एक्सप्लोरर

शिवाजी से पीएम मोदी की तुलना वाली किताब पर विवाद, संजय राउत ने बताया अपमानजनक

शिवसेना नेता संजय राउत ने कहा कि हम पीएम मोदी का सम्मान करते हैं लेकिन किसी की तुलना शिवाजी महाराज से करना स्वीकर नहीं है. उन्होंने कहा कि ये हमें अपमानजनक प्रतीत होती है.

मुंबई: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तुलना छत्रपति शिवाजी महाराज से करने वाली किताब को लेकर विवाद हो गया है. कांग्रेस, शिवसेना और एनसीपी ने इसका कड़ा विरोध किया है. शिवसेना के सीनियर नेता और राज्यसभा सांसद संजय राउत ने इसे अपमानजनक बताया है. उन्होंने मांग की कि इस किताब पर बैन लगाया जाए. इसके अलावा कांग्रेस ने भी इसका विरोध किया है. एनसीपी और संभाजी भिड़े ने इसके खिलाफ पुणे में प्रदर्शन किया. इस विवादित किताब को बीजेपी के सदस्य जय भगवान गोयल ने लिखी है.

संजय राउत ने कहा, ''बीजेपी नेता ने ‘आज के शिवाजी: नरेंद्र मोदी’ किताब लिखी है, जो हमें अपमानजनक प्रतीत होती है. पार्टी को यह स्पष्ट करना चाहिए कि क्या वह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को शिवाजी महाराज की तरह महान मानती है.’’ उन्होंने कहा, ‘‘हम प्रधानमंत्री मोदी का सम्मान करते हैं, लेकिन किसी की तुलना शिवाजी महाराज से करना स्वीकार्य नहीं है.'' उन्होंने साथ ही कहा कि मराठा योद्धा के वंशजों को यह स्पष्ट करना चाहिए कि उन्हें मोदी की तुलना छत्रपति शिवाजी महाराज से किया जाना पसंद है या नहीं.

संजय राउत ने इसको लेकर मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे से भी बातचीत की है. राउत ने कहा, ‘‘उन्होंने (ठाकरे ने) मुझसे कहा कि शिवसेना ने सही रुख अपनाया है और हम इस पर कायम रहेंगे.’’ उन्होंने कहा कि जय भगवान गोयल पहले शिवसेना में थे लेकिन दिल्ली में महाराष्ट्र सदन पर कथित हमला करने के कारण उन्हें पार्टी से निष्कासित कर दिया गया था. उन्होंने कहा, ‘‘जब (हिंदुत्व विचारक) वी डी सावरकर जैसे कुछ मामलों की बात आती है तो बीजेपी नेता काफी सक्रिय होते हैं. मुझे उम्मीद है कि वे इस मामले में भी इसी प्रकार की कुशलता दिखाएंगे. बीजेपी को यह घोषित करना चाहिए कि उसका किताब से कोई लेना-देना नहीं है.’’

विपक्षी दलों की बैठक में सोनिया गांधी ने कहा, CAA-NRC पर पीएम मोदी-अमित शाह ने देश को गुमराह किया

इस बीच, बीजेपी विधायक और शिवाजी के वंशज शिवेंद्रराजे भोसले ने कहा कि यह दुर्भाग्यपूर्ण है कि कुछ ‘‘चाटुकार’’ पार्टी की छवि खराब कर रहे हैं. सतारा से विधायक ने कहा, ‘‘मैं अपनी पार्टी से अनुरोध करता हूं कि वह ऐसे चाटुकारों पर लगाम लगाए जो अपने निजी हित के लिए किसी भी स्तर तक जाने को तैयार हैं. मैं शिवाजी महाराज और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बीच इस प्रकार की हर तुलना के पूरी तरह खिलाफ हूं.’’ एनसीपी के राज्य के मंत्रियों छगन भुजबल और जितेंद्र अव्हाड और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता सुशील कुमार शिंदे ने इस किताब को लेकर निराशा व्यक्त की थी.

कांग्रेस के बाला साहेब थोराट ने कहा कि इसको लेकर कल मंगलवार को प्रदर्शन किया जाएगा. उन्होंने कहा, ''हमारा देश नोटबंदी, जीएसटी और अब सीएए और एनआरसी जैसी कई समस्याओं से गुजरा...और फिर वे मोदी की तुलना शिवाजी महाराज से कैसे कर सकते हैं. हम न केवल इस कार्य की निंदा करते हैं, बल्कि किताब पर बैन लगाने की मांग करते हैं. कल हम इसके खिलाफ एक विरोध प्रदर्शन करेंगे और लोग हमारे साथ जुड़ेंगे.''

वहीं, बीजेपी ने इस पूरे प्रकरण से किनारा करते हुए कहा कि उसका पुस्तक से कोई लेना देना नहीं है और यह लेखक की निजी राय है. बीजेपी के मीडिया प्रकोष्ठ के सहप्रभारी संजय मयुख ने कहा कि किताब के लेखक जय भगवान गोयल, जो पार्टी के सदस्य हैं, ने भी पुस्तक के उन हिस्सों की समीक्षा करने की इच्छा जताई है जिसे समाज के कुछ हिस्सों ने आपत्तिजनक पाया है.

जय भगवान गोयल ने न्यूज एजेंसी पीटीआई से कहा कि वह किताब के उन हिस्सों की समीक्षा करने को इच्छुक हैं, जिसपर विपक्षी नेताओं ने आपत्ति जताई है. उन्होंने कहा, ‘‘मैं केवल पाठकों को यह बताना चाहता था कि कैसे मोदी ने शिवाजी की तरह सभी को साथ लाने के लिए काम किया और वह उस काम को करने में सफल हुए जिसे दूसरे नामुमकिन मानते थे. अगर कुछ लोगों की भावना आहत हुई है तो मैं पुस्तक के उस हिस्सों की समीक्षा करना चाहता हूं.’’

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

एंटी पेपर लीक बिल पास होने पर राहुल गांधी का पहला रिएक्शन, बोले- गृह मंत्री...
एंटी पेपर लीक बिल पास होने पर राहुल गांधी का पहला रिएक्शन, बोले- गृह मंत्री...
राज्यसभा में पास हुआ ‘वंदे मातरम’ बिल, जानें सरकार ने क्या कहा?
राज्यसभा में पास हुआ ‘वंदे मातरम’ बिल, जानें सरकार ने क्या कहा?
'मैं सही समय...', सदन में न भाषण पूरा न होने पर राहुल का रिएक्शन
'मैं सही समय...', सदन में न भाषण पूरा न होने पर राहुल का रिएक्शन
Xप्लेन: राहुल गांधी के 'दो बोल' से बवाल! जानें सदन के अंदर और बाहर का हाल?
राहुल गांधी के 'दो बोल' से बवाल! जानें सदन के अंदर और बाहर का हाल?

वीडियोज

New Maruti Brezza 2026 Price Revealed | ₹7.40 Lakh से शुरू | #maruti #brezza #autolive
Avore EX2S Review: 260KM Range वाली Electric Bike! Worth Buying? #avore #bikelaunch #autolive
Toyota Hilux 2026 launched at Rs 31.99 lakh| Auto Live #hilux #toyota
Bentley Continental GT S hybrid India first look and details | #bentley #autolive
Badshah और Isha Rikhi के रिश्ते में आई दरार? Cryptic Post के बाद बढ़ीं Separation की चर्चाएं

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
राज्यसभा में पास हुआ ‘वंदे मातरम’ बिल, जानें सरकार ने क्या कहा?
राज्यसभा में पास हुआ ‘वंदे मातरम’ बिल, जानें सरकार ने क्या कहा?
बिहार: TRE-4 में कितने पदों पर होगी भर्ती? BPSC को भेजी गई अधियाचना
बिहार: TRE-4 में कितने पदों पर होगी भर्ती? BPSC को भेजी गई अधियाचना
निधन के बाद मिला पूर्व PM मनमोहन सिंह को न्याय, कोयला घोटाला में समन निरस्त
निधन के बाद मिला पूर्व PM मनमोहन सिंह को न्याय, कोयला घोटाला में समन निरस्त
ICC रैंकिंग में वैभव सूर्यवंशी का कमाल, 230 पायदान की लगाई छलांग
ICC रैंकिंग में वैभव सूर्यवंशी का कमाल, 230 पायदान की लगाई छलांग
न आलिया न राहा, फिर रणबीर के फोन के वॉलपेपर पर है किसकी तस्वीर? जानकर नम हो जाएंगी आखें
न आलिया न राहा, फिर रणबीर के फोन के वॉलपेपर पर है किसकी तस्वीर?
क्या फिर मारेंगे पलटी? ओम प्रकाश राजभर ने कर दी राहुल गांधी की तारीफ
क्या फिर मारेंगे पलटी? ओम प्रकाश राजभर ने कर दी राहुल गांधी की तारीफ
क्या एसटी-एससी की जमीन जनरल में करा सकते हैं शिफ्ट, कितना आता है खर्च?
क्या एसटी-एससी की जमीन जनरल में करा सकते हैं शिफ्ट, कितना आता है खर्च?
गोली चलाने का आदेश कौन देता है- लोकसभा में जितेंद्र सिंह ने बताया कानून
गोली चलाने का आदेश कौन देता है- लोकसभा में जितेंद्र सिंह ने बताया कानून
Embed widget