एक्सप्लोरर

कर्नाटक में येदुरप्पा ने ली CM पद की शपथ, अब बहुमत साबित करने की है चुनौती

बीजेपी कर्नाटक में हुए विधानसभा चुनाव में 104 सीटें हासिल करके सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी है. चुनाव के बाद बने कांग्रेस-जद (एस) गठबंधन के 115 (कांग्रेस के 78 और जेडीएस के 37) विधायक हैं. ऐसे में अब येदुरप्पा के सामने बहुमत साबित करने की चुनौती है.

बेंगलूरू: आखिर कर्नाटक को आज नया मुख्यमंत्री मिल गया. राजनीतिक और अदालती लड़ाई के बाद भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के बीएस येदुरप्पा को सूबे के राज्यपाल वजुभाई वाला ने बेंगलूरू स्थित राजभवन में सीएम पद की शपथ दिलाई. अब येदुरप्पा के सामने फ्लोर टेस्ट की चुनौती है. इसके लिए राज्यपाल ने 15 दिनों का वक्त दिया है. इससे पहले ऐतिहासिक घटनाक्रम के तहत सुप्रीम कोर्ट ने देर रात कई घंटों तक कांग्रेस और जेडीएस की याचिका पर सुनवाई की.

अदालत ने बीएस येदुरप्पा के कर्नाटक के मुख्यमंत्री के तौर पर शपथ ग्रहण करने पर रोक लगाने से मना कर दिया. कांग्रेस की दलील थी की राज्यपाल का फैसला अव्यवहारिक है. कांग्रेस का कहना था कि जब कांग्रेस-जेडीएस गठबंधन के बाद बहुमत है तो राज्यपाल को उन्हें सरकार बनाने का न्योता देना चाहिए.

येदुरप्पा के शपथ ग्रहण से ठीक पहले कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने बीजेपी को आड़े हाथों लिया. राहुल ने ट्वीट कर कहा, "बहुमत का आंकड़ा न होने के बावजूद कर्नाटक में सरकार बनाने की बीजेपी की जिद अतार्किक है. ये संविधान का मजाक उड़ाना है. आज सुबह बीजेपी अपनी खोखली जीत का जश्न मनाएगी. भारत लोकतंत्र के हार का मातम मनाएगा."

किसके पास है कितनी सीटें? बीजेपी राज्य में हुए विधानसभा चुनाव में 104 सीटें हासिल करके सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी है. चुनाव के बाद बने कांग्रेस-जद (एस) गठबंधन के 115 (कांग्रेस के 78 और जेडीएस के 37) विधायक हैं. वहीं बीएसपी, कर्नाटक जनता पार्टी और निर्दलीय के पास एक-एक विधायक हैं.

आगे क्या होगा? अब जब येदुरप्पा ने शपथ ले ली है और वह बहुमत साबित करने में सफल रहते हैं तो सत्ता के लिए आस लगाई बैठी कांग्रेस और जेडीएस को विपक्ष में बैठना होगा. कांग्रेस-जेडीएस के सामने अपने विधायकों को टूटने से रोकना है. इसके लिए दोनों दलों ने विधायकों को बेंगलुरू के रिसॉर्ट में रखा है. ताकि वह बीजेपी नेताओं के संपर्क में न आएं.

2014 में मोदी ने कराई थी BJP में येदुरप्पा की घर वापसी, ऐसा रहा है उनका राजनीतिक सफर

येदुरप्पा को नोटिस सुप्रीम कोर्ट (SC) ने कांग्रेस-जेडीएस की याचिका पर कर्नाटक सरकार और येदुरप्पा को नोटिस भेजा है. SC अब शुक्रवार (कल) सुबह साढ़े दस बजे एक बार फिर मामले पर सुनवाई करेगी. शीर्ष अदालत बीजेपी द्वारा राज्यपाल को भेजा पत्र उसके समक्ष पेश करने का आदेश दिया है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

‘प्रधान जिंदाबाद’, इस्तीफे के बाद संसद पहुंचे प्रधान का जोरदार स्वागत
‘प्रधान जिंदाबाद’, इस्तीफे के बाद संसद पहुंचे प्रधान का जोरदार स्वागत
टल गई NEET पेपर लीक केस की पहली फास्ट ट्रैक सुनवाई, जानें क्यों
टल गई NEET पेपर लीक केस की पहली फास्ट ट्रैक सुनवाई, जानें क्यों
जहाज पर भारतीय की मौत से 'एक्शन' में सरकार, यूक्रेन का राजदूत तलब
जहाज पर भारतीय की मौत से 'एक्शन' में सरकार, यूक्रेन का राजदूत तलब
‘SIT में CA को करें शामिल', राम मंदिर चढ़ावा चोरी पर ‘सुप्रीम’ सुनवाई
‘SIT में CA को करें शामिल', राम मंदिर चढ़ावा चोरी पर ‘सुप्रीम’ सुनवाई

वीडियोज

Operation Safed Sagar की स्टार कास्ट ने शेयर किए शूटिंग के अनसुने और भावुक किस्से
Kareena Kapoor का खुलासा, रिजेक्शन के बाद रात-रात भर रोती थीं Karisma Kapoor
Prabhas की Spirit में Katrina Kaif की एंट्री? Cameo Role की रिपोर्ट्स ने बढ़ाई चर्चा
Iran US War: ईरान पर बढ़ा संकट! UAE समेत दो मुस्लिम देशों के कदम से मची हलचल |ABPLIVE
CJP Protest: राजनीति में उतरने वाली है CJP? आंदोलन के बाद नेताओं ने दिया बड़ा जवाब |ABPLIVE

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
लोकसभा में पेपर लीक वाला बिल पेश, रिजिजू बोले- जो MP चर्चा नहीं चाहते, होगा एक्शन
लोकसभा में पेपर लीक वाला बिल पेश, रिजिजू बोले- जो MP चर्चा नहीं चाहते, होगा एक्शन
अब सोनम वांगचुक का बड़ा बयान, '...वरना इस्तीफे का मतलब नहीं'
अब सोनम वांगचुक का बड़ा बयान, '...वरना इस्तीफे का मतलब नहीं'
'ODI में रोहित के साथ ओपनिंग करें वैभव सूर्यवंशी', पूर्व दिग्गज की मांग
'ODI में रोहित के साथ ओपनिंग करें वैभव सूर्यवंशी', पूर्व दिग्गज की मांग
राम चरण की आज हो रही कलाई की सर्जरी, पिता चिरंजीवी और पत्नी उपासना भी अस्पताल में मौजूद
राम चरण की आज हो रही कलाई की सर्जरी, पिता चिरंजीवी और पत्नी उपासना भी अस्पताल में मौजूद
एक और बड़ा आंदोलन! CJP के बाद E20 जनता पार्टी ने किया संसद मार्च का ऐलान
एक और बड़ा आंदोलन! CJP के बाद E20 जनता पार्टी ने किया संसद मार्च का ऐलान
‘SIT में CA को करें शामिल', राम मंदिर चढ़ावा चोरी पर ‘सुप्रीम’ सुनवाई
‘SIT में CA को करें शामिल', राम मंदिर चढ़ावा चोरी पर ‘सुप्रीम’ सुनवाई
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद CJP का नया कदम, यूपी में खोला मोर्चा! 

Embed widget