एक्सप्लोरर

दिल्ली में बूथ प्रबंधन को मजबूत करेगी बीजेपी, प्रदेश अध्यक्ष आदेश गुप्ता करेंगे संवाद

प्रदेश महामंत्री कुलजीत सिंह चहल ने यह जानकारी दी कि बूथ प्रबंधन को मजबूती देने और कार्यकर्ताओं को तैयार करने के लिए प्रदेश अध्यक्ष आदेश गुप्ता मंडल स्तर पर प्रवास करेंगे.

नई दिल्ली: देश की राजधानी दिल्ली में अगले साल निगम चुनाव आयोजित किए जाएंगे. जिसकी तैयारियां अभी से ही शुरू होती हुई नजर आ रही हैं. वहीं निगम की पांच सीटों का उपचुनाव 28 फरवरी को है, जिसके नतीजे 3 मार्च को घोषित किए जाएंगे. आम आदमी पार्टी के नेता गोपाल राय ने इस चुनाव को 'सेमिफाइनल' का नाम देते हुए यह भी कह दिया है कि आम आदमी पार्टी की इन सीटों पर ऐतिहासिक जीत दर्ज होगी.

वहीं दूसरी तरफ पिछले तीन बारी से लगातार निगमों पर अपनी सत्ता बांधे हुए दिल्ली बीजेपी चुनावी कार्यों में जुट गई है. प्रदेश महामंत्री कुलजीत सिंह चहल ने यह जानकारी दी कि बूथ प्रबंधन को मजबूती देने और कार्यकर्ताओं को तैयार करने के लिए प्रदेश अध्यक्ष आदेश गुप्ता मंडल स्तर पर प्रवास करेंगे. यह कार्यक्रम दिल्ली के 280 मंडलों में आयोजित किया जाएगा.

प्रत्येक मंडल में बैठक होगी आयोजित

कुलजीत सिंह चहल ने बताया कि प्रवास के दौरान प्रत्येक मंडल में बैठक आयोजित की जाएगी, जिसमें बूथ स्तर के कार्यकर्ताओं के साथ मंडल अध्यक्ष, पदाधिकारी, मंडल प्रभारी, पूर्व मंडल अध्यक्ष, मंडल मोर्चा पदाधिकारी, चुनाव लड़ चुके पूर्व प्रत्याशी, जिला प्रभारी, जिला अध्यक्षों के साथ मंडल क्षेत्र में रहने वाले प्रदेश पदाधिकारी, पंच परमेश्वर और कार्यकारिणी सदस्य भी भाग लेंगे.

दिल्ली बीजेपी के मीडिया प्रमुख नवीन कुमार का कहना है कि उनके मुताबिक 280 मंडल में जाने से प्रदेश अध्यक्ष बूथ समितियों के अध्यक्षों से लेकर, मंडल और जिले के पदाधिकारी, प्रदेश के रहने वाले उस मंडल में पदाधिकारी सबसे बातचीत होने के बाद हर मंडल पर बीजेपी को मजबूत करने में कामयाब होंगे. 'आप' सरकार के जरिए की गई कारगुजारियों से लेकर निगम के किए गए कार्यों को जनता तक पहुंचाने के लिए इससे ज्यादा कुछ और महत्त्वपूर्ण नही हो सकता.

कुलजीत सिंह चहल ने कहा कि प्रवास का कार्यक्रम सीआर पार्क मंडल में हवन से शुरू होगा. यह कार्यक्रम सनातन धर्म मंदिर ग्रेटर कैलाश पार्ट-2 में आयोजित किया जाएगा.

यह भी पढ़ें: बीजेपी नेता राकेश सिंह की गिरफ्तारी पर बोलीं रूपा गांगुली- अन्याय किया है तो गिरफ्तार होना चाहिए

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

परिवार खोया, निर्वासन की जिंदगी और अब…, बांग्लादेश वापसी पर क्या बोलीं शेख हसीना?
परिवार खोया, निर्वासन की जिंदगी और अब…, बांग्लादेश वापसी पर क्या बोलीं शेख हसीना?
असम में बाढ़ से हालात बिगड़े, 14 जिलों के डेढ़ लाख से ज्यादा लोग प्रभावित
असम में बाढ़ से हालात बिगड़े, 14 जिलों के डेढ़ लाख से ज्यादा लोग प्रभावित
मानसून सत्र का बढ़ेगा समय या बुलाया जाएगा विशेष सत्र? सरकार ने किया साफ
मानसून सत्र का बढ़ेगा समय या बुलाया जाएगा विशेष सत्र? सरकार ने किया साफ
परिसीमन-FCRA बिल पर नजर, लेकिन गतिरोध में फंसकर रह गया संसद का मानसून सत्र
परिसीमन-FCRA बिल पर नजर, लेकिन गतिरोध में फंसकर रह गया संसद का मानसून सत्र

वीडियोज

गोरखपुर की लेडी नटवरलाल का करोड़ों वाला मायाजाल!
Pati Brahmachari:💔Isha-Suraj के बीच फिर आई Avni, तकरार के बीच पनपने लगा प्यार। #sbs
Bollywood News: बिग बॉस के टीज़र से मचा तहलका: क्या टीवी पर फिर दिखेगी 'करण-अर्जुन' की जोड़ी? ( 05.08.26 )
Jharkhand Job Protest: झारखंड नौकरी आंदोलन से घिरी सरकार! इस्तीफा देंगे हेमंत सोरेन? ABPLIVE
Mannat: Dhairya का खतरनाक खेल फेल, Mannat ने बचा लिया Vikrant को मौत के मुंह से!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मानसून सत्र का बढ़ेगा समय या बुलाया जाएगा विशेष सत्र? सरकार ने किया साफ
मानसून सत्र का बढ़ेगा समय या बुलाया जाएगा विशेष सत्र? सरकार ने किया साफ
'संप्रभुता का अपमान', शेख हसीना की PC से भड़क उठी बांग्लादेश सरकार
'संप्रभुता का अपमान', शेख हसीना की PC से भड़क उठी बांग्लादेश सरकार
यूपी चुनाव पर राहुल गांधी की बड़ी बैठक, बनाया ये खास मास्टर प्लान!
यूपी चुनाव पर राहुल गांधी की बड़ी बैठक, बनाया ये खास मास्टर प्लान!
वैभव सूर्यवंशी का भी होगा कांबली और शॉ जैसा हाल? दिग्गज के बयान से दुनिया हैरान 
वैभव सूर्यवंशी का भी होगा कांबली और शॉ जैसा हाल? दिग्गज के बयान से दुनिया हैरान 
ऋषभ पंत, संजू सैमसन या ईशान किशन, किसे मिलना चाहिए 2027 वनडे वर्ल्ड कप में मौका? 
ऋषभ पंत, संजू सैमसन या ईशान किशन, किसे मिलना चाहिए 2027 वनडे वर्ल्ड कप में मौका? 
Xप्लेन: विकसित भारत के ख्वाब के बीच कुपोषण ने 'दोहरी तस्वीर' कैसे बना दी?
विकसित भारत के ख्वाब के बीच कुपोषण ने 'दोहरी तस्वीर' कैसे बना दी?
'पाकिस्तान कर रहा यौम-ए-इस्तेहसाल की नौटंकी', भारत बोला- बंद करो प्रोपेगेंडा
'पाकिस्तान कर रहा यौम-ए-इस्तेहसाल की नौटंकी', भारत बोला- बंद करो प्रोपेगेंडा
परिसीमन बिल पर सरकार ने मांगा समर्थन तो अड़ गए राहुल गांधी, बोले- 'No, पहले...'
परिसीमन बिल पर सरकार ने मांगा समर्थन तो अड़े राहुल, बोले- 'पहले सदन में आएं गृहमंत्री'
Embed widget