एक्सप्लोरर

राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम में शामिल होंगी सोनिया गांधी? कांग्रेस ने दिया अपडेट

Ram Mandir Pran Pratishtha: अयोध्या में बन रहे राम मंदिर के उद्घाटन का कार्यक्रम 22 जनवरी को होना है, जिसके लिए देश के बड़े नेताओं को निमंत्रण दिया गया है.

Ram Mandir Inauguration: कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे और वरिष्ठ नेता सोनिया गांधी के अयोध्या में राम मंदिर उद्घाटन समारोह में शामिल होने पर अभी कोई फैसला नहीं हुआ है. न्यूज़ एजेंसी पीटीआई ने सूत्रों के हवाले से ये जानकारी दी है.

वहीं, कांग्रेस नेता जयराम रमेश के हवाले से न्यूज एजेंसी एएनआई ने बताया कि कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे और सोनिया गांधी को 22 जनवरी 2024 को अयोध्या में होने वाले राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम में शामिल होने के लिए निमंत्रण मिला है. इसमें शामिल होने का निर्णय उचित समय पर लिया जाएगा और सूचित भी किया जाएगा.

केसी वेणुगोपाल ने जाताया था आभार

राम मंदिर जन्मभूमि से जुड़े ट्रस्ट ने पिछले दिनों सोनिया गांधी, राहुल गांधी, मल्लिकार्जुन खरगे और लोकसभा में विपक्ष के नेता अधीर रंजन चौधरी को निमंत्रण भेजा था. इसके बाद एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में कांग्रेस महासचिव (संगठन) केसी वेणुगोपाल ने अयोध्या जाने के सवाल पर ट्रस्ट के न्योते को लेकर आभार जताते हुए कहा था कि 22 जनवरी को पता चल जाएगा.

दिग्विजय सिंह ने क्या कहा?

कांग्रेस के एक और नेता दिग्विजय ने पिछले दिनों कहा था कि सोनिया गांधी इस निमंत्रण को लेकर काफी पॉजिटिव हैं. उन्होंने कहा था कि राम मंदिर के इस कार्यक्रम में या तो वो खुद जाएंगीं और अगर वो नहीं जाती हैं तो कांग्रेस पार्टी की तरफ से एक डेलिगेशन भेजा जाएगा. पूर्व राज्य सभा सांसद ने कहा था, “ये किसी पार्टी का ट्रस्ट नहीं है, ये केंद्र सरकार की ओर से स्थापित किया गया है. इसमें जाने से हमें क्या आपत्ति हो सकती है. इस मामले में सोनिया गांधी तो पॉजिटिव हैं.”

जब उनसे सवाल किया गया कि क्या आपको निमंत्रण मिला है? इस पर उन्होंने कहा था कि वो मुझे क्यों देंगे? मुझे नहीं मिलेगा क्योंकि जो सच्चे भक्त हैं, चाहे वो लाल कृष्ण आडवाणी हों या फिर मुरली मनोहर जोशी हों या मैं हूं, उनको निमंत्रण नहीं जाएगा.

ये भी पढ़ें: Ram Mandir: 'जनवरी में राम मंदिर, फरवरी में अबू धाबी मंदिर और फिर...', शशि थरूर ने PM मोदी और चुनाव को लेकर की ये भविष्यवाणी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

1 सितंबर से बड़ा बदलाव! अंतरराष्ट्रीय यात्रियों को नहीं चाहिए होगा फिजिकल बोर्डिंग पास
1 सितंबर से बड़ा बदलाव! अंतरराष्ट्रीय यात्रियों को नहीं चाहिए होगा फिजिकल बोर्डिंग पास
वीजा खत्म, फिर भी भारत में डेरा! द्वारका में नाइजीरियाई नागरिक पकड़ा गया
वीजा खत्म, फिर भी भारत में डेरा! द्वारका में नाइजीरियाई नागरिक पकड़ा गया
राहुल vs सरकार: पेपर लीक से पेलेट गन तक कांग्रेस आक्रामक, BJP का पलटवार
राहुल vs सरकार: पेपर लीक से पेलेट गन तक कांग्रेस आक्रामक, BJP का पलटवार
विजय सरकार बच्चों को देने जा रही है सोने की अंगूठी, ज्वेलर्स को दिया ऑर्डर
विजय सरकार बच्चों को देने जा रही है सोने की अंगूठी, ज्वेलर्स को दिया ऑर्डर

वीडियोज

Bharat ki Baat: 100 घंटे में 90 साल पुराना विवाद फिर क्यों? | Congress | Vande Matram Controversy
Kangana Ranaut vs Baba Ramdev: ‘Generation Gutter’ विवाद में छिड़ी जुबानी जंग
Janhit With Chitra Tripathi: Nripendra Mishra...Champat Rai के टारगेट पर क्यों आए? | Donation Scam
Chirag Paswan Exclusive: CM Samrat को लिखी चिट्ठी का क्या राज? EXCLUSIVE बातचीत में खुला राज!
Sandeep Chadhary: राष्ट्रगीत बहाना...मुस्लिम वोटबैंक पर निशाना? | Vande Mataram Row| BJP | Congress

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ट्रंप ने 'दोस्त' कनाडा को दिया झटका, लगाया 50% टैरिफ, कार्नी बोले- मिलेगा जवाब
ट्रंप ने 'दोस्त' कनाडा को दिया झटका, लगाया 50% टैरिफ, कार्नी बोले- मिलेगा जवाब
जरूरी खबर, 1 सिंतबर से बिजली उपभोक्ताओं को लगेगा महंगाई का झटका
जरूरी खबर, 1 सिंतबर से बिजली उपभोक्ताओं को लगेगा महंगाई का झटका
एयरपोर्ट पर पहली बार साथ में स्पॉट हुए सनी देओल के बेटा-बहू और पत्नी, पूजा देओल का दिखा स्टाइलिश अंदाज
एयरपोर्ट पर पहली बार साथ में स्पॉट हुई सनी देओल की फैमिली, पत्नी पूजा ने बटोरी लाइमलाइट
किस क्षेत्र में सचिन से बेहतर हैं विराट? आकाश चोपड़ा ने दिया जवाब
किस क्षेत्र में सचिन से बेहतर हैं विराट? आकाश चोपड़ा ने दिया जवाब
तेलंगाना में सियासी भूचाल! CM रेड्डी के खिलाफ जमीन घोटाले की शिकायत दर्ज
तेलंगाना में सियासी भूचाल! CM रेड्डी के खिलाफ जमीन घोटाले की शिकायत दर्ज
तारिक रहमान के भारत दौरे की नई तारीख, कब आएंगे बांग्लादेशी PM?
तारिक रहमान के भारत दौरे की नई तारीख, कब आएंगे बांग्लादेशी PM?
Jaggery Storage Tips: डिब्बे में रखा गुड़ होने लगा है चिपचिपा? एक आसान हैक से करें ठीक
डिब्बे में रखा गुड़ होने लगा है चिपचिपा? एक आसान हैक से करें ठीक
Hydro Test: कैसे कराएं अपनी गाड़ी के सीएनजी सिलेंडर का टेस्ट, कितने रुपये लगते हैं?
कैसे कराएं अपनी गाड़ी के सीएनजी सिलेंडर का टेस्ट, कितने रुपये लगते हैं?
Embed widget