एक्सप्लोरर

बुकी संजीव चावला के वॉइस सैंपल को टेस्ट के लिए भेजेगी क्राइम ब्रांच, कुछ खिलाड़ियों से भी हो सकती है पूछताछ

लंदन से भारत लाए गए बुकी संजीव चावला पर क्राइम ब्रांच ने शिकंजा कसना शुरु कर दिया है. क्राइम ब्रांच संजीव के वॉइस सैंपल टेस्ट के लिए फॉरेंसिक लैब भेजेगी जिसके बाद कई खिलाड़ियों को भी पूछताछ के लिए बुलाया जा सकता है.

नई दिल्ली: मैच फिक्सिंग मामले मे लंदन से लाए गए कुख्यात बुकी संजीव चावला पर जांच एजेंसियों ने अपना शिकंजा कसना शुरू कर दिया है. संजीव चावला को उसी के आवाज के टेप सुनाए जा रहे हैं और क्राइम ब्रांच उसकी आवाज के नमूने लेकर सीएफएसएल लैब भी भेजने जा रही है. जांच एजेंसियो के शिकंजे मे फंसे चावला ने कुछ खिलाड़ियो के नाम भी लिए हैं. जल्द ही इस मामले में खेल जगत के कुछ लोगों को पूछताछ के लिए बुलाया जा सकता है. लंदन से 19 साल बाद भारत लाए गए कुख्यात बुकी संजीव चावला पर साल 2000 में भारत-दक्षिण अफ्रीका के पांच वनडे और तीन टेस्ट मैचों में फिक्सिंग कराने का आरोप है. इन आरोंपो के पीछे क्राइम ब्रांच के पास सबूत भी मौजूद हैं और सबूतों के तौर पर क्राइम ब्रांच के पास दक्षिण अफ्रीका के पूर्व कप्तान हैंसी क्रोनिए और संजीव चावला की बातचीत के रिकॉर्ड मौजूद हैं. पुलिस सूत्रों के मुताबिक संजीव चावला ने शुरुआती पूछताछ के दौरान यह कर मामले को टालने की कोशिश की कि इस मामले मे 20 साल का लंबा अंतराल बीत चुका है, लिहाजा उसे ज्यादा याद नहीं है. सूत्रों ने बताया कि इस पर चावला को उसकी और दक्षिण अफ्रीका के कप्तान हैंसी क्रोनिए की बातचीत सुनवाई गई. इस बातचीत के दौरान पूरी तरह से स्पष्ट हुआ है कि मैच फिक्सिंग किस तरह से की जाएगी. जांच से जुड़े एक आला अधिकारी ने बताया कि टेप मे मौजूद आवाज संजीव चावला की ही है इसके मिलान के लिए उसकी आवाज का नमूना लिया जाएगा और फिर उसे फोरेसिंक लैब भेज कर मिलान कराया जाएगा. अधिकारी ने कहा, "ये आवाज चावला के गले का फंदा बन जाएगी क्योंकि इस बातचीत मे संजीव चावला और हैंसी क्रोनिए दक्षिण अफ्रीका टीम के अन्य खिलाड़ियों के नाम भी ले रहे हैं." आरोप के मुताबिक प्रत्येक खिलाड़ी को 25 देने की बात की जा रही है. पुलिस सूत्रों कहना है कि यह रकम 25 लाख रुपए भी हो सकती है. क्राइम ब्रांच ने बुकी संजीव चावला को 12 दिन की रिमांड पर लिया है. पुलिस सूत्रों के अुनसार संजीव चावला से इस मामले में फरार मनमोहन खट्टर के बारे में भी पूछताछ की जा रही है, जो मामला खुलने के बाद अमेरिका भाग गया था साथ ही अब तक की पूछताछ के दौरान संजीव चावला ने कुछ खिलाड़ियों के नाम लिए हैं जिन्हें उसने पैसा या अन्य उपहार दिए थे. उसके बयान के आधार पर खेल जगत से जुड़े कुछ लोगों को पूछताछ के लिए बुलाया जा सकता है. ये भी पढ़ें सरकारी कर्मचारियों को 5 दिन काम के एलान के बाद शिवसेना ने कहा- समान कानून बनना चाहिए मुंबई: एक के बाद एक विवादों में फंस रहा 3600 करोड़ रुपये का छत्रपति शिवाजी स्मारक

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कपिल सिब्बल का बड़ा हमला, 'इतिहास में ये नहीं सुना कि...'
कपिल सिब्बल का बड़ा हमला, 'इतिहास में ये नहीं सुना कि...'
एविएशन सिक्योरिटी रिव्यू, स्काई मार्शल..., फ्लाइटदुबई की घटना के बाद भारत अलर्ट
एविएशन सिक्योरिटी रिव्यू, स्काई मार्शल..., फ्लाइटदुबई की घटना के बाद भारत अलर्ट
Explained: नीरजा को शहादत तो देवी शरण की कनपटी पर बंदूक! स्मित मच्छार जैसे वो 3 बड़े 'हीरो'
नीरजा को शहादत तो देवी शरण की कनपटी पर बंदूक! स्मित मच्छार जैसे वो 3 बड़े 'हीरो'
रूस जाने वालों के लिए MEA की एडवाइजरी जारी, कहा- 'खबरें मिल रही है कि...'
रूस जाने वालों के लिए MEA की एडवाइजरी जारी, कहा- 'खबरें मिल रही है कि...'

वीडियोज

YRKKH: कबीर-मायरा का बड़ा कदम! घर से भागकर आए मुंबई, तलाश में दर-दर भटके अभिरा-अरमान
Bollywood News: अक्टूबर में फिल्मों का महा क्लैश, स्टार पावर से बॉक्स ऑफिस गरम (01.10.26)
पति के टुकड़े-टुकड़े...अब रोएगी मुस्कान!
चाकूबाजी या हाइजैक, फ्लाइट में क्या हुआ?
Diwali 2026 से पहले महंगाई का झटका! AC-TV से लेकर खाने-पीने की चीजें होंगी महंगी?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
चंद्रबाबू नायडू का चौंकाने वाला दावा, 'सर्वे से पता चलता है कि NDA...'
चंद्रबाबू नायडू का चौंकाने वाला दावा, 'सर्वे से पता चलता है कि NDA...'
पंजाब कांग्रेस चीफ पद 'छोड़ने' के बाद वडिंग की पहली प्रतिक्रिया, 'अपनों से...'
पंजाब कांग्रेस चीफ पद 'छोड़ने' के बाद वडिंग की पहली प्रतिक्रिया, 'अपनों से...'
बदल जाएगा टेस्ट मैच की गेंद का रंग! ICC ने बनाया बड़ा प्लान
बदल जाएगा टेस्ट मैच की गेंद का रंग! ICC ने बनाया बड़ा प्लान
दादा बने नवजोत सिंह सिद्धू, घर आई नन्ही परी, पोती का नाम भी किया रिवील
दादा बने नवजोत सिंह सिद्धू, घर आई नन्ही परी, पोती का नाम भी किया रिवील
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ अभिजीत दीपके का बड़ा ऐलान, 'जंतर-मंतर पर बैठेंगे और...'
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ अभिजीत दीपके का बड़ा ऐलान, 'जंतर-मंतर पर बैठेंगे और...'
UP: ओपी राजभर-अखिलेश के बीच तू-तू-मैं-मैं, नथवानी, रामगोपाल, INDIA पर भिड़े दोनों नेता
UP: ओपी राजभर-अखिलेश के बीच तू-तू-मैं-मैं, नथवानी, रामगोपाल, INDIA पर भिड़े दोनों नेता
गुमशुदा पत्नी को सामने देख फूट-फूटकर रोया पति, वीडियो देख इंटरनेट इमोशनल
गुमशुदा पत्नी को सामने देख फूट-फूटकर रोया पति, वीडियो देख इंटरनेट इमोशनल
फैमिली स्कूटर कैसे बदल रहे EV मार्केट की चाल, क्यों है इसमें फायदा?
फैमिली स्कूटर कैसे बदल रहे EV मार्केट की चाल, क्यों है इसमें फायदा?
Embed widget