एक्सप्लोरर

राकेश टिकैत ने गाजीपुर बॉर्डर पर किसानों से कहा- नहीं होगी कोई गिरफ्तारी, मैं यहीं पर लगा लूंगा फांसी

राकेश टिकैत ने कहा कि अगर गोली चलानी होगी तो यहीं पर चलेगी और कुछ भी हुआ तो इसके लिए प्रशासन जिम्मेदार होगा. भारतीय किसान यूनियन के प्रवक्ता ने आगे कहा कि बीजेपी के लोग गुंडागर्दी कर रहे हैं इसलिए आंदोलन जारी रखो.

गणतंत्र दिवस के दिन ट्रैक्टर रैली के दौरान राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में हुई हिंसा के बाद जहां एक तरफ कई संगठन एक के बाद एक किसान आंदोलन से किनारा कर रहे हैं तो वहीं दूसरी तरफ भारतीय किसान यूनियन के प्रवक्ता राकेश टिकैत ने गाजीपुर बॉर्डर से आंदोनकारियों को उकसाते हुए प्रदर्शन को जारी रखने का ऐलान किया. राकेश टिकैत ने कहा कि अगर गोली चलानी होगी तो यहीं पर चलेगी और कुछ भी हुआ तो इसके लिए प्रशासन जिम्मेदार होगा.

भारतीय किसान यूनियन के प्रवक्ता ने आगे कहा कि बीजेपी के लोग गुंडागर्दी कर रहे हैं इसलिए आंदोलन जारी रखो. उन्होंने कहा कि कोई गिरफ्तारी नहीं होगी. मैं यहीं पर फांसी लगा लूंगा.

टिकैत ने कहा- आंदोलन को किया जा रहा बदनाम

इससे पहले, दिल्ली में ट्रैक्टर रैली के दौरान 26 जनवरी को भड़की हिंसा को लेकर भारतीय किसान यूनियन के प्रवक्ता राकेश टिकैत ने सवाल खड़े किए. उन्होंने गुरुवार की दोपहर को कहा कि दीप सिद्धू को लेकर कहा कि अगर कोई गया और झंडा फहराया तो फायरिंग क्यों नहीं हुई? कहां थी पुलिस? कैसे वह वहां तक पहुंच गया. पुलिस ने उसे जाने दिया और गिरफ्तार नहीं किया. अब तक कुछ नहीं किया गया. वह कौन शख्स था जिसने पूरे समुदाय और संगठन को बदनाम किया है.

दूसरी तरफ, भारतीय किसान यूनियन के सुप्रीमो चौधरी नरेश टिकैत ने कहा कि आंदोलनकारी गाजीपुर बॉर्डर ने धरना को खत्म कर दें. उन्होंने कहा कि सब सुविधाएं बंद होने के बाद कैसे चलेगा धरना. उन्होंने आगे कहा कि नेता, कार्यकर्ताओं को धरना खत्म कर वापस चले जाना चाहिए. नरेश टिकैत ने कहा कि किसानों की पिटाई से अच्छा है कि वे धरना को खत्म कर दें.

किसान आंदोलन से किनारा करते संगठन

किसान आंदोलन से एक और गुट ने गुरुवार को किनारा कर लिया है. किसान महापंचायत के रामपाल जाट ने राजस्थान-हरियाणा सीम पर चल रहे आंदोलन को खत्म करने का फैसला किया. उन्होंने कहा कि हम संयुक्त किसान मोर्चा से 21 जनवरी को अलग कर लिया था लेकिन प्रदर्शन का समर्थन कर रहा था. लेकिन अब हर कदम का विश्लेषण करने के बाद आंदोलन का समर्थन करूंगा.

गौरतलब है कि दिल्ली में भड़की हिंसा के बाद भारतीय किसान यूनियन का दूसरा धड़ा भानू ने आंदोलन को खत्म करने का ऐलान किया. बीकेयू (भानू) के अध्यक्ष ठाकुर भानू प्रताप सिंह ने संवाददाताओं से कहा कि गणतंत्र दिवस पर दिल्ली में ट्रैक्टर रैली के दौरान जो कुछ भी हुआ उनसे काफी दुख पहुंचा. इसके अलावा, राष्ट्रीय किसान मजदूर संगठन ने भी आंदोलन को खत्म करने का बुधवार को ऐलान किया.

ये भी पढ़ें: गाजीपुर में किसानों के धरना स्थल पर हलचल तेज, योगी सरकार ने सभी DM को जारी किया ये निर्देश

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

US Tariff Row: बंधुआ मजदूरी शुल्क पर भारत ने अमेरिका की दोहरी नीति पर उठाए सवाल , 1600 सामानों को मिली छूट
बंधुआ मजदूरी शुल्क पर भारत ने अमेरिका की दोहरी नीति पर उठाए सवाल , 1600 सामानों को मिली छूट
Telangana Food Poisoning : स्कूल की खिचड़ी बनी जहर? तेलंगाना के रेजिडेंशियल स्कूल में 26 छात्र बीमार, खिचड़ी में कीड़े होने का आरोप
स्कूल की खिचड़ी बनी जहर? तेलंगाना के रेजिडेंशियल स्कूल में 26 छात्र बीमार, खिचड़ी में कीड़े होने का आरोप
Rajeev Ranjan On Indus Water Treaty: पाकिस्तान की सांसें अटकीं, ममता पर बरसे जदयू नेता, अमेरिका-ईरान तनाव पर भी दी बड़ी चेतावनी
पाकिस्तान की अटकीं सांसें, ममता पर बरसे जदयू नेता, अमेरिका-ईरान तनाव पर भी दी बड़ी चेतावनी
TMC ने विमान खरीद खुद ही को किराए पर दिया! लग्जरी जेट-हेलिकॉप्टर में घिरीं ममता की पार्टी
TMC ने विमान खरीद खुद ही को किराए पर दिया! लग्जरी जेट-हेलिकॉप्टर में घिरीं ममता की पार्टी

वीडियोज

Sansani: ट्रेन के 'सुहागरात कोच' का बवाल ! | Train Honeymoon Coach Video
Monsoon Alert | Weather: भारी बारिश से कहीं सड़कें बनी तालाब, कहीं घरों में घुसा पानी | Delhi Rain
Monsoon Alert | Flood 2026 | Janhit: चमकते वादे, डूबी सड़कें...स्मार्ट सिटी की कड़वी हकीकत | Rain
UP Election 2027: रोजगार और महंगाई के मुद्दे छोड़ 'सनातन' पर होगा यूपी चुनाव? | Akhilesh Yadav
PM Modi in Australia: Melbourne में पीएम ने गिनाईं भारत की उपलब्धियां | Operation Sindoor |

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दिल्ली-NCR पानी-पानी, देश भर में आसमानी आफत की कहानी; कहीं लगा जाम, कहीं करंट से गई जान
दिल्ली-NCR पानी-पानी, देश भर में आसमानी आफत की कहानी; कहीं लगा जाम, कहीं करंट से गई जान
बदले की आग में उबल रहा ईरान, मशहद में नम आंखों के बीच अयातुल्ला अली खामनेई को किया गया सुपुर्द-ए-खाक
बदले की आग में उबल रहा ईरान, मशहद में नम आंखों के बीच खामनेई को किया गया सुपुर्द-ए-खाक
बांकीपुर उपचुनाव: कार-बाइक, सोना-चांदी, BJP प्रत्याशी अभिषेक सिन्हा की संपत्ति कितनी? 10वीं तक की पढ़ाई
बांकीपुर उपचुनाव: कार-बाइक, सोना-चांदी, BJP प्रत्याशी अभिषेक सिन्हा की संपत्ति कितनी? 10वीं तक की पढ़ाई
ZIM vs BAN: जिम्बाब्वे का एक और धमाका, बांग्लादेश को 13 रन से हराकर जीती सीरीज; कर दिया बड़ा कारनामा
जिम्बाब्वे का एक और धमाका, बांग्लादेश को 13 रन से हराकर जीती सीरीज; कर दिया बड़ा कारनामा
'इक्का' की स्क्रीनिंग में दिखीं सनी देओल की पत्नी पूजा, अक्षय खन्ना को लेकर एक्टर ने कहा ये
'इक्का' की स्क्रीनिंग में दिखीं सनी देओल की पत्नी पूजा, अक्षय खन्ना को लेकर एक्टर ने कहा ये
चीन की जूता फैक्ट्री में भीषण आग, 28 लोगों की जलकर मौत, सामने आया खौफनाक Video
चीन की जूता फैक्ट्री में भीषण आग, 28 लोगों की जलकर मौत, सामने आया खौफनाक Video
Explained: ...तो जंग की वजह सिर्फ तेल और होर्मुज स्ट्रेट नहीं! ईरानी जमीन के नीचे दबा कौन सा 'खजाना' चाहते ट्रंप?
...तो जंग की वजह सिर्फ तेल और होर्मुज नहीं! ईरानी जमीन के नीचे दबा कौन सा 'खजाना' चाहते ट्रंप?
गगनयान से 5G तक और ऑपरेशन सिंदूर से ग्रो मोर-अचीव मोर तक…, मेलबर्न में पीएम मोदी की बड़ी बातें
गगनयान से 5G तक और ऑपरेशन सिंदूर से ग्रो मोर-अचीव मोर तक…, मेलबर्न में पीएम मोदी की बड़ी बातें
Embed widget