लिए नियमित रूप से मिलते हैं, जिसमें नागरिक युद्ध, प्राकृतिक आपदाएं, हथियार प्रसार और आतंकवाद शामिल हैं. 

पांच स्थायी सदस्यों में कौन-कौन?

संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद (UNSC) 15 सदस्यों से बना है, जिनमें पांच स्थायी सदस्य देश- चीन, फ्रांस, रूस, अमेरिका और ब्रिटेन शामिल हैं. इसके अलावा 10 गैर-स्थायी सदस्य देश हैं, जो संयुक्त राष्ट्र महासभा की ओर से चुने जाते हैं. संरचनात्मक रूप से, परिषद में 1946 में गठन के बाद से कोई खास बदलाव नहीं हुआ है. सुधारों की जरूरत को लेकर सदस्य देशों के बीच बहस होती रही है. 

ये भी पढ़ें:

S Jaishankar Video: बिलावल भुट्टो ने UN में उठाया जम्मू कश्मीर का मुद्दा, जवाब में जयशंकर के बाउंसर पर ‘हिट विकेट’ हुआ पाकिस्तान

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Maharashtra Politics: शिवसेना में फिर सियासी संग्राम! 6 सांसदों के दलबदल पर उद्धव गुट ने SC का खटखटाया दरवाजा
शिवसेना में फिर सियासी संग्राम! 6 सांसदों के दलबदल पर उद्धव गुट ने SC का खटखटाया दरवाजा
मेघालय का हनीमून मर्डर केस: दोबारा जेल जा सकती है सोनम रघुवंशी, सुप्रीम कोर्ट ने दिए 2 ऑप्शन
मेघालय का हनीमून मर्डर केस: दोबारा जेल जा सकती है सोनम रघुवंशी, सुप्रीम कोर्ट ने दिए 2 ऑप्शन
Parliament Monsoon Season Live: 'बच्चों के कपड़े फाड़े...', संसद के बाहर केंद्र सरकार पर बरसे खरगे, CJP प्रोटेस्ट पर क्या कहा?
LIVE: 'बच्चों के कपड़े फाड़े...', संसद के बाहर केंद्र सरकार पर बरसे खरगे, CJP प्रोटेस्ट पर क्या कहा?
CJP Protest LIVE: संसद मार्च में घायल लड़की वेंटिलेटर पर, राहुल गांधी-केजरीवाल-जेपी नड्डा भी RML पहुंचे
LIVE: संसद मार्च में घायल लड़की वेंटिलेटर पर, राहुल गांधी-केजरीवाल-जेपी नड्डा भी RML पहुंचे

वीडियोज

Lock Upp 2 से Yogesh Rawat हुए Evict, Fans ने Makers को किया ट्रोल, बोले- 'Unfair Elimination!'
Lock Upp 2: Shreya Kalra ने Ram Kapoor के Kiss पर जताई नाराजगी, कहा- ‘बिना Consent दोबारा मत करना’
CJP Protest: चलो संसद के बीच अरविंद केजरीवाल 'MISSING'! |ABPLIVE
DGP की '​मौत मिस्ट्री'!
BMW F 450 GS Ride Review | The best premium bike ?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'कल जो हुआ वो बहुत...', संसद मार्च के दौरान लाठीचार्ज पर फायर हुए असदुद्दीन ओवैसी, दिखाया अतीत का आईना
'कल जो हुआ वो बहुत...', संसद मार्च के दौरान लाठीचार्ज पर फायर हुए असदुद्दीन ओवैसी, दिखाया अतीत का आईना
'अखिलेश जी आपका 'दरोगा' 'लुटेरा' है...', सपा चीफ अखिलेश यादव का नाम लेकर योगी के मंत्री का बड़ा दावा
'अखिलेश जी आपका 'दरोगा' 'लुटेरा' है...', सपा चीफ अखिलेश यादव का नाम लेकर योगी के मंत्री का बड़ा दावा
Maharashtra Politics: शिवसेना में फिर सियासी संग्राम! 6 सांसदों के दलबदल पर उद्धव गुट ने SC का खटखटाया दरवाजा
शिवसेना में फिर सियासी संग्राम! 6 सांसदों के दलबदल पर उद्धव गुट ने SC का खटखटाया दरवाजा
Dhamaal 4 BO Day 11 Worldwide: 'धमाल 4' ने मचाया तहलका, शाहिद कपूर की फिल्म के उड़ाए परखच्चे, बना दिया इतना बड़ा रिकॉर्ड
धमाल 4' ने वर्ल्डवाइड मचाया तहलका, शाहिद कपूर की फिल्म को मात देकर बना दिया इतना बड़ा रिकॉर्ड
लॉर्ड्स में इतिहास रचने वाली हरमनप्रीत कौर पर क्योंं उठे सवाल? पूर्व भारतीय दिग्गज ने कप्तानी बदलने की उठाई मांग
लॉर्ड्स में इतिहास रचने वाली हरमनप्रीत कौर पर क्योंं उठे सवाल? पूर्व भारतीय दिग्गज ने कप्तानी बदलने की उठाई मांग
Explained: 118 पुलिसकर्मी और 60 प्रदर्शनकारी घायल! भारत को नेपाल-बांग्लादेश बनाने के नारे.. दोनों पक्षों से क्या गलतियां हुईं?
60 प्रदर्शनकारी घायल, भारत को नेपाल-बांग्लादेश बनाने के नारे! दोनों पक्षों से क्या गलतियां हुईं
अनंत सिंह ने सेट किया बेटे का सियासी भविष्य, 'जैसे निशांत कुमार नीतीश जी के साथ रहे, वैसे…'
अनंत सिंह ने सेट किया बेटे का सियासी भविष्य, 'जैसे निशांत कुमार नीतीश जी के साथ रहे, वैसे…'
नीम के पेड़ पर कैसे उग आता है पीपल या बरगद, जानें इसके पीछे का विज्ञान
नीम के पेड़ पर कैसे उग आता है पीपल या बरगद, जानें इसके पीछे का विज्ञान
Embed widget