एक्सप्लोरर

राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा के लिए BJP का प्लान तैयार, दिवाली जैसा माहौल बनाने के निर्देश, 2 महीने चलेगी मुहिम

Ram Mandir Inauguration: लोकसभा चुनाव और अयोध्या में राम मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा समारोह पर चर्चा को लेकर बीजेपी की बैठक में कई अहम फैसले लिए गए हैं.

Ram Mandir Pran Pratishtha: साल 2024 को लोकसभा चुनाव को लेकर देश में सियासी पारा चढ़ा हुआ है. इस बीच बीजेपी ने मंगलवार (2 जनवरी) को अयोध्या में राम मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा समारोह को लेकर बड़ा फैसला लिया. 22 जनवरी को दिवाली जैसा माहौल बनाने के लिए बीजेपी कार्यकर्ताओं से कहा गया है.

एबीपी न्यूज को सूत्रों ने बताया कि 25 जनवरी से लेकर 25 मार्च तक देश के अलग-अलग राज्यों से राम मंदिर के दर्शन करने आने वाले लोगों को बीजेपी के नेता और कार्यकर्ता सुविधा मुहैया कराएंगे. इसके तहत राम मंदिर के दर्शन करने वालों लोगों को ढोल नगाड़े, तिलक और फूल माला के साथ भेजा जाएगा.

बीजेपी की दिल्ली में हुई बैठक में पहुंचे नेताओं से कहा गया कि राम मंदिर को लेकर चलाए गए आंदोलन के बारे में लोगों तक जानकारी पहुंचाएं. मीटिंग में पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, महासचिव सुनील बंसल, केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव, अश्विनी वैष्णव, मनसुख मंडाविया और असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सहित कई नेता शामिल रहे.

एक दिन में इतने भक्त करेंगे दर्शन
बीजेपी हर बूथ लेवल से राम मंदिर का दर्शन कराएगी. ये मुहिम  25 जनवरी से 25 मार्च तक चलेगी. बताया जा रहा है कि एक दिन में तकरीबन 50 हजार लोगों को राम मंदिर के दर्शन कराए जाएंगे.

बीजेपी क्या बताएगी?
बीजेपी घर-घर यह बताएगी कि कैसे पार्टी का योगदान राम मंदिर का सपना साकार करने में रहा है. वह कौन-कौन से राजनीतिक पार्टी और नेता हैं जो राम मंदिर बनने का लगातार विरोध करते रहे हैं.  पार्टी चाहती है कि लोकसभा चुनाव तक देश भर में पार्टी कार्यकर्ता लोगों तक यह संदेश पहुंचाएं. इसके लिए पार्टी बुकलेट भी छापेगी. इसको लेकर फैसला लिया जा सकता है. 

अयोध्या में राम मंदिर का प्राण प्रतिष्ठा समारोह 22 जनवरी को होगा. इसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सहित कई लोग शामिल होंगे.

जेपी नड्डा ने क्या कहा?
बैठक में  बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने कहा कि सबको अच्छे से दर्शन करवाना है. इस दौरान किसी भी तरीके का भेदभाव नहीं होना चाहिए.

यह भी पढ़ें- राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम में शामिल होंगी सोनिया गांधी? कांग्रेस ने दिया अपडेट 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'मुझे चुप कराना है तो मारना होगा', ममता बनर्जी का BJP को चैलेंज, बागियों को दिया मैसेज
'मुझे चुप कराना है तो मारना होगा', ममता बनर्जी का BJP को चैलेंज, बागियों को दिया मैसेज
यूरेनियम डील पर 'क्रेडिट वॉर'! कांग्रेस का BJP पर तीखा वार, कहा- 'पहले अपना होमवर्क ठीक से करें'
यूरेनियम डील पर 'क्रेडिट वॉर'! कांग्रेस का BJP पर तीखा वार, कहा- 'पहले अपना होमवर्क ठीक से करें'
Bank Account: क्या है TMC के 440 करोड़ रुपये के फ्रीज करने का मामला, अब क्या कह रही पार्टी, जानें
क्या है TMC के 440 करोड़ रुपये के फ्रीज करने का मामला, अब क्या कह रही पार्टी, जानें
ममता बनर्जी की TMC के 440 करोड़ फ्रीज... फिर डेरेक ओ ब्रायन ने पूछा एक सवाल- 'ED मंदिर के कोष को कब...'
ममता बनर्जी की TMC के 440 करोड़ फ्रीज... फिर डेरेक ओ ब्रायन ने पूछा एक सवाल- 'ED मंदिर के कोष को कब...'

वीडियोज

हर कोई SUV ही क्यों खरीद रहा है? Womens की पहली पसंद SUV? #autolive
'Lock Upp 2' में Akanksha Chaudhary का गुस्सा बेकाबू, Shreya Kalra पर की तीखी टिप्पणी
'Lock Upp 2' में Gaurav Khanna की एंट्री, Akanksha Chamola से मुलाकात ने बढ़ाई हलचल
Sansani: ट्रेन के 'सुहागरात कोच' का बवाल ! | Train Honeymoon Coach Video
Monsoon Alert | Weather: भारी बारिश से कहीं सड़कें बनी तालाब, कहीं घरों में घुसा पानी | Delhi Rain

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
यूरेनियम डील पर 'क्रेडिट वॉर'! कांग्रेस का BJP पर तीखा वार, कहा- 'पहले अपना होमवर्क ठीक से करें'
यूरेनियम डील पर 'क्रेडिट वॉर'! कांग्रेस का BJP पर तीखा वार, कहा- 'पहले अपना होमवर्क ठीक से करें'
Bankipur By-Election: बांकीपुर में BJP को क्यों हराना चाहिए? प्रशांत किशोर ने बताए ये 3 बड़े कारण
बांकीपुर में BJP को क्यों हराना चाहिए? प्रशांत किशोर ने बताए ये 3 बड़े कारण
PM मोदी के पीछे खड़ी लड़की ने ऐसा क्या किया इशारा, पलटकर देखने लगे प्रधानमंत्री, रिएक्शन वायरल
PM मोदी के पीछे खड़ी लड़की ने ऐसा क्या किया इशारा, पलटकर देखने लगे प्रधानमंत्री, रिएक्शन वायरल
IND W vs ENG W Live Streaming: क्रिकेट के मक्का में पहली बार हो रहा महिला क्रिकेट टीम का टेस्ट मैच, जानिए टाइमिंग और लाइव स्ट्रीमिंग डिटेल्स
IND W VS ENG W: क्रिकेट के मक्का में पहली बार हो रहा महिला क्रिकेट टीम का टेस्ट मैच, जानिए टाइमिंग और लाइव स्ट्रीमिंग डिटेल्स
Friday OTT & Theatre Watch List: 'धमाल 4' से 'इक्का' तक, फ्राइडे को ओटीटी से थिएटर तक देखने के लिए हैं 11 फिल्में-सीरीज, एंटरटेनमेंट की मिलेगी तगड़ी डोज
'धमाल 4' से 'इक्का' तक, फ्राइडे को ओटीटी से थिएटर तक देखने के लिए हैं 11 फिल्में-सीरीज
Explained: एक बेसिल इंसुलिन और पूरे हफ्ते डायबिटीज की छुट्टी! जानें 40% सस्ती दवा कब, कहां और कैसे मिलेगी?
एक बेसिल इंसुलिन और पूरे हफ्ते डायबिटीज की छुट्टी! जानें 40% सस्ती दवा कब, कहां और कैसे मिलेगी?
अयोध्या में बदले गए दो नगर पंचायतों के नाम, सीएम योगी आदित्यनाथ ने मंच से किया बड़ा ऐलान
अयोध्या में बदले गए दो नगर पंचायतों के नाम, सीएम योगी आदित्यनाथ ने मंच से किया बड़ा ऐलान
NEET UG 2026 Fee Refund : नीट रिफंड के लिए 14 जुलाई तक अपडेट कर सकते हैं बैंक डिटेल्स, जान लें पूरा तरीका
नीट रिफंड के लिए 14 जुलाई तक अपडेट कर सकते हैं बैंक डिटेल्स, जान लें पूरा तरीका
Embed widget