एक्सप्लोरर

Video: फ्लाइट में सिगरेट पीते बॉबी कटारिया का वीडियो वायरल, लोगों ने नागरिक उड्डयन मंत्री से की शिकायत, जानें सिंधिया ने क्या कहा

Smoking Cigarette in Flight: सोशल मीडिया पर फ्लाइट में धूम्रपान करने वाला एक वीडियो वायरल हो रहा है. क्या इस वीडियो की कहानी, आइये जानते हैं.

Bobby Kataria Smoking Cigarette in Flight: सोशल मीडिया (Social Media) पर एक शख्स द्वारा विमान (Plane) के अंदर सिगरेट (Cigarette) पिए जाने का वीडियो वायरल (Viral Video) हो रहा है. लोग इसे लेकर केन्द्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया (Jyotiraditya Scindia) और गृहमंत्री अमित शाह (Amit Shah) को टैग करते हुए शिकायत कर रहे हैं. एक यूजर की पोस्ट के जवाब में ज्योतिरादित्य सिंधिया ने जवाब भी दिया है. 

दरअसल, वीडियो 23 जनवरी 2022 का है. विमान के अंदर सिगरेट पीने वाले शख्स का नाम बलविंदर कटारिया उर्फ बॉबी कटारिया है. वीडियो गुरुवार को सोशल मीडिया पर वायरल होने लगा. रिपोर्ट्स के मुताबिक, 23 जनवरी 2022 को बलविंदर कटारिया ने दुबई से दिल्ली की यात्रा स्पाइसजेट के विमान से की थी. उसी दौरान इस वीडियो को बनाया गया था. बाद में वीडियो को सोशल मीडिया से हटा दिया गया था. अधिकारियों का कहना है कि एविएशन सिक्यॉरिटी ने बलविंदर के खिलाफ कार्रवाई की थी.

वीडियो में ऐसे बेशर्मी दिखा रहा शख्स

वीडियो में पीली टीशर्ट पहने और बढ़ी हुई दाढ़ी वाला बलविंदर बेशर्मी से विमान के अंदर सिगरेट पीता हुआ दिखाई देता है. इतना ही नहीं, वह विमान की तीनों सीटों पर जूते पहकर लेटा हुआ दिखाई देता है. वीडियो के बैकग्राउंट में एक गाना भी बज रहा है, जो कि साफ नहीं सुनाई दे रहा है. शख्स फ्लाइट की सीटों पर लेटा हुआ एक लाइटर की मदद से सिगरेट सुलगाता है और फिर कस भरकर धुआं छोड़ता दिखाई देता है. इस दौरान उसके चेहरे पर कुटिल मुस्कान दिखाई देती है.

उत्तराखंड के विधायक ने अमित शाह से की शिकायत

इस वीडियो को उत्तराखंड के खानपुर से विधायक उमेश कुमार ने ट्वीट करते हुए गृह मंत्री अमित शाह को टैग करके उनसे शिकायत की है. वीडियो वायरल हो गया. एक यूजर ने नागरिक उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया को टैग कर उनका ध्यान खींचा. इस पर ज्योतिरादित्य सिंधिया ने जवाब में लिखा, ''इसकी जांच कर रहे हैं. ऐसे जोखिम भरे व्यवहार के लिए कोई सहिष्णुता नहीं होगी.''

फ्लाइट में सिगरेट पीते बलविंदर कटारिया के वीडियो के बहाने यूजर्स सोशल मीडिया पर मजे भी ले रहे हैं. एक यूजर ने सिंधिया को ही जवाब में लिखा दिया, ''बीजेपी का है तो ये सोच कर मत छोड़ देना.''

स्पाइसजेट ने क्या कहा

फ्लाइट में सिगरेट पीने वाला वीडियो वायरल होने पर स्पाइसजेट एयरलाइन ने सफाई दी है. एयरलाइन ने कहा कि सोशल मीडिया पर दिख रहे फ्लाइट में आराम से सिगरेट पीने वाले वीडियो को लेकर जनवरी 2022 में जांच हो पूरी हो चुकी है. एयरलाइन ने यह भी कहा कि मामले को लेकर गुरुग्राम के उद्योग विहार पुलिस थाने में  शिकायत दर्ज कराई गई थी.

यह भी पढ़ें

SCO Meet: पीएम मोदी और पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ के बीच अगले महीने हो सकती है मुलाकात

Explained: नीतीश कुमार का दिल बदलता रहता है, CM की कुर्सी नहीं बदलती!

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

एंटी पेपर लीक बिल पर बहस, बांसुरी स्वराज ने UPA सरकारों की लीक गिनाई
एंटी पेपर लीक बिल पर बहस, बांसुरी स्वराज ने UPA सरकारों की लीक गिनाई
Parliament Monsoon Session LIVE: 'युवाओं पर AK-47 चलाने की क्या जरूरत थी', प्रियंका गांधी ने पूछा सवाल
LIVE: 'युवाओं पर AK-47 चलाने की क्या जरूरत थी', प्रियंका गांधी ने पूछा सवाल
मेकेदातु विवाद पर CM विजय ने लिखा PM को लेटर, की ये बड़ी मांग
मेकेदातु विवाद पर CM विजय ने लिखा PM को लेटर, की ये बड़ी मांग
Xप्लेन: भारत में शादी के लिए लड़कियों की कितनी कमी, जो जान दे रहे मर्द?
भारत में शादी के लिए लड़कियों की कितनी कमी, जो जान दे रहे मर्द?

वीडियोज

USA IRAN : कभी युद्ध शुरू करते, कभी बंद करते! ट्रंप क्या चाहते? |ABPLIVE
Bollywood News: 'फौजी' ने पकड़ी रफ्तार! 3 अगस्त से प्रभास की वापसी, दिसंबर रिलीज पर नजर (27.07.26)
Mannat: Mannat का मंडप में धमाकेदार हंगामा! धुएं के बीच रुकी Manyata-Vikrant की शादी
Operation Safed Sagar की स्टार कास्ट ने शेयर किए शूटिंग के अनसुने और भावुक किस्से
Kareena Kapoor का खुलासा, रिजेक्शन के बाद रात-रात भर रोती थीं Karisma Kapoor

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'बच्चों के भविष्य से...', पेपर लीक बिल पर जितेंद्र सिंह ने विपक्ष को घेरा
'बच्चों के भविष्य से...', पेपर लीक बिल पर जितेंद्र सिंह ने विपक्ष को घेरा
'फिल्म इंडस्ट्री से...', कंगना के गटर छाप वाले बयान पर भड़कीं डिंपल यादव
'फिल्म इंडस्ट्री से...', कंगना के गटर छाप वाले बयान पर भड़कीं डिंपल यादव
Xप्लेन: CJP आंदोलन के बाद कैसे भड़की E20 फ्यूल में चिंगारी? नतीजे क्या
CJP आंदोलन के बाद कैसे भड़की E20 फ्यूल में चिंगारी? नतीजे क्या
'स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे' का एडवांस बुकिंग में तहलका, रिलीज से पहले कर डाली बंपर कमाई
'स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे' ने एडवांस बुकिंग में मचा दिया तहलका, जानें- कितनी हुई कमाई
श्रीलंका दौरे पर बुमराह-जडेजा की वापसी, जानिए टीम सेलेक्शन की 5 बड़ी बातें
श्रीलंका दौरे पर बुमराह-जडेजा की वापसी, जानिए टीम सेलेक्शन की 5 बड़ी बातें
भूकंप से कांपा जापान, 7.1 तीव्रता के झटकों से डोली धरती, जानें ताजा हाल
भूकंप से कांपा जापान, 7.1 तीव्रता के झटकों से डोली धरती, जानें ताजा हाल
Xप्लेन: भारत में शादी के लिए लड़कियों की कितनी कमी, जो जान दे रहे मर्द?
भारत में शादी के लिए लड़कियों की कितनी कमी, जो जान दे रहे मर्द?
Atrial Fibrillation: दिल की इस बीमारी से अनजान हैं करोड़ों भारतीय
Atrial Fibrillation: दिल की इस बीमारी से अनजान हैं करोड़ों भारतीय
Embed widget