एक्सप्लोरर

Blast in Jammu: पीएम मोदी के रैली से पहले जम्मू के गांव में धमाका, जमीन में हुआ डेढ़ फुट गहरा गड्ढा

Narendra Modi in Jammu Kashmir: प्रधानमंत्री के जम्मू कश्मीर दौरे से कुछ घंटे पहले जम्मू में एक संदिग्ध धमाका होने अफरातफरी मच गई. रविवार सुबह हुए इस धमाके ने सुरक्षा एजेंसियों की चिंताएं बढ़ा दी हैं.

PM Jammu Kashmir Visit: प्रधानमंत्री के जम्मू कश्मीर दौरे से कुछ घंटे पहले जम्मू में एक संदिग्ध धमाका होने अफरातफरी मच गई. रविवार सुबह हुए इस धमाके ने सुरक्षा एजेंसियों की चिंताएं बढ़ा दी हैं. रिपोर्ट के मुताबिक, यह धमाका जम्मू के बिश्नाह के गांव ललियाना में हुआ. यह पीएम की रैली स्थल से 7 से 8 KM की दूरी पर स्थित है. वहीं इस धमाके से जमीन में डेढ फुट गहरा गड्ढा बन गया. वहीं इस विस्फोट की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच में जुट गई. फिलहाल पुलिस का कहना है कि बिश्नाह के ललियान गांव में खुली कृषि भूमि में ग्रामीणों द्वारा एक संदिग्ध विस्फोट की सूचना मिली थी. अभी तक की जांच में बिजली गिरने या उल्कापिंड का अंदेशा है. हमारी जांच जारी है.

शुक्रवार को थी बड़े हमले की कोशिश

बता दें कि पीएम नरेंद्र मोदी के जम्मू कश्मीर दौरे से पहले शुक्रवार को आतंकियों ने एक आत्मघाती हमले का प्लान किया था, लेकिन सीआईएसएफ की मुस्तैदी ने आतंकवादी संगठन जैश-ए-मोहम्मद की इस कोशिश को नाकाम कर दिया था. सुरक्षाकर्मियों और आतंकियों के बीच मुठभेड़ हुई थी. इसमें 2 संदिग्ध पाकिस्तानी आतंकवादियों को मार गिराया गया था. वहीं मुठभेड़ में सीआईएसएफ के एक अधिकारी भी शहीद हुए थे. यह एनकाउंटर जम्मू के बाहरी इलाके सुंजवां में हुआ था. 

आत्मघाती थे आतंकी

इस मुठभेड़ के बाद सुरक्षा अधिकारियों ने बताया कि आतंकी फिदायीन थे और आत्मघाती जैकेट पहनकर आए थे. आतंकियों से दो AK-47 और ग्रेनेड भी बरामद हुए थे. साथ ही इनके पास से आत्मघाती जैकेट भी बरामद की गई. सुंजवां में जिस जगह यह मुठभेड़ हुई थी, वह पीएम मोदी के सभा स्थल से महज 15 किमी दूर है. इस हमले के बाद से हाई अलर्ट जारी कर दिया गया.

ये भी पढ़ें

PM Jammu Kashmir Visit: पीएम मोदी आज जम्मू कश्मीर को देंगे 20000 करोड़ के प्रोजेक्ट्स की सौगात, पल्ली गांव में ऐसी हैं तैयारियां

Rana Kapoor का दावा, कहा- प्रियंका गांधी से MF Hussian की पेंटिंग 2 करोड़ में खरीदने पर किया गया था मजबूर

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अनशन तोड़ने के बाद सोनम वांगचुक से PM मोदी की अपील, 'जल्द से जल्द अपना पुराना...'
अनशन तोड़ने के बाद सोनम वांगचुक से PM मोदी की अपील, 'जल्द से जल्द अपना पुराना...'
'पेपर लीक पर आज कैबिनेट में उठाएंगे सख्त कदम', प्रदर्शन के बीच PM मोदी ने जारी किया Video संदेश
'पेपर लीक पर आज कैबिनेट में उठाएंगे सख्त कदम', प्रदर्शन के बीच PM मोदी ने जारी किया Video संदेश
तेलंगाना में गरमाई सियासत, केटीआर ने सीएम रेवंत रेड्डी को भेजा लीगल नोटिस, बोले- माफी मांगे मुख्यमंत्री..
तेलंगाना में गरमाई सियासत, केटीआर ने सीएम रेवंत रेड्डी को भेजा लीगल नोटिस, बोले- माफी मांगे मुख्यमंत्री..
असम में भीषण बाढ़ के हालात, सिवसागर में रेस्क्यू के लिए भेजी 20 नावें, मदद के लिए आगे आया माजुली प्रशासन
असम में भीषण बाढ़ के हालात, सिवसागर में रेस्क्यू के लिए भेजी 20 नावें, मदद के लिए आगे आया माजुली प्रशासन

वीडियोज

Bigg Boss 20 का नया लोगो जारी, Salman Khan की वापसी को लेकर बढ़ा उत्साह
Jana Nayagan Review: Thalapathy Vijay के स्वैग और एक्शन ने जीता फैंस का दिल
NEET Paper Leak पर Salman Khan ने तोड़ी चुप्पी, स्टूडेंट्स के लिए कही बड़ी बात
Lock Upp 2 में Yogesh Rawat की वापसी? Reports ने बढ़ाई फैंस की उम्मीद
Shah Rukh Khan की King का आखिरी शूट विदेश में? नई Reports आईं सामने

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जंतर-मंतर प्रदर्शन से जुड़ा पाकिस्तान कनेक्शन, दिल्ली पुलिस ने लिया ये एक्शन, लोगों से की अपील
जंतर-मंतर प्रदर्शन से जुड़ा पाकिस्तान कनेक्शन, दिल्ली पुलिस ने लिया ये एक्शन, लोगों से की अपील
दिल्ली में आज घर से निकलें तो संभल के! एक तरफ CJP का अनशन, दूसरी तरफ 17 मेट्रो स्टेशन रहेंगे बंद
दिल्ली में आज घर से निकलें तो संभल के! एक तरफ CJP का अनशन, दूसरी तरफ 17 मेट्रो स्टेशन रहेंगे बंद
Mumbai News: दादर में हिरासत में लिए गए छात्र का दावा, ' पुलिस ने कहा तुम्हारी जेब में 50-50 ग्राम ड्रग्स...'
मुंबई: दादर में हिरासत में लिए गए छात्र का दावा, ' पुलिस ने कहा तुम्हारी जेब में 50-50 ग्राम ड्रग्स...'
भारतीय टीम की नई टी20 सीरीज का जल्द हो सकता है एलान, इस पड़ोसी देश से होगी टक्कर
भारतीय टीम की नई टी20 सीरीज का जल्द हो सकता है एलान, इस पड़ोसी देश से होगी टक्कर
शिल्पा शेट्टी के लिए वेलेंटाइन डे गिफ्ट के तौर राज कुंद्रा ने खरीदे थे IPL टीम राजस्थान रॉयल्स के शेयर, इंवेस्टमेंट किए थे 82 करोड़
शिल्पा शेट्टी के लिए वेलेंटाइन डे गिफ्ट के तौर राज कुंद्रा ने खरीदे थे IPL टीम राजस्थान रॉयल्स के शेयर, इंवेस्टमेंट किए थे 82 करोड़
Exclusive: NEET UG पेपर लीक रोकने का ब्लूप्रिंट तैयार था, फिर क्यों फेल हुआ सिस्टम? जानिए अंदर की खबर
NEET UG पेपर लीक रोकने का ब्लूप्रिंट तैयार था, फिर क्यों फेल हुआ सिस्टम? जानिए अंदर की खबर
'हम लड़ते रहेंगे', सुसाइड करने वाले NEET अभ्यर्थियों को राहुल गांधी-विपक्षी नेताओं की श्रद्धांजलि
'हम लड़ते रहेंगे', सुसाइड करने वाले NEET अभ्यर्थियों को राहुल गांधी-विपक्षी नेताओं की श्रद्धांजलि
CJP आंदोलन के दौरान लाठीचार्ज को लेकर आया पाकिस्तान का रिएक्शन, जानें क्या कहा
CJP आंदोलन के दौरान लाठीचार्ज को लेकर आया पाकिस्तान का रिएक्शन, जानें क्या कहा
Embed widget