एक्सप्लोरर

'ममता को हराना बीजेपी के बस की बात नहीं', CAA का जिक्र करते हुए सपा सांसद ने अमित शाह पर साधा निशाना

Shafiqur Rahman Barq On CAA: समाजवादी पार्टी के सांसद शफीकुर्रहमान वर्क ने कहा है कि CAA लागू कर पाना बहुत आसान नहीं है. उन्होंने कहा है कि पूरा विपक्ष नहीं चाहता है कि सीएए लागू हो.

Shafiqur Rahman Barq On CAA: केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह कोलकाता में बीजेपी की एक बड़ी जनसभा को संबोधित करने के लिए 29 नवंबर (बुधवार) को पहुंचे थे. यहां उन्होंने नागरिकता (संशोधित) अधिनियम (CAA) लागू करने को लेकर ममता बनर्जी को ऐसी चुनौती दी है जिस पर पूरे देश में चर्चा शुरू हो गई है. अमित शाह ने कहा था कि हर हाल में सीएए लागू होगा और इसे कोई रोक नहीं पाएगा. उन्होंने 2026 के विधानसभा चुनाव में ममता शासन को उखाड़ कर भाजपा सरकार बनाने का आह्वान भी किया था. इस पर समाजवादी पार्टी (सपा) के चर्चित सांसद डॉक्टर शफीकुर्रहमान वर्क ने भी प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने कहा है कि ममता बनर्जी को हराना बीजेपी के बस की बात नहीं है. 

यूपी के संभल से सांसद शफीकुर्रहमान वर्क ने मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की जमकर सराहना की है. उन्होंने कहा, "ममता बनर्जी को बीजेपी नहीं हरा सकती है. मुसलमान ममता के साथ हैं.‌ बंगाल में पहले भी ममता बनर्जी बीजेपी को हरा चुकी हैं."

'‌आसान नहीं सीएए लागू करना'
सपा सांसद वर्क ने अमित शाह की ओर से नागरिकता संशोधित अधिनियम लागू करने की चुनौती पर भी तंज कसा है. उन्होंने कहा है कि सीएए लागू करना आसान काम नहीं है. पूरा विपक्ष इसके खिलाफ है. विपक्ष नहीं चाहता है की सीएए लागू हो.

क्या कहा था अमित शाह ने
बंगाल दौरे पर पहुंचे अमित शाह ने नागरिक संशोधन कानून का जिक्र करते हुए कहा था कि इसे कोई भी रोक नहीं सकता. उन्होंने कहा कि इसे रोक पाना ममता बनर्जी के बस की बात नहीं है. मोदी सरकार इसे लागू करके रहेगी. यह देश का कानून है और ममता बनर्जी या कोई भी इसे रोक नहीं पाएगा. शाह से पहले केंद्रीय गृह राज्य मंत्री अजय कुमार मिश्रा टेनी ने भी रविवार को पश्चिम बंगाल में ही कहा था कि सीएए के तहत मार्च 2024 तक नियम तय कर लिए जाएंगे.

बता दें कि सीएए कानून का टीएमसी सहित देश के विपक्षी दलों ने तीखा विरोध किया था. ममता बनर्जी सरकार ने तो इसे पूरी तरह से असंवैधानिक करार दिया था. इसे लेकर खूब प्रदर्शन भी देशभर में हुए थे.

ये भी पढ़ें : CAA पर अमित शाह ने दी ममता बनर्जी को चुनौती, कहा- ये देश का कानून, इसे कोई नहीं रोक सकता

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

क्या सर्विलांस के नियमों का हो रहा पालन? सीजेपी आंदोलन को लेकर हाईकोर्ट का दिल्ली पुलिस से सवाल
क्या सर्विलांस के नियमों का हो रहा पालन? सीजेपी आंदोलन को लेकर हाईकोर्ट का दिल्ली पुलिस से सवाल
CJP प्रदर्शन में बवाल: 118 पुलिसकर्मी घायल, हिरासत में 78 प्रदर्शनकारी, कई गाड़ियों को नुकसान
CJP प्रदर्शन में बवाल: 118 पुलिसकर्मी घायल, हिरासत में 78 प्रदर्शनकारी, कई गाड़ियों को नुकसान
CJP Protest LIVE: सीजेपी आंदोलन के बीच हिरासत में 70 से ज्यादा प्रदर्शनकारी, 50 से ज्यादा पुलिसकर्मी घायल
LIVE: सीजेपी आंदोलन के बीच हिरासत में 70 से ज्यादा प्रदर्शनकारी, 50 से ज्यादा पुलिसकर्मी घायल
सिक्किम में भूस्खलन-गैस रिसाव के बाद सुरंग में फंसे 27 मजदूर, राहत और बचाव अभियान जारी
सिक्किम में भूस्खलन-गैस रिसाव के बाद सुरंग में फंसे 27 मजदूर, राहत और बचाव अभियान जारी

वीडियोज

DGP की '​मौत मिस्ट्री'!
BMW F 450 GS Ride Review | The best premium bike ?
Sonam Wangchuk: एक अनशन और हिल गई थी इंदिरा सरकार! कैसे सोनम वांगचुक के पिता बने थे आंदोलन का चेहरा?
Ranbir Kapoor और Yash ने बढ़ाई Ramayana की एक्साइटमेंट
Ramayana ट्रेलर में Yash पड़े भारी, Ranbir Kapoor भी छाए

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सिक्किम में भूस्खलन-गैस रिसाव के बाद सुरंग में फंसे 27 मजदूर, राहत और बचाव अभियान जारी
सिक्किम में भूस्खलन-गैस रिसाव के बाद सुरंग में फंसे 27 मजदूर, राहत और बचाव अभियान जारी
सीजेपी के विरोध प्रदर्शन के बीच सोनम वांगचुक का आया बड़ा बयान, बोले - 'मैं अपना उपवास...'
सीजेपी के विरोध प्रदर्शन के बीच सोनम वांगचुक का आया बड़ा बयान, बोले - 'मैं अपना उपवास...'
'इसका कोई मतलब नहीं है...', CJP के प्रदर्शन पर हेमा मालिनी का बड़ा बयान, स्टूडेंट्स को दी सलाह
'इसका कोई मतलब नहीं है...', CJP के प्रदर्शन पर हेमा मालिनी का बड़ा बयान, स्टूडेंट्स को दी सलाह
CJP के प्रदर्शन और लाठीचार्ज पर रोहिणी आचार्य ने कही दिल जीत लेने वाली बात, 'सरकार को…'
CJP के प्रदर्शन और लाठीचार्ज पर रोहिणी आचार्य ने कही दिल जीत लेने वाली बात, 'सरकार को…'
शमी और सिराज के समर्थन में आया दिग्गज, गौतम गंभीर एंड मैनेजमेंट को जमकर लताड़ा; जानें क्या कहा
शमी और सिराज के समर्थन में आया दिग्गज, गौतम गंभीर एंड मैनेजमेंट को जमकर लताड़ा
खान सर के 'जीजा' वाले बयान पर होगी कार्रवाई? BJP भड़की, पार्टी MLA ने कहा - 'बिहार में…'
खान सर के 'जीजा' वाले बयान पर होगी कार्रवाई? BJP भड़की, पार्टी MLA ने कहा - 'बिहार में…'
Explained: जौहर यूनिवर्सिटी विवाद में कूदे सपा नेता! मोहिबुल्लाह से लेकर अखिलेश तक, कैसे बनाया राजनीतिक मुद्दा?
जौहर यूनिवर्सिटी विवाद में खपे सपा नेता! मोहिबुल्ला से लेकर अखिलेश तक, कैसे बना राजनीतिक मुद्दा
CJP के प्रदर्शन पर राहुल गांधी बोले, 'सत्ता हमेशा के लिए नहीं रहती, जवाबदेही जरूर तय की जाएगी'
CJP के प्रदर्शन पर राहुल गांधी बोले, 'सत्ता हमेशा के लिए नहीं रहती, जवाबदेही जरूर तय की जाएगी'
Embed widget