एक्सप्लोरर

त्रिपुरा में 'लाल किला' ढहाने के बाद बीजेपी आज मनाएगी जीत का जश्न

त्रिपुरा की कुल 60 सीटों में से 59 सीटों पर मतदान हुए. जिसमें बीजेपी गठबंधन को 43 सीटों पर जीत मिली. अपने गढ़ में सीपीएम को 16 सीटें नसीब हुई हैं.

नई दिल्ली: पूर्वोत्तर में कमल खिलाने के बाद बीजेपी आज देशभर मे विजय उत्सव मनाएगी। देशभर में बीजेपी के कार्यकर्ता आज बीजेपी कार्यालयों में जुटकर जश्न मनाएंगे. पूर्वोत्तर के नतीजों से बीजेपी कार्यकर्ता जोश में हैं.

प्रधानमंत्री मोदी ने कल बीजेपी मुख्यालय में कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा था कि आप जानते हैं सूरज जब ढलता है तो लाल रंग का होता है और जब सूरज उगता है तो केसरिया रंग का होता है. आज सारे रंग केसरिया हो गए.

2019 चुनाव से पहले पूरब में मोदी लहर, त्रिपुरा और नागालैंड में बीजेपी बनाएगी सरकार, यहां पढ़ें सब कुछ

त्रिपुरा में बीजेपी की ऐतिहासिक जीत 25 साल से सत्ता में रही लेफ्ट को बीजेपी ने हराकर त्रिपुरा में ऐतिहासिक जीत हासिल की है. 43 सीटों पर जबरदस्त जीत के साथ बीजेपी गठबंधन राज्य में सरकार बनाने जा रही है. 25 सालों तक त्रिपुरा में सरकार चलाने वाली लेफ्ट के हाथों से उसका ये गढ़ बीजेपी की झोली में आ गया है. त्रिपुरा की कुल 60 सीटों में से 59 सीटों पर मतदान हुए. जिसमें बीजेपी गठबंधन को 43 सीटों पर जीत मिली. अपने गढ़ में सीपीएम को 16 सीटें नसीब हुई हैं.

पीएम मोदी ने राहुल गांधी पर बोला हमला, कहा 'कांग्रेस पार्टी का कद इतना छोटा पहले कभी नहीं हुआ'

त्रिपुरा में 1978 में पहली बार राज्य विधानसभा की 60 में से 56 सीटें जीतकर सत्ता संभालने वाले वाम मोर्चा का इस बार के चुनाव जैसा बुरा हाल पहले कभी नहीं हुआ. बीजेपी ने राज्य में जीत के लिए अपनी पूरी ताकत झोंक दी थी. साल 2013 में यहां बीजेपी खाता भी नहीं खोल पाई थी और कई सीटों पर पार्टी की जमानत भी जब्त हो गई थी. लेकिन इस बड़ी और ऐतिहासिक जीत के साथ मोदी मैजिक अब तक बरकरार है ये संदेश बीजेपी ने दे दिया है.

नागालैंड में बीजेपी गठबंधन के साथ बना सकती है सरकार नागालैंड में बीजेपी ने विधानसभा चुनाव में जोरदार प्रदर्शन किया और अब सरकार बनाने का दावा कर रही है. बीजेपी, जेडीयू के समर्थन से सरकार बनाएगी. जेडीयू ने समर्थन की चिट्ठी सौंप दी है. यहां 59 सीटों पर मतदान हुए.

IN DEPTH: त्रिपुरा में बीजेपी ने किस रणनीति से लेफ्ट के किले में लहराया भगवा परचम?

बीजेपी ने इस बार एनडीपीपी के साथ गंठबंधन किया था, जिसका बीजेपी को बड़ा फायदा मिला है. राज्य में बीजेपी गठबंधन 27 सीटों पर अपना कब्जा जमाया. वहीं एनपीएफ ने 27 सीटों पर जीत हासिल की. जेडीयू ने इस चुनाव में एक सीट अपने नाम करने में सफलता हासिल की है. यहां अन्य पार्टियों से गठबंधन करके सरकार बीजेपी बना सकती है.

साल 2003 से नागालैंड में एनपीएफ सत्ता पर काबिज थी. साल 2013 के विधानसभा चुनाव में नागालैंड पीपुल्स फ्रंट को 60 में से 38 सीटों पर जीत मिली थी लेकिन इस बार एनपीएफ को बीजेपी से बड़ा झटका मिला है.

मेघालय में कांग्रेस सबसे बड़ी पार्टी लेकिन बहुमत से दूर मेघालय विधानसभा चुनावी नतीजों में कोई भी पार्टी बहुमत का जादुई आंकड़ा नहीं छू सकी. हांलाकि कांग्रेस राज्य की सबसे बड़ी पार्टी बनकर जरूर उभरी है. 59 सीटों में से 21 सीटों पर कांग्रेस को जीत मिली है. वहीं, 19 सीटों पर जीत के साथ नेशनल पीपुल्स पार्टी दूसरे स्थान पर है.

मेघालय में बीजेपी केवल दो सीटों पर सिमट कर रह गई है. यूडीपी को 6 सीटों पर जीत मिली है इसके अलावा अन्य के खाते में 11 सीटें गई हैं. मेघालय में सरकार बनाने के लिए 31 सीटों की आवश्यकता है लेकिन चुनावी नतीजों में कोई भी पार्टी ये आंकड़ा अपने नाम नहीं कर सकी है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'ट्रक रोका, एफिडेविट छीनने की कोशिश', ऋतब्रत बनर्जी का आरोप, ममता पर तंज
'ट्रक रोका, एफिडेविट छीनने की कोशिश', ऋतब्रत बनर्जी का आरोप, ममता पर तंज
'सही वक्त पर...' PM मोदी के पिता पर खरगे की आपत्तिजनक टिप्पणी पर बोले नितिन गडकरी
'सही वक्त पर...' PM मोदी के पिता पर खरगे की आपत्तिजनक टिप्पणी पर बोले नितिन गडकरी
बंगाल की खाड़ी में चक्रवाती तूफान 'अर्नब', हाई अलर्ट पर भारत, इन राज्यों में दिखेगा असर
बंगाल की खाड़ी में चक्रवाती तूफान 'अर्नब', हाई अलर्ट पर भारत, इन राज्यों में दिखेगा असर
PM मोदी के पिता पर खरगे का कमेंट, बवाल के बाद शिकायत दर्ज, आज BJP का देशभर में प्रदर्शन
PM मोदी के पिता पर खरगे का कमेंट, बवाल के बाद शिकायत दर्ज, आज BJP का देशभर में प्रदर्शन

वीडियोज

Sansani: दरिंदे पति ने हैवानियत की सारी हदें की पार!
Mallikarjun Kharge Statement: खरगे का विवादित बयान..सियासत में उबाल | Congress | Bihar | Patna
Mallikarjun Kharge Statement: कांग्रेस 'बाप' तक क्यों पहुंच गई? | Bihar News | Patna | Janhit
Anant Singh Inside Story: अनंत सिंह ने क्यों कहा JDU खत्म? | Nitish Kumar | Mokama | Bihar
Sandeep Chaudhary: रामलीला मैदान रैली पर बवाल..लोकतंत्र का है सवाल? | Congress Rally | INDIA Bloc

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बंगाल की खाड़ी में चक्रवाती तूफान 'अर्नब', हाई अलर्ट पर भारत, इन राज्यों में दिखेगा असर
बंगाल की खाड़ी में चक्रवाती तूफान 'अर्नब', हाई अलर्ट पर भारत, इन राज्यों में दिखेगा असर
पुणे: केंद्र सरकार की लाइब्रेरी में उमर खालिद की किताब होने पर विवाद, उठाया गया यह कदम
पुणे: केंद्र सरकार की लाइब्रेरी में उमर खालिद की किताब, खड़ा हुआ विवाद
'सही वक्त पर...' PM मोदी के पिता पर खरगे की आपत्तिजनक टिप्पणी पर बोले नितिन गडकरी
'सही वक्त पर...' PM मोदी के पिता पर खरगे की आपत्तिजनक टिप्पणी पर बोले नितिन गडकरी
फिल्मों से संन्यास लेने के बाद क्या कर रही हैं 'गजनी' फेम असीन? पति राहुल बोले- बेटी को नहीं देखने देतीं मोबाइल-टीवी
फिल्मों से संन्यास लेने के बाद क्या कर रही हैं 'गजनी' फेम असीन? पति राहुल ने किया खुलासा
हरमनप्रीत और दीप्ति के शतक में उड़ा जिम्बाब्वे, भारत ने 121 रन से जीता दूसरा वनडे
हरमनप्रीत और दीप्ति के शतक में उड़ा जिम्बाब्वे, भारत ने 121 रन से जीता दूसरा वनडे
ईरान की अमेरिका को दो टूक, '7 शर्तें मानो, तभी होगी बात'
ईरान की अमेरिका को दो टूक, '7 शर्तें मानो, तभी होगी बात'
'कंप्यूटर जातिवादी नहीं है', वोटर लिस्ट की गलती पर चुनाव आयोग की सफाई
'कंप्यूटर जातिवादी नहीं है', वोटर लिस्ट की गलती पर चुनाव आयोग की सफाई
घंटों बाद मां से मिला बिछड़ा हाथी का बच्चा, भावुक कर देगा वायरल वीडियो
घंटों बाद मां से मिला बिछड़ा हाथी का बच्चा, भावुक कर देगा वायरल वीडियो
Embed widget