एक्सप्लोरर

Omicron: ओमिक्रोन के खिलाफ बूस्टर खुराक कारगर, ब्रिटिश स्टडी में हुआ खुलासा

Omicron: शुक्रवार को महाराष्ट्र में ओमिक्रोन के सात नए मामले आने के बाद देश में कोरोना के इस नए वेरिएंट के कुल मामले 32 हो गए.

Booster Dose Effective Against Omicron: कोरोना वैक्सीन की तीसरी बूस्टर खुराक (डोज़) कोरोना वायरस के ओमिक्रोन स्वरूप से होने वाले संक्रमण के मामलों में 70 से 75 प्रतिशत तक सुरक्षा मुहैया कराती है. ब्रिटेन की स्वास्थ्य सुरक्षा एजेंसी (UKHSA) ने शुक्रवार को इसकी जानकारी दी.

एजेंसी ने नवीनतम तकनीकी जानकारी देते हुए बताया कि ऑक्सफोर्ड/एस्ट्राजेनेका- भारत में कोविशील्ड नाम से- और फाइजर/बायोनटेक वैक्सीन की दो खुराक मौजूदा समय में सबसे ज्यादा प्रसारित कोविड-19 के डेल्टा स्वरूप के मुकाबले लक्षण वाले संक्रमण में ‘बहुत कम सुरक्षा’ देती हैं. 

हालांकि, देखा गया है कि तीसरी खुराक वायरस के नए स्वरूप के प्रति प्रतिरोधक क्षमता को मजबूत करती है. यह अध्ययन ओमिक्रोन के 581 मामलों के विश्लेषण पर आधारित है. यूकेएचएसए ने कहा, "मौजूदा रूझान में बदलाव नहीं होता है तो इस महीने के अंत तक ब्रिटेन में संक्रमितों की संख्या 10 लाख को पार कर जाएगी."

एजेंसी ने कहा, "वैक्सीन प्रभाव को लेकर शुरुआती आंकड़ों से लगता है कि वायरस के नए स्वरूप के खिलाफ बूस्टर खुराक शुरुआती दौर में ज्यादा प्रभावी है और करीब 70 से 75 प्रतिशत तक लक्षण वाले संक्रमण में सुरक्षा प्रदान करती है. वायरस के स्वरूप के शुरुआती अध्ययन पर आधारित होने की वजह से सभी आकलनों में अनिश्चितता है."

देश में ओमिक्रोन के 32 मामले

शुक्रवार को महाराष्ट्र में ओमिक्रोन के सात नए मामले आने के बाद देश में कोरोना के इस नए वेरिएंट के कुल मामले 32 हो गए. महाराष्ट्र में नए 7 मामलों में से 3 मुंबई और 4 पिंपरी चिंचवाड़ नगर निगम में सामने आए हैं. राज्य में कुल ओमिक्रोन के मामले अब 17 पर पहुंच गए हैं.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'जिनके नाम कटे, उनके बारे में हमें बताओ', CWC की मीटिंग में बोले कांग्रेस अध्यक्ष खरगे
'जिनके नाम कटे, उनके बारे में हमें बताओ', CWC की मीटिंग में बोले कांग्रेस अध्यक्ष खरगे
नंदीग्राम से कांग्रेस उम्मीदवार को हाई कोर्ट से बड़ी राहत, कहा- रिहा करें
नंदीग्राम से कांग्रेस उम्मीदवार को हाई कोर्ट से बड़ी राहत, कहा- रिहा करें
Explained: $18B का मेगा डील, Essar ग्रुप रचेगा अमेरिका में इतिहास, जानिए 5 बड़े मायने!
Explained: $18B का मेगा डील, Essar ग्रुप रचेगा अमेरिका में इतिहास, जानिए 5 बड़े मायने!
संभल हिंसा: आरोपी अफरोज की NSA हिरासत रद्द, SC ने UP सरकार पर लगाया 10 लाख का जुर्माना
संभल हिंसा: आरोपी अफरोज की NSA हिरासत रद्द, SC ने UP सरकार पर लगाया 10 लाख का जुर्माना

वीडियोज

एक सोशल मीडिया स्टार की 'सुसाइड मिस्ट्री' !
चालान नहीं भरेंगे तो बिजली कटेगी!
प्रवेश वर्मा थप्पड़ कांड की पूरी क्रोनोलॉजी, कब क्या हुआ?
भारी बारिश से नेपाल में तबाही, पलभर में जमींदोज हुई इमारतें!
मस्जिद पर एक्शन, खड़े हनुमान पर सवाल...उज्जैन में क्यों बढ़ा विवाद?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अमेरिकी धरती पर US को भारत ने जमकर सुनाया, जयशंकर बोले- 'दिखावा खत्म'
अमेरिकी धरती पर US को भारत ने जमकर सुनाया, जयशंकर बोले- 'दिखावा खत्म'
मिशन-27 के लिए अखिलेश का 27 हजार वाला प्लान, जानें क्या है रणनीति?
मिशन-27 के लिए अखिलेश का 27 हजार वाला प्लान, जानें क्या है रणनीति?
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ याचिका पर सुनवाई करेगा SC, CJI से वकील बोले - गंभीर मसला
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ याचिका पर सुनवाई करेगा SC, CJI से वकील बोले - गंभीर मसला
क्रिकेट में आया एक, जानें भारत को अब तक किस खेल में मिले सबसे ज्यादा गोल्ड?
क्रिकेट में आया एक, जानें भारत को अब तक किस खेल में मिले सबसे ज्यादा गोल्ड?
'गले में रुद्राक्ष, थाली में मटन…' शहजाद पूनावाला पर सिवेत तोमर ने किया तीखा वार
'गले में रुद्राक्ष पहन मटन खाते हैं शहजाद', सिवेत तोमर का खुलासा
कितने साल के हुए अभिजीत दीपके? बर्थडे विश करते हुए आशुतोष रांका बोले- 'तुमने ही...'
कितने साल के हुए अभिजीत दीपके? बर्थडे विश करते हुए आशुतोष रांका बोले- 'तुमने ही...'
एशियन गेम्स: अगर बारिश में धुल गया क्रिकेट का फाइनल, तो किसे मिलेगा गोल्ड मेडल? जानें नियम
अगर बारिश में धुल गया क्रिकेट का फाइनल, तो किसे मिलेगा गोल्ड मेडल? जानें नियम
निशिकांत दुबे ने सुभाष गर्ग पर किया मानहानी का केस, कहा- अब कोर्ट करेगा फैसला
निशिकांत दुबे ने सुभाष गर्ग पर किया मानहानी का केस, कहा- अब कोर्ट करेगा फैसला
Embed widget