एक्सप्लोरर

Explained: BPCL सहित 5 कंपनियां बिकेंगी, सरकार का खजाना कितना भरेगा, क्यों बेची जा रही हैं

बीपीसीएल समेत पांच कंपनियों में हिस्सेदारी केंद्र सरकार बेचेगी. ऐसा सरकार क्यों कर रही है आइए जानते हैं.

नई दिल्ली: केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार ने फैसला किया है कि वह भारत पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन लिमिटेड (बीपीसीएल) समेत पांच सरकारी कंपनियों के विनिवेश को बेचेगी. केंद्रीय वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण ने इस बात की जानकारी दी. सरकार भारत पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन लिमिटेड में अपनी पूरी हिस्सेदारी को बेचेगी. सरकार के पास बीपीसीएल में 53.29 प्रतिशत की हिस्सेदारी है. यहां यह बता दें कि असम की नुमालीगढ़ की रिफाइनरी में सरकार के 61 प्रतिशत के हिस्से को इससे बाहर रखा गया है. इसके साथ ही सरकार शिपिंग कॉरपरेशन की 63.5% हिस्सेदारी को भी बेचेगी.

ऐसे में सवाल है कि सरकार को बीपीसीएल और आईओसी से अपना हिस्सा बेचने पर कितना पैसा मिलेगा. साथ ही इसे खरीदने वाले खरीददार को क्या मिलेगा. यह भी जानेंगे कि आखिर सरकार ने यह फैसला क्यों लिया है. आइए एक-एक कर के सवालों के जवाब जानते हैं.

बीपीसीएल और आईओसी सहित पांच कंपनियों से सरकार को कितना पैसा मिलेगा

बीपीसीएल और आईओसी सहित पांच कंपनियों से सरकार को करीब एक लाख करोड़ तक मिल सकता है. दरअसल बीपीसीएल में सरकार का हिस्सा 53.29 प्रतिशत है और वह पूरा हिस्सा बेच रही है. इससे 63000 करोड़ मिलने का अनुमान है. वहीं एससीआई का भी सरकार पूरा 63.75 प्रतिशत हिस्सा बेच रही है. इससे 2000 करोड़ रुपये मिलेंगे. इसके अलावा कॉनकॉर से 54.80 प्रतिशत हिस्सेदारी में 30.8 प्रतिशत बेच रही है जिससे 10,800 रुपये मिलेंगे. इसके अलावा टीएचडीसी इंडिया का पूरा 74.23 प्रतिशत और एनईईपीसीओ के पूरे 100 प्रतिशत हिस्सेदारी सरकार बेच रही है.

खरीददार को क्या मिलेगा

अब आप सोच रहे होंगे कि आखिर इससे खरीददार को क्या-क्या मिलेगा तो हम आपको बता देते हैं. दरअसल बीपीसीएल जो भी खरीदेगा उसे देश की 14 प्रतिशत ऑयल रिफाइनिंग क्षमता पर नियंत्रण मिलेगा. बीपीसीएल की मुंबई, केरल मध्यप्रदेश और असम के नुमालीगढ़ में चार रिफायनरी है. इनकी सालाना क्षमता 38.3 मिलियन टन है. इतना ही नहीं यह देश की रिफाइनिंग कैपेसटी का 15 प्रतिशत है. देश की पेट्रोलियम कंपनी पदार्थों की 21 प्रतिशत खपत यही कंपनी करती है.

क्यों लिया सरकार ने इन्हें बेचने का फैसला

सरकार ने बीपीसीएल और आईओसी सहित पांचों कंपनियों की हिस्सेदारी बेचने का फैसला इसलिए लिया है क्योंकि इस साल टैक्स कलेक्शन का लक्ष्य 24.6 लाख करोड़ रुपये है, जोकि कम रहने का अनुमान है. इस लक्ष्य में 2 लाख करोड़ रुपये की कमी की आशंका है. कॉपरेट टैक्स के छूट की वजह से सरकार पर 1.45 लाक करोड़ रुपये बोझ पढ़ेगा, जिसकी भरपाई करनी है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'झूठ बोल रहे राहुल गांधी', राष्ट्रपति से मिलने के बाद वोट चोरी पर दिए बयान पर भड़की बीजेपी
'झूठ बोल रहे राहुल गांधी', राष्ट्रपति से मिलने के बाद वोट चोरी पर दिए बयान पर भड़की बीजेपी
बस स्टैंड पर प्रदर्शन कर रहीं ममता बनर्जी को पुलिस ने हिरासत में लिया, मुंह पर चिपकाया हैंडीप्लास्ट
बस स्टैंड पर प्रदर्शन कर रहीं ममता बनर्जी को पुलिस ने हिरासत में लिया, मुंह पर चिपकाया हैंडीप्लास्ट
Delhi CJP Protest LIVE: ममता के बाद केजरीवाल को पुलिस ने हिरासत में लिया, हनुमान मंदिर के पास पथराव
LIVE: ममता के बाद केजरीवाल को पुलिस ने हिरासत में लिया, हनुमान मंदिर के पास पथराव
'दिल्ली में आगजनी की साजिश, भारत की कहानी नहीं जंतर-मंतर', CJP प्रोटेस्ट पर BJP
'दिल्ली में आगजनी की साजिश, भारत की कहानी नहीं जंतर-मंतर', CJP प्रोटेस्ट पर BJP

वीडियोज

वो दरिंदों के जाल में फंस गई थी !
बिना मंजूरी प्रदर्शन से ज्ञानेश का इस्तीफा हो जाएगा?
Delhi में मेट्रो-रेल बंद करने पर SC ने लगाई फटकार
10 अक्टूबर को लेकर दिल्ली में कैसा 'डर' ?
विपक्ष ने राष्ट्रपति मुर्मू को सौंपा ज्ञापन

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'दिल्ली में आगजनी की साजिश, भारत की कहानी नहीं जंतर-मंतर', CJP प्रोटेस्ट पर BJP
'दिल्ली में आगजनी की साजिश, भारत की कहानी नहीं जंतर-मंतर', CJP प्रोटेस्ट पर BJP
'अंगूर खट्टे हैं', CJP प्रोटेस्ट के बीच ऐसा क्यों बोलीं कंगना रनौत?
'अंगूर खट्टे हैं', CJP प्रोटेस्ट के बीच ऐसा क्यों बोलीं कंगना रनौत?
शतक लगाकर शाइ होप ने किया ऐसा पोस्ट, मच गया बवाल; बीच में आया शुभमन गिल का नाम
शतक लगाकर शाइ होप ने किया ऐसा पोस्ट, मच गया बवाल; बीच में आया शुभमन गिल का नाम
CJP Protest: दिल्ली में मोर्चे पर 43 हजार सुरक्षाकर्मी, पुलिस के साथ कौन-कौन तैनात
CJP Protest: दिल्ली में मोर्चे पर 43 हजार सुरक्षाकर्मी, पुलिस के साथ कौन-कौन तैनात
'शेखर टुनाइट' के फिनाले में गेस्ट थे नाना पाटेकर, अब शेखर सुमन ने कैंसिल किया शो, बोले- 'उनकी जगह कोई नहीं ले सकता'
शेखर सुमन ने कैंसिल किया 'शेखर टुनाइट' का फिनाले, नाना पाटेकर थे गेस्ट
CJP के प्रदर्शन पर नितिन नवीन का विपक्ष पर हमला, बोले- राहुल गांधी के मंसूबे...
CJP के प्रदर्शन पर नितिन नवीन का विपक्ष पर हमला, बोले- राहुल गांधी के मंसूबे...
पीठ पर मासूम और हाथों में जिम्मेदारी, मां के जज्बे ने जीता यूजर्स का दिल
पीठ पर मासूम और हाथों में जिम्मेदारी, मां के जज्बे ने जीता यूजर्स का दिल
पेट्रोल कारों की हिस्सेदारी घटी, CNG और EV की बढ़ी मांग
पेट्रोल कारों की हिस्सेदारी घटी, CNG और EV की बढ़ी मांग
Embed widget