एक्सप्लोरर

बीएमडब्ल्यू इंडिया के सीईओ रुद्रतेज सिंह का दिल का दौरा पड़ने से मौत

बीएमडब्लू के सीईओ का दिल का दौरा पड़ने से मौत हो गई. बीएमडब्ल्यू इंडिया के प्रमुख के पद पर नियुक्त वह पहले भारतीय थे.

नई दिल्ली: कार कंपनी बीएमडब्ल्यू इंडिया के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) रुद्रतेज सिंह का सोमवार सुबह दिल का दौरा पड़ने के बाद निधन हो गया. बीएमडब्ल्यू ग्रुप इंडिया ने कंपनीके मुख्य वित्त अधिकारी आरलिंदो टिक्जीरिया को सिंह की जगह कार्यवाहक अध्यक्ष नियुक्त किया है.

कंपनी ने एक बयान में कहा, ‘‘ बीएमडब्ल्यू इंडिया को अपार पीड़ा के साथ अपने 46 वर्षीय अध्यक्ष और सीईओ रुद्रतेज सिंह का 20 अप्रैल 2020 को निधन होने का समार देना पड़ रहा है.’’

यद्यपि कंपनी ने सिंह की मृत्यु का कारण नहीं बताया है, लेकिन सूत्रों ने उन्हें दिल का दौरा पड़ने की पुष्टि की है. कंपनी ने कहा, ‘‘ इस मुश्किल वक्त में हमारी संवेदनाएं उनके परिवार और परिजनों के साथ हैं. वह हमेशा प्रेरणादायी व्यक्तित्व के तौर पर याद किए जाएंगे.’’

बीएमडब्ल्यू इंडिया ने कहा कि उनका ऐसे वक्त पर जाना ज्यादा खलता है जब हम देशभर में अपने डीलर नेटवर्क को मजबूत बनाने की रणनीति पर काम कर रहे थे. चुनौतीपूर्ण कारोबारी माहौल में उनके दृष्टिकोण और रणनीति ने बीएमडब्ल्यू इंडिया को आगे बढ़ने में महत्वपूर्ण मदद की है.

जर्मनी की कंपनी बीएमडब्ल्यू ने सिंह को एक अगस्त 2019 को भारत में अपने काम की कमान सौंपी थी. सिंह को उनके नजदीकी लोग प्यार से ‘रूडी’ नाम से बुलाते थे. बीएमडब्ल्यू इंडिया के प्रमुख के पद पर नियुक्त वह पहले भारतीय थे.

बीएमडब्ल्यू में आने से पहले सिंह रॉयल एनफील्ड के समूह अध्यक्ष थे. उससे पहले वह एफएमसीजी कंपनी यूनीलीवर में भारत एवं अन्य अंतरराष्ट्रीय बाजारों में विभिन्न पदों पर 16 साल कार्यरत रहे.

ये भी पढ़े. 

मुम्बई में 53 पत्रकारों के कोरोना पॉजिटिव आने से हड़कंप, पत्रकार संगठन TVJA ने कराया था 167 मीडिया कर्मियों का टेस्ट   

COVID-19: भारत में पॉजिटिव केस की संख्या बढ़कर 17656 हुई, पढ़ें राज्यवार आंकड़े   

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

INDIA Bloc March Live: भारी सुरक्षा, ट्रैफिक डायवर्ट, 6 मेट्रो स्टेशन बंद... विपक्ष का SC की ओर मार्च
LIVE: भारी सुरक्षा, ट्रैफिक डायवर्ट, 6 मेट्रो स्टेशन बंद... विपक्ष का SC की ओर मार्च
'मैंने पहली बार...', भाषा विवाद के बीच CM विजय की इंग्लिश के फैन हुए चिदंबरम
'मैंने पहली बार...', भाषा विवाद के बीच CM विजय की इंग्लिश के फैन हुए चिदंबरम
'सिंहासन खाली करो...', इंडिया गठबंधन के प्रोटेस्ट से पहले शशि थरूर का पोस्ट
'सिंहासन खाली करो...', इंडिया गठबंधन के प्रोटेस्ट से पहले शशि थरूर का पोस्ट
दिल्ली में आंधी-बारिश, यूपी-बिहार समेत अन्य राज्यों में कैसा रहेगा मौसम, जानें चेतावनी
दिल्ली में आंधी-बारिश, यूपी-बिहार समेत अन्य राज्यों में कैसा रहेगा मौसम, जानें चेतावनी

वीडियोज

कैमरे पर हुस्न की खतरनाक 'जादूगर'!
दिल्ली पुलिस अलर्ट, 'कॉकरोचों' की धरपकड़
प्रदर्शन पर अंकुश...जरूरी या पुलिस निरंकुश?
SC ने क्यों दिखाई सख्ती?
सड़क पर तकरार...खामोश ज्ञानेश कुमार!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'सिंहासन खाली करो...', इंडिया गठबंधन के प्रोटेस्ट से पहले शशि थरूर का पोस्ट
'सिंहासन खाली करो...', इंडिया गठबंधन के प्रोटेस्ट से पहले शशि थरूर का पोस्ट
राजस्थान: पूर्व MLA अतर सिंह भड़ाना की हत्या, 70-80 लोगों ने क्रशर प्लांट पर किया हमला
राजस्थान: पूर्व MLA अतर सिंह भड़ाना की हत्या, 70-80 लोगों ने क्रशर प्लांट पर किया हमला
दिल्ली में आंधी-बारिश, यूपी-बिहार समेत अन्य राज्यों में कैसा रहेगा मौसम, जानें चेतावनी
दिल्ली में आंधी-बारिश, यूपी-बिहार समेत अन्य राज्यों में कैसा रहेगा मौसम, जानें चेतावनी
पाकिस्तान ने श्रीलंका को रुलाया, 21 साल के प्लेयर ने ठोके 96 रन, काटा बवाल
पाकिस्तान ने श्रीलंका को रुलाया, 21 साल के प्लेयर ने ठोके 96 रन, काटा बवाल
'प्यारे पा- दादाजी...' ऐश्वर्या राय ने खास अंदाज में ससुर अमिताभ बच्चन को बर्थडे किया विश, आराध्या संग शेयर की अनसीन तस्वीर
'प्यारे पा- दादाजी...' ऐश्वर्या राय ने खास अंदाज में ससुर अमिताभ बच्चन को बर्थडे किया विश
यूपी में बिजली आउटसोर्स कर्मी को लेकर बड़ा फैसला, इस उम्र तक कर सकेंगे काम
यूपी में बिजली आउटसोर्स कर्मी को लेकर बड़ा फैसला, इस उम्र तक कर सकेंगे काम
CJI सूर्यकांत ने राहुल-खरगे से मिलने से क्यों किया इनकार? सामने आए ये चार बड़े कारण
CJI सूर्यकांत ने राहुल-खरगे से मिलने से क्यों किया इनकार? सामने आए ये चार बड़े कारण
ढीले कपड़ों में भी ढहाया कहर! लड़की के डांस से इंटरनेट पर भूचाल
ढीले कपड़ों में भी ढहाया कहर! लड़की के डांस से इंटरनेट पर भूचाल
Embed widget